Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो में शुरु होने जा रही है कपास मंडी, खरीद 1 अक्तूबर से

  •  रंग लाया नंद किशोर चावला का संघर्ष, उपायुक्त अनीश यादव का जताया आभार
  • जल्द ही अलग जमीन खरीदकर परमानेंट कपास मंडी बनाए जाने की भी तैयारी
  • भारतीय कपास निगम ने जारी किए ई-टेंडर
  • 24 सितंबर को दोपहर सवा 11 बजे खोले जाने हैं टेंडर



संदीप कम्बोज

नारनौंद। गाँव लोहारी राघो समेत उपमंडल नारनौंद के हजारों कपास किसानों के लिए खुशखबरी है। इस बार 1 अक्तूबर से कपास की खरीद के लिए लोहारी राघो में कपास मंडी शुरु होने जा रही है। (Cotton-mandi-is-going-to-start-in-Lohari-Ragho-cotton-procurement-will-start-from-October-1st) क्षेत्र के किसानों के लिए यह बड़ी सौगात है क्योंकि अब लोहारी राघो कपास मंडी परमानेंट हो गई है। अब हर साल यहां कपास की खरीद होगी। भारतीय कपास निगम ने प्रदेश में 23 स्थानों पर कपास की खरीद के लिए ई-टेंडर जारी कर दिए हैं। हिसार जिले में कपास की खरीद के लिए कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं जिनमें हिसार, हांसी, बरवाला, आदमपुर तथा लोहारी राघो हैं। इस खबर से उपमंडल नारनौंद के किसानों में खुशी की लहर है क्योंकि अब उन्हें अपनी कपास के अच्छे दाम मिलेंगे साथ ही व्यापारी उनकी जेब भी नहीं काट पाएंगे। क्योंकि क्षेत्र में आसपास कपास की सरकारी खरीद न होने के कारण इलाके के किसान व्यापारियों के हाथों लुटने को मजबूर थे। और व्यापारी मनमाने दामों में कपास की खरीद करते थे जिससे किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपए से 2 हजार रुपए तक का नुकसान हो रहा था लेकिन अब लोहारी राघो में कपास की सरकारी खरीद होने से व्यापारी किसानों को नहीं लूट पाएंगे। क्षेत्र में कपास की खरीद न होने के कारण पहले किसानों को अपनी कपास बेचने के लिए हांसी या बरवाला की मंडियों में जाना पड़ता था लेकिन अब वे अपनी कपास अपने उपमंडल में ही नजदीकि कपास मंडी लोहारी राघो में बेच पाएंगे। बता दें कि नारनौंद उपमंडल में कपास खरीद के लिए यह एकमात्र केंद्र है जो इस साल से शुरु होने जा रहा है। कपास खरीद के लिए जो ऐजेंसियां इच्छुक हैं वे 24 सितंबर को दोपहर 11 बजे तक भारतीय कपास निगम की वेबसाईट पर ओनलाईन ई-टेंडर भर सकते हैं। 24 सितंबर को ही दोपहर सवा ग्यारह बजे  ई-टेंडर को खोला जाएगा और यह तय हो जाएगा कि किन ऐजेसियों को कपास खरीद का टेंडर अलाट किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2020 में भी गाँव लोहारी राघो में अस्थाई तौर पर कपास खरीद केंद्र की शुरुआत की गई थी जो कि सिर्फ एक साल ही चली। इस बार भारतीय कपास निगम ने लोहारी राघो को कपास मंडी घोषित कर यहां स्थाई तौर पर कपास की खरीद शुरु किए जाने का फैसला लिया है। अब यहां हर साल कपास की खरीद होगी और जल्द ही यहां अलग से कपास मंडी बनाए जाने की भी संभावनाएं हैं।  गाँव लोहारी राघो में कपास मंडी शुरु किए जाने पर सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने जिला उपायुक्त अनिश यादव का तहे दिल से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के किसानों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने बताया कि गाँव लोहारी राघो में कपास की खरीद व स्थाई कपास मंडी शुरु किए जाने के  लिए उन्होंने 25 अगस्त को जिला उपायुक्त को पत्र लिखा था तथा हिसार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान मुलाकात भी की थी। डीसी अनिश यादव ने किसानों की मिांग को गंभीरता से लिया तथा भारतीय कपास निगम को गांव लोहारी राघो में स्थाई कपास मंडी शुरु किए जाने के आदेश दिए।



हर किसान को प्रति क्विंटल 1500 व प्रति एकड़ 12 हजार रूपए से भी अधिक का हो रहा नुक्सान
सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने कहा कि सरकार बार-बार किसानों की आय दोगुनी करने के दावे कर रहे हैं। किसानों की आय दोगुना करने के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन किसान अपनी फसलों को औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर थे। उपमंडल नारनौंद के गाँवों के हजारों कपास किसान पिछले कई सालों से व्यापारियों व आढ़तियों के शोषण का शिकार हो रहे हैं। कपास का इलाका होने के बावजूदा मंडी लोहारी राघो में कपास की खरीद न होने के कारण किसान 8000 रूपए (सरकारी मूल्य कीबजाए महज 6000 रूपए प्रति क्विंटल में कपास बेचने को मजबूर थे। हर किसान को प्रति क्विंटल 1500 रूपए व प्रति एकड़ 12 हजार रूपए से अधिक का नुक्सान उठाना पड़ रहा था।

है कोई इस ‘‘धृतराष्ट्र नगरी’’ में सुनने वाला : क्या अब 745 अवैध कब्जाधारियों को कोर्ट घसीट ले जाएगी लोहारी राघो ग्राम पंचायत ? 

61 हजार एकड़ में कपास की बिजाई, करीब 4 अरब का है कारोबार                                                    
सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने बताया कि इस बार गाँव लोहारी राघो समेत आस-पास के गाँवों में करीब 61 हजार 300 एकड़ में कपास की बिजाई की गई है। तो इस बार इस इलाके में कपास की खरीद का 3.66 अरब से भी अधिक का कारोबार है। अकेले नारनौंद ब्लॉक के गाँवों में 23300 एकड़ में कपास की बिजाई की गई है। मंडी लोहारी राघो के साथ ब्लॉक हांसी, बरवाला व उकलाना के भी कई गाँव लगते हैं। मंडी लोहारी राघो में कपास की सरकारी खरीद शुरू हो जाने से नारनौंद ब्लॉक के अलावा हांसी, बरवाला  व उकलाना ब्लॉकों के भी कई गाँवों की कपास बिक्री के लिए यहीं आएगी। सरकार द्वारा कपास की डायरेक्ट खरीद करने से न केवल इलाके के किसानों को कपास के उचित दाम मिलेंगे और उनका शोषण  भी रूक जाएगा।

यह भी पढ़ें...

लो आ गई लोहारी राघो निशानदेही रिपोर्ट, 28 एकड़ पंचायती जमीन पर काबिज पाए गए 746 अवैध कब्जाधारी जिनमें 10 मौजूदा पंच, यहां देखें कब्जाधारकों की पूरी कुंडली

है कोई इस ‘‘धृतराष्ट्र नगरी’’ में सुनने वाला : क्या अब 745 अवैध कब्जाधारियों को कोर्ट घसीट ले जाएगी लोहारी राघो ग्राम पंचायत ?  

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj



 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं