Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया लोहारी राघो 33 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास

  •  हिसार जिलावासियों को मिली 56 करोड़ 73 लाख 4 हजार रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
  •  4 परियोजनाओं का उद्घाटन व 3 परियोजनाओं का किया शिलान्यास


संदीप कम्बोज

हिसार। गाँव लोहारी राघो,गढ़ी अजीमा, ढ़ाणी कुम्हारान, माजरा, माढा व राजपुरा गाँवों के ग्रामीणों के लिए खुशबरी है। (Chief-Minister-Manohar-Lal-khattar-laid-the-foundation-stone-of-Lohari-Ragho-33-KV-Sub-Station) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज यहाँ हिसार लघु सचिवालय परिसर में लोहारी राघो 33 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास कर दिया है। इस अवसर पर सीएम ने 56 करोड़ 73 लाख 4 हजार रुपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने 33 करोड़ 21 लाख 87 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 23 करोड़ 51 लाख 53 हजार रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न परियोजनाओं शिलान्यास भी किया। लोहारी राघो 33 केवी सब-स्टेशन के निर्माण कार्य पर 6 करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इससे गांव लोहारी राघो, गढ़ी अजीमा, ढ़ाणी कुम्हारान, माजरा, काजल खेड़ा, राजपुरा तथा माढ़ा के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माजरा प्याऊ में 7 करोड़ 18 लाख 21 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित राजस्व विभाग के अधिकारियों के आवासीय परिसर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बास तहसील में 4 करोड़ 87 लाख 47 हजार रुपये की लागत से निर्मित बास तहसील के आवासीय परिसर तथा 4 करोड़ 71 लाख 9 हजार रुपये की लागत से बनाए गए बास तहसील कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 16 करोड़ 45 लाख 10 हजार रुपये की लागत से बनाए गए खेड़ी चौपटा स्थित महिला कॉलेज भवन का भी उद्घाटन किया।
नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने विभिन्न जल परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में कैमरी रोड़ स्थित 2 जलघरों की क्षमता में वृद्घि एवं मरम्मत के कार्य पर 7 करोड़ 13 लाख 5 हजार रुपये, आजाद नगर स्थित जलघर में वृद्घि एवं नवीनीकरण के कार्य पर 10 करोड़ 3 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने गांव लोहारी राघो में 33 केवी सब-स्टेशन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, विधान सभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक, सांसद बृजेंद्र सिंह, मेयर गौतम सरदाना, हांसी के विधायक विनोद भयाना, उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी, एसपी लोकेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त नेहा सिंह, एसडीएम अश्वीर नैन, नगराधीश विजया मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


हिसार के लघु सचिवालय परिसर में लोहारी राघो 33 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास करते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

4 मई 2023 तक पूरा किया जाना है सब स्टेशन का काम

सीएम मनोहर लाल द्वारा गाँव लोहारी राघो में 33 केवी पावर हाउस का शिलान्यास करेन के उपरांत अब इसका काम बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पाहले ही पूरी कर ली गई है। पावर हाउस निर्माण का ठेका हैदराबाद की कंपनी नेओलिन को मिला है। 6.35 करोड़ की लागत से बनने जा रहे इस 33 केवी पावर हाउस का काम 4 मई 2023 तक पूरा किया जाना है। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस 33 केवी पावर हाउस में 10 एमवी ट्रांस्फार्मर रखा जाएगा तथा इसे मसूदपुर स्थित 220 केवी पॉवर हाउस से जोड़ा जाएगा। पावर हाउस के बन जाने से न केवल लोहारी राघो समेत चार गाँवों की पॉवर सप्लाई बेहतर होगी बल्कि ग्रामीणों को अघोषित बिजली कटों से भी निजात मिलेगी। इस 33 केवी पॉवर हाउस से लोहारी राघो के अलावा गांव गढ़ी अजीमा, मोठ करनैल, मोठ रांगड़ान व ढ़ाणी कुम्हारान गाँव भी जुड़ेंगे। बता दें कि फिलहाले गाँव लोहारी राघो माजरा स्थित पॉवर हाउस से जुड़ा है। वहीं ग्राम पंचायत से मिली जानकारी अनुसार यह पॉवर हाउस पीर बाबा बख्शू शाह के साथ लगती पंचायती जमीन व कुछ तालाब की जमीन पर बनाए जाने की तैयारी है।

लो वोल्टेज से परेशान है हर वर्ग, किसानों, गृहिणीयों को सबसे ज्यादा परेशानी
बता दें कि गाँव लोहारी राघो व आस-पास के ग्रामीण पावर सप्लाई से बहुत परेशान हैं। वर्तमान में गाँव माजरा पॉवर हाउस से जुड़ा है। इस पावर हासउ से अनेक गाँव जुड़े होने के कारण पावर हाउस पर लोड बढ़ जाता है जिससे लो वॉल्टेज की समस्या होती है। कई बार तो लोड इतना बढ़ जाता है कि विभाग को अघोषित विद्युत कटौति भी करनी पड़ती है जिससे किसान, पशुपालकों, दुकानदारों  व खासकर गृहिणीयों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब गाँव लोहारी राघो में पॉवर हाऊउ बन जाने से ग्रामीणों को लो वोल्टेज व अघोषित कटों से छूटकारा मिल जाएगा ।   


ग्रामीणों ने जताया सीएम मनोहर लाल का आभार
गाँव लोहारी राघो में 33 केवी पावर हाउस का टेंडर किए जाने पर सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला, लोहारी राघो गौशाला प्रधान बनारसी दास, बबलू चांदना समेत समस्त ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया है। 

यह भी पढ़ें...

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 
 

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं