Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो की स्टार डॉटर अनिता ठकराल को न्यू आदर्श सी. सै. स्कूल की तरफ से मिला 40 हजार का चेक

  • गाँव की निवर्तमान सरपंच चंद्रकांता चांदना व विद्यालय प्राचार्या राकेश रानी ने किया सम्मान 
  • बेटी अनिता के उज्जवल भविष्य की कामना की  

  • वर्ष 2019-20 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में हासिल किया था पांचवा स्थान 

लोहारी राघो। लोहारी राघो की स्टार डॉटर अनिता ठकराल को 40 हजार रु का चेक प्रदान करती निवर्तमान सरपंच चंद्रकांता चांदना व न्यू आदर्श सी. सै. स्कूल की प्राचार्या राकेश रानी। 

www.lohariragho.in

लोहारी राघो। वर्ष 2019-20 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पूरे हरियाणा में पांचवां स्थान हासिल करने वाली न्यू आदर्श सी. सै. स्कूल लोहारी राघो की छात्रा व लोहारी राघो की स्टार डॉटर अनिता ठकराल को आज न्यू आदर्श सी. सै. स्कूल की तरफ से 40 हजार का चेक तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।  (Lohari-Ragho-star-daughter-Anita-Thakral-got-the-new-Adarsh-sr.sec.school-40-thousand-check) गाँव लोहारी राघो व न्यू आदर्श सी. सै. स्कूल का नाम रोशन करने वाली अनिता ठकराल को 40 हजार रुपए का यह चेक गाँव की निवर्तमान सरपंच चंद्रकांता चांदना तथा विद्यालय प्राचार्या राकेश रानी ने संयुक्त रुप से प्रदान किया। इस अवसर पर निवर्तमान सरपंच चंद्रकांता चांदना तथा विद्यालय प्राचार्या राकेश रानी ने बेटी अनिता ठकराल की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे भी अनिता ठकराल की तरह कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल कर अपने माँ-बाप, गाँव तथा विद्यालय का नाम रोशन करें। इस अवसर पर निवर्तमान सरपंच चंद्रकांता चांदना तथा विद्यालय प्राचार्या राकेश रानी ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य प्राप्ति व सफलता का आशीर्वाद दिया। बता दें कि बिटिया अनिता ठकराल गाँव लोहारी राघो निवासी सुभाष ठकराल की बेटी हैं। अनिता ने वर्ष 2019-20 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर गाँव लोहारी राघो तथा न्यू आदर्श सी. सै. स्कूल का नाम रोशन किया है। खास बात यह कि अनिता ने अर्थशास्त्र विषय में 100 में से 100 अंक हासिल करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। अनिता की इस शानदार उपलब्धि पर अभी 20 फरवरी 2022 को राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा ने चमचमाती ट्राफी तथा लोहारी स्टार डॉटर के अवार्ड से नवाजा था। 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://www.lohariragho.in/ 

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो के फेसबुक पेज को फोलो करें 

https://www.facebook.com/%E0%A4%90%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%B5-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%98%E0%A5%8B-126329482301535

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं