- इस बार भी 12वीं में 22 मेरिट, 93.2 फीसद अंक के साथ मान्या टॉपर
- 91 फीसद अंक के साथ निशा दूसरे तो 89.4 फीसद अंक के साथ महक तीसरे स्थान पर
- 100 फीसद रहा वर्ष 2024-25 का 12वीं का परिणाम
- शिक्षा से लेकर खेलों तक में परचम लहरा रहे विद्यालय के होनहार
- पिछले 6 साल से लगातार बोर्ड परीक्षाओं में स्टेट व जिला टॉपर दे रहा लोहारी राघो पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
संदीप कम्बोज
नारनौंद। पिछले 6 साल से लगातार बोर्ड परीक्षाओं में स्टेट व जिला टॉपर का गौरव, हर साल लगातार बढ़ता बोर्ड मेरिट का ग्राफ, खेलों में भी राज्य स्तर पर पहचान, पारंपरिक रटने वाले तरीके को खत्म कर एक्सपेरिमेंटल, ट्रांसफॉर्मेशनल और होलिस्टिक लर्निंग, गुणवत्ता पूर्ण और अनुसंधान आधारित टेक्नोलॉजी युक्त शिक्षा। यह किसी प्राईवेट या कॉन्वेंट स्कूल की महिमा का गुणगान नहीं बल्कि असल सच्चाई है ग्रामीण पृष्ठभूमि में स्थित सरकारी विद्यालय प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो की। शिक्षा व खेलों में जिला हिसार के सरकारी व प्राईवेट स्कूलों को पछाड़ते हुए पीएमश्री स्कूल लोहारी राघो आज नंबर वन पर है। पिछले 6 साल के बोर्ड नतीजे विद्यालय स्टाफ द्वारा करवाई जा रही अथक मेहनत के प्रत्यक्ष गवाह हैं। 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में हर साल इस विद्यालय के होनहार राज्य व जिला स्तर पर टॉपर आ रहे हैं। वर्ष 2024-25 का 12वीं कक्षा का परिणाम भी 100 फीसद रहा। विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने बताया कि गत वर्ष 49 विद्यार्थियों में से सभी उतीर्ण हुए हैं जिनमें से 22 ने मेरिट में जगह बनाई है। विद्यालय के प्रवक्ता जितेंद्र चावला की बीटिया मान्या ने 93.2 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि 91 फीसद अंक के साथ निशा दूसरे तो 89.4 फीसद अंक के साथ महक तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा रजनी ने 88.4, पूनम व सपना ने 87.6, राधिका 85.6, अंकुश 85.2, रवि व आर्यन 84.8, अंजलि 84.6, शिखा 84, तमन्ना व आदित्य 83.8, जासमीन 83.4, तान्या 83.2, संदीप 83, भावना व साहिल 82.2, सोनू 81.8, सचिन 80.6 व मोहित ने 80 फीसद अंक हासिल कर मेरिट में जगह बनाई। गत वर्ष 2023-24 सत्र में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भी विद्यालय की होनहार छात्रा कनिका ने 500 में से 493 अंक हासिल कर जिला हिसार में 7वां स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम उँचा किया। इस उपलब्धि पर एब्रो इंडिया संस्था द्वारा 25 मार्च 2025 को कनिका को 21 हजार रुपए व प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। फिलहाल विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने बताया कि इस वर्ष से विद्यालय में सार्इंस, कोमर्स व आर्ट्स तीनों स्ट्रीम की पढ़ाई शुरु हो चुकी है। विद्यालय में स्टाफ की भी कमी नहीं है। उन्होंने गाँव लोहारी राघो व आस-पास के गाँवों के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के बेहतर व सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें पीएमश्री विद्यालय लोहारी राघो में दाखिला दिलवा सकते हैं। क्योंकि भारत सरकार ने भी इस स्कूल के एजुकेशन सिस्टम को बेहतर मानते हुए ही इसे पीएमश्री विद्यालय के रुप में चयनित किया है जो कि गाँव लोहारी राघो ही नहीं पूरे नारनौंद ब्लॉक के लिए गर्व की बात है। अपने बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने व प्राईवेट स्कूलों की भारी भरकम फीस से छुटकारा पाने के लिए अभिभावक पीएमश्री विद्यालय लोहारी राघो में उनका दाखिला करवा सकते हैं। अगले शैक्षणिक सत्र से विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हो जाएगा तथा प्रथम वर्ष में 9वीं व 11वीं के लिए सीबीएसई कक्षाएं शुरु की जाएंगी। फिर दूसरे वर्ष से 10वीं व 12वीं की कक्षाओं में भी सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरु किया जाएगा।
खेलों में भी मेडल ला रहे विद्यालय के होनहार
अभी हाल ही में 31 जनवरी 2025 को हिसार में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान पीएमश्री विद्यालय लोहारी राघो की दो होनहार छात्राओं ने दो गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय व गाँव का नाम रोशन किया। 100 मीटर दौड़ में कक्षा 7की ख्वाहिश व 400 मीटर दौड़ में कक्षा 8 की काफी ने गोल्ड मेडल हासिल किए।
आधुनिक लाइब्रेरी की शुरुआत, इंफ्रास्ट्रक्चर होगा अत्याधुनिक
पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय में आधुनिक लाइब्रेरी की शुरुआत कर दी गई है। स्कूल की आधारभूत संरचना में भी व्यापक सुधार किया जाएगा। कंप्यूटर लैब्स, साइंस लैब्स पहले से ही अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हो चुके हैं। शिक्षा के हर स्तर पर टेक्नोलॉजी का समावेश होगा जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्रों को समान रूप से आधुनिक शिक्षा मिल सकेगी।

जानें क्या है पीएम-श्री स्कूल योजना ?
प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य देश के मौजूदा सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूलों में बदलना है। इसका उद्देश्य बेहतर विद्यालय की स्थापना करना है। ऐसे स्कूलों को भारत सरकार और राज्य की ओर से विशेष मदद की जाएगी, ताकि ये सभी एक आदर्श प्रस्तुत कर सकें। बच्चों को पठन-पाठन के लिए बेहतर माहौल तैयार किए जाएंगे। बच्चों के कौशल विकास को लेकर भी आवश्यक सुविधाएं इन स्कूलों को मिलेगी।इस योजना की शुरूआत वर्ष 2022 में की गई थी, और इसे 2027 तक पहले चरण में लागू किया जाएगा। कुल 14500 स्कूलों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। योजना का कुल बजट 27360 करोड़ रुपए है, जिसमें से 18128 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। इस योजना से देश भर के लगभग 18 लाख छात्रों को लाभ होगा। देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावनाओं से भरे इन स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीके से होगी. इन स्कूलों में लेटेस्ट तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, खेल और अन्य सहित आधुन. इंफ्रा पर भी ध्यान दिया जाएगा। पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेड किए जाने वाले स्कूल केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन होंगे। पीएम श्री का दर्जा मिलने के बाद इन स्कूलों में अनुशासन बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। प्रत्येक बच्चों को यूनिफार्म में स्कूल आना होगा। साथ ही, स्कूल के पुस्तकालय व प्रयोगशाला को सुव्यवस्थित करना, पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित पत्रिका, प्रतिदिन हिंदी -अंग्रेजी का एक-एक अखबार, सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री व खेल सामग्री की व्यवस्था दी जाएगी।

ये हैं पीएम श्री स्कूल की बड़ी खासियतें
1. स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, साइंस लैब, आधुनिक लाइब्रेरी व सभी सुविधाओं वाला खेल का मैदान होगा ।
2. पीएम श्री स्कूलों के लिए नई बिल्डिंग बनाने के बजाय पुराने सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा, जिसका खर्चा सरकार उठाएगी।
3. इन स्कूलों में दाखिले के लिए भविष्य में कॉमन एडमिशन टेस्ट आयोजित किया जा सकता है।
4. प्राइमरी और प्री प्राइमरी लेवल के बच्चों को गेम्स पर फोकस कराया जाएगा।
5. इन स्कूलों में नियुक्त किए जाने वाले टीचर्स को अलग से ट्रेनिंग दी जाएगी।
6. छोटे बच्चों के क्लासरूम में खेल-खिलौने व अन्य अधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ध्यान रखा जाएगा।
7. इन स्कूलों के करिकुलम में आॅर्गेनिक लाइफस्टाइल को शामिल किया जाएगा।
8. पीएम श्री स्कूलों से पूरे भारत के लाखों छात्रों को फायदा होगा।
नई शिक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े बदलाव
पीएमश्री स्कूलों में अब पढ़ाई के पारंपरिक रटने वाले तरीके को खत्म कर एक्सपेरिमेंटल, ट्रांसफॉर्मेशनल और होलिस्टिक लर्निंग को बढ़ावा दिया जाएगा। बच्चों में जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना विकसित करने के लिए डिस्कवरी ओरिएंटेड और लर्निंग सेंट्रिक पद्धति अपनाई जाएगी। इसका उद्देश्य यह है कि बच्चे सिर्फ किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि खेल-खेल में और प्रैक्टिकल तरीकों से सीखें। टॉय-बेस्ड टीचिंग से लेकर रियल लाइफ एक्सपेरिमेंट तक, शिक्षा को मजेदार और यादगार बनाया जाएगा।
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें


