- सर्वजन समाज पार्टी के अध्यक्ष नंद किशोर चावला की अगुवाई में लोहारी राघो स्थित अनाज मंडी में दिया जा रहा है विशाल धरना
- धरने में उमड़ेंगे राखी गढ़ी, डाटा, मसूदपुर, गामड़ा समेत कई गांवों के किसान
संदीप कम्बोज
नारनौंद। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा 7 मई 2016 को हिसार-जींद हाईवे लिंक रुट-4 (वाया मसूदपुर-लोहारी- राखी गढ़ी) बनाए जाने की घोषणा अब तक भी सिरे नहीं चढ़ पाई है। पीडब्ल्युडी बी एंड आर विभाग द्वारा इस नए हाईवे के लिए सर्वे से लेकर किसानों का डाटा पोर्टल पर चढ़ाने तक का कार्य पूरा किया जा चुका है लेकिन बावजूद इसके सरकार किसानों की जमीन अधिग्रहण का काम अभी तक शुरु नहीं कर पाई है। इस हाईवे के निर्माण के लिए नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ द्वारा 6 माह पूर्व हरियाणा विधानसभा में आवाज उठाए जाने के बावजूद भी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। आज भी इस इलाके के हजारों किसान और ग्रामीण इस हाईवे के निर्माण की बाट जोह रहे हैं क्योंकि इस नए मार्ग के निर्माण से हिसार से जींद का रास्ता करीब 20 किमी तक कम हो जाएगा। इसी हाईवे के निर्माण के लिए अब किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसके लिए क्षेत्र के कई गाँवों के किसानों ने 20 दिसंबर को लोहारी राघो की अनाज मंडी में विशाल धरने का ऐलान किया है। धरने की अध्यक्षता सर्वजन समाज पार्टी के अध्यक्ष नंद किशोर चावला समेत कई किसान नेता करेंगे। धरने में राखी गढ़ी, गामड़ा, लोहारी राघो, डाटा, मसूदपुर समेत कई गाँवों से हजारों किसानों के पहÞुंचने का अनुमान है। धरने के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नंद किशोर चावला ने बताया कि हिसार जींद स्टेट हाईवे (वाया मसूदपुर, डाटा, लोहारी राघो, राखी शाहपुर) के लिए सबसे पहले आवाज उन्होंने उठाई थी। 2 फरवरी 2015 को पहली बार उन्होंने सीएम विंडो पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेजे पत्र में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राखी गढ़ी को विकसित करने के उद्देश्य से स्टेट हाईवे से जोड़ने की मांग उठाई थी। इसके लिए चावला द्वारा आस-पास के ग्रामीणों के सहयोग से प्रदेश में कई बार धरने-प्रदर्शन भी किए गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह मांग मान ली और 7 मई 2016 को नारनौंद रैली के दौरान हिसार से जींद वाया मिर्जा पुर खरकड़ी चैनत मसुद पुर लोहारी राघो राखी गढ़ीं सड़क मार्ग के निर्माण को हरी झंडी दे दी। 21 जनवरी 2019 को 100 करोड़ का बजट मंजूर किया था जो कि 33 करोड़ व 66 करोड़ की दो किश्तों में जारी किया गया था। लेकिन आज 5 साल बीत जाने के बाद भी कई गाँवों में जमीन अधिग्रहण का कार्य नहीं हो पाया है जबकि इलाके के किसानों ने कलेक्टर रेट के 100 फीसद पर जमीन अधिग्रहण की स्वीकृति भी दे दी है और किसानों का पोर्टल पर डाटा भी अपलोड हो गया है। अब सिर्फ मुआवजा वितरण का काम बाकी है। लेकिन नंद किशोर चावला ने कहा कि सरकार इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने में जान बूझकर लेट लतिफि कर रही है। पिछले 9 साल में वे सैकड़ों बार चंडीगढ़, हिसार, हांसी में विभाग के दफ्तरों में चक्कर काट चुके हैं लेकिन अभी तक भी विभाग काम को शुरु नहीं कर रहा है। नंद किशोर चावला ने बताया कि इस सड़क मार्ग के काम को रोके जाने पर क्षेत्र के किसानों में बहुत ज्यादा गुस्सा है। खासकर चैनत भाटला के किसान जिन्हें हिसार के लिए कई किमी ज्यादा सफर तय करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस हाईवे के निर्माण के लिए चैनत के किसानों ने जाम लगाने के भी संकेत दिए हैं।
5 साल में मात्र 60 एकड़ जमीन का अधिग्रहण नहीं कर पाई सरकार
नंद किशोर चावला ने बताया कि इस नए हाईवे के लिए लोक निर्माण विभाग बी एंड आर ने निदेशक लैंड रिकॉर्ड को 16 अक्तूबर 2025 को लिखे पत्र क्रमांक डीण्लआर/ईबी/2025/13216 में बताया है कि मसूदपुर, गामड़ा, राखी गढ़ी, लोहारी राघो को जोड़ने के लिए 60 एकड़ जमीन अधिगृहित की जानी है। स्टेट हाईवे के निर्माण के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। काफी गाँवों में जमीन अधिग्रहण भी की जा चुकी है। मसूदपुर, डाटा, लोहारी राघो, राखी शाहपुर व गामड़ा समेत कुछ ही गाँवों में भूमि अधिग्रहण का कार्य शेष है। इस हाईवे के लिए सरकार ने 21 जनवरी 2019 को पहली बार 33.68 करोड़ रुपए की राशि जारी की जबकि दूसरी किश्त में 66 करोड़ रुपए सितंबर 2021 में जारी किए गए। 23 दिसंबर 2021 को जिला सचिवालय हिसार में आयोजित सड़क समिति की बैठक के दौरान तत्कालीन उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने भी इस हिसार-जींद स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए थे। जिला प्रशासन द्वारा 31 दिसंबर 2021 को जारी वर्ष 2022 की विकास परियोजनाओं की सूची में भी हिसार से जींद मार्ग वाया (मसूदपुर, डाटा, लोहारी राघो, राखी शाहपुर मिसिंग लिंक रूट नंबर-4) के निर्माण का जिक्र किया गया था।
हिसार हवाई अड्डे से सीधा जुड़ जाएगा लोहारी राघो
प्रदेश सरकार द्वारा हड़प्पाकालीन स्थल राखी गढ़ीं में एक बहुत बड़ा म्यूजियम बनाया गया है जिस पर हरियाणा सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च कर किए हैं। और यह पर्यटन व हड़प्पाकालीन स्थल इसी हिसार जींद हाईवे पर स्थित है। यह हाईवे बन जाने से अंतर्राष्टÑीय पर्यटन स्थल राखी गढ़ी हिसार हवाई अड्डे व जींद से सीधा जुड़ जाएगा जिससे यहां आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होगा। हिसार-जींद हाईवे बन जाने से राखी गढ़ीं सड़क मार्ग सीधा जुड़ जाएगा व हिसार-जींद के बीच का सफर 20 किमी कम हो जाएगा।
जमीन की कीमतों में आएगा भारी उछाल, बढेंगे रोजगार के साधन
हिसार-जींद हाईवे बनने से हाईवे के किनारों स्थित जमीन की कीमतों में भी भारी उछाल आएगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के साधन बढ़ेंगे। वर्तमान की बात करें तो पर्यटकों के हिसार पहुंचने के लिए कोई सीधा सड़क मार्ग नहीं है। पर्यटकों को कई बसें बदल बदल कर राखी गढ़ी तक पहुंचना पड़ता है। अब वर्ष 2026-27 तक इस हाईवे का काम पूरा होने की उम्मीद है जिससे लोहारी राघो समेत इस स्टेट हाईवे पर पड़ने वाले सभी गांवों में विकास का पहला पहले से दोगुनी रफ्तार से दौड़ेगा।
यह भी पढ़ें...
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
