- लोहारी राघो पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता जितेंद्र चावला की बेटी मान्या 93 फीसद अंक हासिल कर रही टॉपर
- अंग्रेजी में 99 तो इतिहास व आईटी में मिले 97 फीसद अंक
संदीप कम्बोज
नारनौंद। सरकारी स्कूलों व सरकारी शिक्षकों के बारे में अक्सर एक नेगेटिव इमेज बन जाती है। अक्सर ऐसा देखा भी जाता है कि सरकारी स्कूल में पढ़ाई नहीं होती वहां के टीचरों को लेकर एक अजीब सी इमेज बनी हुई है, इस वजह से लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना पसंद करते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शिक्षक की कहानी बताने जा रहे हैं जो न केवल कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल हैं बल्कि उन्होंने खुद की बेटी की शिक्षा अपनी पोस्टिंग वाले विद्यालय में करवाकर एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है बल्कि निजी या कान्वेंट स्कूलों में बेहतर पढ़ाई वाली धारणा को भी गलत साबित किया है। सबसे बड़ी बात इस अध्यापक की बेटी ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 93 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया है। हम बात कर रहे हैं जिला हिसार के उपमंडल नारनौंद के गाँव लोहारी राघो स्थित पीएम श्री विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता जितेंद्र चावला की जिन्होंने इस भ्रम को पूरी तरह से नकार दिया है और यह साबित कर दिखाया है कि सरकारी स्कूलों में भी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दी जा सकती है। हाल ही में घोषित 12वीं के नतीजों में शिक्षक जितेंद्र चावला की बेटी मान्या चावला ने अंग्रेजी में 99 तो इतिहास व आईटी में 97 फीसद अंक हासिल किए हैं। बता दें कि जितेंद्र चावला पिछले कई वर्षों से इतिहास प्रवक्ता के पद पर पीएमश्री विद्यालय लोहारी राघो में तैनात हैं। जितेंद्र चावला की कहानी अन्य अध्यापकों के साथ-साथ जमाने के लिए इसलिए भी प्रेरणादायक है क्योंकि आज की दुनिया में लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी मीडियम और महंगे स्कूलों में भेजना पसंद करते हैं। जितेंद्र ने अपने बेटी को अपने ही स्कूल में पढ़ाकर शिक्षा के प्रति अपनी सच्ची प्रतिबद्धता को साबित किया है। शिक्षक जितेंद्र चावला का मानना है कि यदि शिक्षक अपने बच्चों को अपने ही स्कूल में पढ़ाते हैं, तो वे उन्हें सही संस्कार दे सकते हैं और दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सकते हैं। वह अपनी क्लास के बच्चों को अलग-अलग एक्टिविटिज के जरिए रोचक तरीके से पढ़ाते हैं। उनका यह दृष्टिकोण न केवल शिक्षा को मजेदार बनाता है बल्कि बच्चों के बीच सीखने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित करता है।
जितेंद्र चावला ने बताया कि जब सरकारी स्कूल में बच्चे पढ़ाने को लेकर सर्वे कर रहे थे तो उनके सामने सबसे पहला सवाल था कि आपका बच्चा कहां पढ़ता है? वे बताते हैं, यह ऐसा सवाल था जिसका उनके पास कोई जवाब नहीं था और न ही मेरे पास नैतिकता थी कि मैं अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए प्रेरित करूं। पर मैंने चैलेंज स्वीकार किया। अपनी बेटी मान्या को प्राइवेट स्कूल से हटाकर सरकारी स्कूल में दाखिल करवाया। वह समय सबसे प्रेशर वाला था। रिश्तेदारों, परीचितों ने कहा, क्या इतने पैसे भी नहीं कि बच्चे को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा सको? पर मैंने जिद्द नहीं छोड़ी। पता नहीं क्या-क्या नहीं सुनना पड़ा। मैंने उन्हें समझाया, जिन्हें हम पढ़ा रहे हैं वे भी तो किसी के बच्चे ही हैं? और हमें हमारे विद्यालय और शिक्षकों की काबिलियत पर पूरा नाज है क्योंकि पिछले कई साल से हमारे विद्यालय के बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में स्टेट व जिला टॉपर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक नई शुरुआत है। मैं इतना कहना चाहता हूँ कि सरकारी स्कूल निजी विद्यालयों से पीछे नहीं हैं। बस जरुरत है नजरिया बदलने की। उन्होंने कहा कि इसी गाँव के एक और प्रवक्ता राजकुमार सेठी ने भी अपने बेटे को इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करवाई थी। उन्होंने बताया, जब अध्यापकों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने लगे हैं तो गांव वासियों की स्कूल के प्रति अटैचमेंट भी बढ़ी है।
100 फीसद रहा परिणाम, 49 में से 22 मेरिट
पिछले 6 साल के बोर्ड नतीजे विद्यालय स्टाफ द्वारा करवाई जा रही अथक मेहनत के प्रत्यक्ष गवाह हैं। 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में हर साल इस विद्यालय के होनहार राज्य व जिला स्तर पर टॉपर आ रहे हैं। वर्ष 2024-25 का 12वीं कक्षा का परिणाम भी 100 फीसद रहा। विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने बताया कि गत वर्ष 49 विद्यार्थियों में से सभी उतीर्ण हुए हैं जिनमें से 22 ने मेरिट में जगह बनाई है। विद्यालय के प्रवक्ता जितेंद्र चावला की बीटिया मान्या ने 93.2 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि 91 फीसद अंक के साथ निशा दूसरे तो 89.4 फीसद अंक के साथ महक तीसरे स्थान पर रही। पूर्व वर्षों में इतिहास व सामाजिक अध्य्यन विषयों में उनके विषयों के विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक भी हासिल किए हैं।
जितेंद्र चावला ने तोड़ डाला भ्रम : प्र्राचार्य सतेंद्र नेहरा
विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा के मुताबिक अध्यापक जितेंद्र चावला ने अपनी बेटी को इसी विद्यालय में दाखिला दिलवाकर प्राईवेट विद्यालयों में बेहतर शिक्षा वाले भ्रम को पूरी तरह से नकार दिया है। विद्यालय के बेहतरीन स्टाफ की बदौलत आज पिछले 6 साल से लगातार बोर्ड परीक्षाओं में स्टेट व जिला टॉपर का गौरव गाँव लोहारी राघो पीएमश्री स्कूल के नाम है। विद्यालय में हर साल लगातार बढ़ता बोर्ड मेरिट का ग्राफ, खेलों में भी राज्य स्तर पर पहचान, पारंपरिक रटने वाले तरीके को खत्म कर एक्सपेरिमेंटल, ट्रांसफॉर्मेशनल और होलिस्टिक लर्निंग, गुणवत्ता पूर्ण और अनुसंधान आधारित टेक्नोलॉजी युक्त शिक्षा से यहां की पहचान है। आज यह विद्यालय प्राईवेट व कॉन्वेंट स्कूलों को पूरी टक्कर दे रहा है। विद्यालय की इन्हीं विशेषताओं के कारण ही भारत सरकार ने ग्रामीण पृष्ठभूमि में स्थित इस विद्यालय को प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री)विद्यालय के लिए चयनित किया है। शिक्षा व खेलों में जिला हिसार के सरकारी व प्राईवेट स्कूलों को पछाड़ते हुए पीएमश्री स्कूल लोहारी राघो आज नंबर वन पर है। उन्होंने अन्य ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें पीएमश्री विद्यालय में दाखिल करवाएं।
सरकारी स्कूलों में ही मजबूत होगी बच्चों की बुनियाद
जितेंद्र चावला के मुताबिक जब मैं सरकारी स्कूल में पढ़कर बेहतर करियर बना सकता हूं तो मेरी बेटी भी मनचाही मंजिल हासिल कर सकती है। सरकारी स्कूलों के शिक्षक उच्च शिक्षित हैं जो बेहतर तरीके से पढ़ाना जानते हैं। बच्चों की बुनियाद सरकारी स्कूलों में ही मजबूत हो सकती है।
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

