![]() |
| लोहारी राघो। मंडी लोहारी राघो में किसान को कपास खरीद की पहली रसीद सौंपते भारतीय कपास निगम के अधिकारी |
संदीप कम्बोज
नारनौंद। क्षेत्र के किसानों के लिए खुशखबरी है। सर्वजन समाज पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला के पुरजोर प्रयास से भारतीय कपास निगम द्वारा मंडी लोहारी राघो में कपास की सरकारी खरीद शुरु कर दी गई है। अब वे अपनी कपास लोहारी राघो मंडी में सरकारी मूल्य पर बेचकर दलालों व आढ़तियों के हाथों लुटने से बच सकते हैं। (Government-purchased-of-cotton-started-in-Mandi-Lohari-Ragho) गत दिवस कपास निगम के अधिकारियों ने मंडी में कपास की सरकारी खरीद को शुरु करवाया। इस अवसर पर किसानों ने नंद किशोर चावला का तहेदिल से आभार जताया और मिठाईयां बांटकर उन्हेंं बधाई दी। भारतीय कपास निगम ने नारनौंद क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे अपनी कपास को अब मंडी लोहारी राघो लाकर सरकारी दामों पर बेच सकते हैं। नंद किशोर चावला ने गाँव में कपास की सरकारी खरीद शुरु किए जाने पर भारतीय कपास निगम के अधिकारियों का आभार जताया है।
सावधान
! लोहारी राघो, क्या गाँव के विकास कार्यों में हो रहा है भ्रष्टाचार,
सबूतों समेत हमें बताएं, हमारा वादा हम करवाएंगे भ्रष्टाचारियों पर
कार्रवाई
1 अक्तूबर से शुरु होनी थी लेकिन आढ़तियों ने नेताओं को बोल रुकवाया काम
उल्लेखनीय है कि मंडी लोहारी राघो में 1 अक्तूबर से कपास की सरकारी खरीद शुुरु की जानी थी लेकिन कुछ आढ़तियों ने अपनी तिजोरियां भरने के चक्कर में नेताओं से इसे रोकने की सिफारिश कर कपास की सरकारी खरीद को रुकवा दिया ताकि किसानों को प्रति किग्राम के हिसाब से 20 से 25 रुपए का नुकसान हो और ये सारा पैसा उनकी तिजोरियों में जाए। बता दें कि मंडी लोहारी राघो में ज्यादातर आढ़ती अलग-अलग नेताओं के बेहद करीबि हैं। इसलिए नेताओं को अपने आढ़तियों व दलालों का हित दिखाई देता है, उनके लिए किसान जाए भाड़ में। किसान को प्रति एकड़ 20-30 हजार का नुकसान हो, इससे इन नेताओं को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें तो बस अपने दलालों को खुश करने में ही सुकून मिलता है।
नेताओं, दलालों व आढ़तियों ने डाला अड़ंगा, नंद किशोर चावला की मेहनत से शुरु हुई खरीद
सफेदपोशों ने किसानों को हितों को दरकिनार कर अपने दलालों व आढ़तियों के निजी हितों को प्राथमिकता देते हुए मंडी लोहारी राघो में कपास की सरकारी खरीद को रुकवा दिया ताकि उनके दलालों और उनके चहेते आढ़तियों की तिजोरियां अच्छे से भरी जा सकें। अब जब उनके दलालों और आढ़तियों की तिजोरियां अच्छे से भर गई, जब वे लाखों रुपए किसानों के हक के लूट चुके तो अढ़ाई माह की देरी के उपरांत 17 दिसंबर से लोहारी राघो में कपास की सरकारी खरीद शुरु करवा दी ताकि किसानों को ये ना लगे कि यहां के नेता और दलाल किसान विरोधी हैं। मंडी लोहारी राघो में कपास की सरकारी खरीद के लिए नंद किशोर चावला लगातार संघर्ष करते आ रहे थे। कपास निगम के अधिकारियों को उनके संघर्ष के आगे झÞकना पड़ा। परिणामस्वरुप कपास की सरकारी खरीद मंडी में शुरु हो चुकी है।
हर किसान को प्रति क्विंटल 1500 व प्रति एकड़ 12 हजार रूपए से भी अधिक का नुक्सान
सर्वजन
समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने कहा कि सरकार
बार-बार किसानों की आय दोगुनी करने के दावे कर रहे हैं। किसानों की आय
दोगुना करने के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन किसान
अपनी फसलों को औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर थे। उपमंडल नारनौंद के
गाँवों के हजारों कपास किसान पिछले कई सालों से व्यापारियों व आढ़तियों के
शोषण का शिकार हो रहे हैं। कपास का इलाका होने के बावजूदा मंडी लोहारी राघो
में कपास की खरीद न होने के कारण किसान 8000 रूपए (सरकारी मूल्य की बजाए
महज 6000 रूपए प्रति क्विंटल में कपास बेचने को मजबूर थे। हर किसान को
प्रति क्विंटल 1500 रूपए व प्रति एकड़ 12 हजार रूपए से अधिक का नुक्सान
उठाना पड़ रहा था।
यह भी पढ़ें...
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
