- बिजली कर्मियों व गाँव के गणमान्यजनों ने बिजली घर प्रांगण में किया पौधारोपण
संदीप कम्बोज
नारनौंद। गाँव लोहारी राघो,गढ़ी अजीमा, ढ़ाणी कुम्हारान, माजरा, माढ़ा व राजपुरा गाँवों के ग्रामीणों के लिए खुशबरी है। लोहारी राघो स्थित 33 केवी सब स्टेशन बिजली घर ने अब काम करना शुरु कर दिया है। इस पावर हाऊस के शुरु हो जाने से माजरा बिजली घर से लगभग 300 एम्पीयर लोड कम हो जाएगा और इससे लोहारी राघो समेत आस-पास के गाँवों में ग्रामीणों को लो वोल्टेज व अघोषित कटों से छूटकारा मिल जाएगा । बिजली निगम के कार्यकारी अभियन्ता आॅपरेशन सुरेन्द्र मेहरा ने स्विच आन करके लोहारी राघो बिजली घर का शुभारम्भ किया। नारनौंद सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 33 के.वी. सब स्टेशन लोहारी राघो बिजली घर का शुभारम्भ होने से माजरा समेत अन्य बिजली घरों में लोड कम होगा और लोहारी राघो समेत चार गाँवों को बिजली सप्लाई सुचारू रूप से मिलेगी। ग्रामीणों को अघोषित बिजली कटों से भी निजात मिलेगी। कार्यकारी अभियन्ता आॅपरेशन सुरेन्द्र मेहरा ने बताया कि लोहारी राघो का सब स्टेशन चालू होने से लोहारी राघो गांव व उसके आस पास के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। ओवर लोड के कारण होने वाले कटों से मुक्ति मिलेगी। इस सब स्टेशन में 5 फीडरों का निर्माण किया गया है, इनमें लोहारी राघो डीएस, लोहारी एपी, गढ़ी अजीमा डीएस, गढ़ी एपी व बाला जी कॉटन मिल लोहारी। बता दें कि फिलहाल गाँव लोहारी राघो माजरा स्थित पॉवर हाउस से जुड़ा था। इस अवसर पर कार्यकारी अभियन्ता एम एंड पी राकेश हुड्डा, कार्यकारी अभियन्ता निर्माण विनित सिंह पातर, उपमंडल अधिकारी निर्माण विजय कुमार, उपमंडल अधिकारी एम एंड पी नीतीश कुमार, सुरेन्द्र सिंह जे.ई., राजकुमार, आजाद सिंह ए.एफ.एम. सुरेश धारा, सुपरवाइजर सुशील कुमार, लाइनमैन विकास कुमार, कुलदीप, ग्रामीण सरदार अर्जुन सिंह, अजमेर, कृष्ण भ्याना नंबरदार व राजकुमार समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
पावर हाउस शुरु होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर
बता दें कि गाँव लोहारी राघो व आस-पास के ग्रामीण पावर सप्लाई से बहुत परेशान थे। इससे पूर्व गाँव माजरा पॉवर हाउस से जुड़ा था। इस पावर हाउस से अनेक गाँव जुड़े होने के कारण पावर हाउस पर लोड बढ़ जाता था जिससे लो वॉल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। कई बार तो लोड इतना बढ़ जाता कि विभाग को अघोषित विद्युत कटौति भी करनी पड़ती जिससे किसान, पशुपालकों, दुकानदारों व खासकर गृहिणीयों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पावर हाऊस शुरु हो जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
ग्रामीणों ने जताया सीएम नायब सैनी का आभार
गाँव लोहारी राघो में 33 केवी पावर हाउस का टेंडर किए जाने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया है।
सभी गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। आप यहाँ रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनंद ले सकते हैं। लोहारी राघो रामलीला के ब्लोग पर जाने के लिए आप अपने मोबाईल के Google सर्च बार में जाएं। वहां बिना स्पेस दिए lohariraghoramlila टाईप करके एंटर करें। बस अब आपके सामने लोहारी राघो रामलीला का ब्लोग ओपन हो जाएगा। रामलीला का ब्लोग है https://lohariraghoramlila.blogspot.com/
इस ब्लोग पर आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कौन हैं कलाकार।
यह भी पढ़ें...
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

