- पीएमश्री विद्यालय लोहारी राघो में 40 बोर्ड मेरिट आने पर टॉपर्स के सम्मान में निकाली सम्मान रैली
- ग्रामीणों ने फूलों व नोटोंं की मालाओं से होनहारों का किया जोरदार सम्मान
संदीप कम्बोज
नारनौंद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षा में पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो में इस बार बोर्ड मेरिट की झड़ी लग गई। एक साथ 40 बोर्ड मेरिट आने की खुशी में ग्रामीणों ने सभी टॉपर्स होनहारों को पलकों पर बैठा लिया और ढ़ोल नगाड़ों व फूलों साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। पीएमश्री विद्यालय लोहारी राघो द्वारा आयोजित सम्मान व जागरुकता रैली के दौरान मेरिट धारक होनहारों को वाहन में बैठा कर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह फूलों व नोटोंं की मालाओं से टॉपर्स बच्चों का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सर आंखों पर बैठाया। इस दौरान ग्रामीण सरकारी विद्यालय स्टाफ की मेहनत की तहे दिल से सराहना करते नजर आए व उन्होंने स्टाफ का आभार भी जताया। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकारी स्कूल के नतीजे प्राईवेट स्कूलों से अच्छे आ रहे हैं। इसके लिए वे विद्यालय प्राचार्य व स्टाफ को बार-बार धन्यवाद दे रहे थे कि यह सब उनकी कड़ी मेहनत के दम पर ही संभव हो पाया है। जागरुकता व सम्मान रैली को विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने रवाना किया। विद्यालय स्टाफ, एसएमसी सदस्य व गाँव के मौजिज व्यक्ति जागरुकता रैली के साथ-साथ चल रहे थे। रैली के दौरान बच्चे हाथों में विद्यालय की उपलब्धियों वाले तख्तियां व बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जागरुकता रैली के दौरान ग्रामीणों ने कई जगह होनहार बच्चों को जल पान करवाकर उनका हौंसला भी बढ़ाया। प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस बार भी विद्यालय का 10वीं व 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 फीसद रहा है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 10+2 में 49 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जो कि सभी 49 विद्यार्थी उतीर्ण हुए हैं। सबसे खास बात इनमें से 22 ने मेरिट में जगह बनाई है।10+2 में विद्यालय के प्रवक्ता जितेंद्र चावला की बीटिया मान्या ने 93.2 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि 91 फीसद अंक के साथ निशा दूसरे तो 89.4 फीसद अंक के साथ महक तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा रजनी ने 88.4, पूनम व सपना ने 87.6, राधिका 85.6, अंकुश 85.2, रवि व आर्यन 84.8, अंजलि 84.6, शिखा 84, तमन्ना व आदित्य 83.8, जासमीन 83.4, तान्या 83.2, संदीप 83, भावना व साहिल 82.2, सोनू 81.8, सचिन 80.6 व मोहित ने 80 फीसद अंक हासिल कर मेरिट में जगह बनाई। इसके अलावा कक्षा 10वीं में 60 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 18 ने बोर्ड मेरिट हासिल की है। 10वीं में बोर्ड मेरिट हासलि करने वाले होनहारों में सिमरन, कुसुम, कामना,समीर, शीतल,सुमित, आंचल,रिंकी, रिया, अंजू, मुस्कान,विवेक, गायत्री,मंजू, रविना,त्रिलोक,प्रमोद व मुस्कान शामिल हैं।
विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने सभी बोर्ड मेरिट हासिल करने वाले होनहारों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने ग्रामीणों से निवदेन किया है कि वे अब इस भ्रम को दिल से निकाल दें कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती। जरुरत है अपनी सेच व नजरिया बदलने की। सरकारी स्कूल अब किसी भी स्तर पर प्राईवेट स्कूलों से पीछे नहीं है। अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य व प्राईवेट स्कूलों की भारी भरकम फीस से छूटकारा पाने के लिए ग्रामीण अपने बच्चों को पीएमश्री विद्यालय लोहारी राघो में दाखिल करवाएं। उन्होंने विद्यालय स्टाफ की भी तारिफ करते हुए कहा कि विद्यालय स्टाफ अपने खुद के बच्चे समझ कर पढ़ाई करवाता है ताकि बेहतर से बेहतर परिणाम आएं। सम्मान रैली के दौरान सरपंच सोनू सरोहा, जितेंद्र चावला, नरेंद्र पूनिया, अजय शर्मा, मंजू वत्स, सुनीता, मंजित, शिल्पा, अंशु, शुभा, अशोक, तीर्थराम, शमशेर सिंह, नवीन,वेद प्रकाश, रोहित, शाम सुंदर, जयकरण व रमेश चंद्र समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यालय के एसएमसी सदस्य साथ-साथ चल रहे थे।
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें









