- विधायक जस्सी पेटवाड़ तथा एसडीएम नारनौंद से लगाई खेतों से पानी निकाले जाने की गुहार
![]() |
| लोहारी राघो के खेतों में जलभराव |
संदीप कम्बोज
नारनौंद। सितंबर माह के पहले सप्ताह में हुई जोरदार बारिश की वजह से आई भयंकर बाढ़ की चपेट में गााँव लोहारी राघो के भी दर्जनों खेत आ गए हैं। (Farmers in Lohari Ragho demanded special Girdawari) आज भी डाटा-लोहारी मार्ग व अनाज मंडी से जा रही कच्ची सड़क पर करीब 150 एकड़ कपास पूरी तरह से जलमग्न है। आज भी यहां कपास में करीब 2 से अढ़ाई फुट पानी भरा है लेकिन अभी तक प्रशासन ने यहां गिरदावरी तक नहीं करवाई। गाँव के किसानों ने नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ तथा नारनौंद प्रशासन से स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है। किसान सोनू लिखा, यशपाल चांदना, प्रेम कम्बोज, मांगाराम कम्बोज व हरीकृष्ण कम्बोज ने बताया कि उनकी कपास की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। आज भी खेतों में दो से अढ़ाई फुट पानी खड़ा है जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों ने विधायक जस्सी पेटवाड़ से गुहार लगाई है कि जैसे वे दूसरे गाँवों के जलभराव वाले खेतों से पानी निकासी का बंदोबस्त कर रहे हैं, वैसे ही लोहारी राघो गाँव के खेतों में भी पानी निकासी का प्रबंध करवाया जाए तथा एसडीएम नारनौंद को उनके खेतों की स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए जाएं। किसानों को बर्बाद हुई कपास की फसल का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए। किसानों का कहना है कि उन्हें कुदरत ने तो पूरी तरह से मार ही दिया है। अब आस सिर्फ सरकार और प्रशासन से है। इसलिए उनके खेतों से पानी निकासी करवाई जाए ताकि वे कम से कम अगली फसल की तो सही से तैयारी कर पाएं।
पटवारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बोले कमीशन लेकर ही खाते में डालते हैं मुआवजा
लोहारी राघो के किसानों का कहना है कि स्पेशल गिरदावरी के लिए किसी ईमानदा पटवारी की ड्यूटी लगाई जाए क्योंकि यहां पहले भी जो पटवारी गिरदवारी के लिए आते हैं, वे किसानों से कमीशन की मांग करते हैं। जो किसान कमीशन देने को तैयार हो जाता है, उन्हीं के खाते में मुआवजा डाला जाता है। अन्य किसानों के खाते में कुछ नहीं डाला जाता। वर्ष 2022 में भी गाँव लोहारी राघो में पटवारियों ने जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला था। आरोप है कि उस समय भी उन्हीं रसूखदार किसानों के खाते में मुआवजा डाला गया जिन्होंने कमीशन फिक्स कर लिया था।
सावधान
! लोहारी राघो, क्या गाँव के विकास कार्यों में हो रहा है भ्रष्टाचार,
सबूतों समेत हमें बताएं, हमारा वादा हम करवाएंगे भ्रष्टाचारियों पर
कार्रवाई
यह भी पढ़ें...
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
