- उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से खोली जानी है लाईब्रेरी
संदीप कम्बोज
हिसार। गाँव लोहारी राघों में ‘महाग्राम पुस्तकालय’ खोले जाने के लिए प्रक्रिया जोर-शोर से शुरु हो गई है। (District-administration-asked-for-building-to-open-Mahagram-Library-in-Lohari-Ragho) हिसार जिला पुस्तकालय द्वारा लोहारी राघो में महाग्राम पुस्तकालय खोले जाने के लिए बीडीपीओ नारनौंद को पत्र लिखकर पर्याप्त भवन की मांग की गई है। जिला पुस्तकालय द्वारा बीडीपीओ को गत 28 मई 2022 को लिखे पत्र में बताया गया है कि गाँव लोहारी राघो में उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा महाग्राम पुस्तकालय खोला जाना है जिसके लिए गाँव लोहारी राघो निवासी नंद किशोर चावला ने 1200 स्क्वेयर फीट जगह उपलब्ध करवाए जाने को कहा है जो कि पेयजल,बिजली शौचालय से लेकर पुस्कालय के लिए सभी शर्तों को पूरा कर रही है। उन्होंने बीडीपीओ को निर्देश दिए हैं कि वे गाँव लोहारी राघो मेें जाकर उच्च शिक्षा विभाग की गाइडलाईन के मुताबिक महाग्राम पुस्कालय के लिए भवन का चयन करके आएं। गाईडलाईन के मुताबिक महाग्राम पुस्तकालय भवन में पीने के पानी, बिजली, शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। पुस्कालय भवन सुरक्षित एवं वातानुकुलित हो। सबसे खास पुस्कालय गाँव में ऐसी जगह पर हो जहाँ पहुंचने में पाठकों को कोई कठिनाई न हो। इस पत्र की प्रति जिला उपायुक्त हिसार, एसडीएम नारनौंद व नंद किशोर चावला को भी प्रेषित की गई है। उल्लेखनीय है कि गाँव में पुस्तकालय खुल जाने से गाँव के विद्यार्थियों खासकर उन युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा जो नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं।
हमारी तरफ से कोई देरी नहीं, भवन मिलते ही खुल जाएगा पुस्तकालय : वरिष्ठ पुस्काध्यक्ष
जिला हिसार के वरिष्ठ पुस्काध्यक्ष हरीश गोदारा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा गाँव लोहारी राघो समेत जिले के विभिन्न 51 गांवों में पुस्तकालय स्थापित करने के लिए मुख्यालय द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। गांव के सार्वजनिक स्थल पर स्थापित की जाने वाली प्रत्येक पुस्तकालय में दो कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा तथा 20 कुर्सिया रखी जाएंगी। पुस्तकालयों में पाठकों के लिए प्रतियोगिताओं से संबंधित, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रकार की पुस्तकें एवं समाचार पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन दिनों पुस्तकालयों के लिए पुस्तकें , कंप्युटर व अन्य सामग्री खरीदे जाने की प्रक्रिया जारी है। हमारी तरफ से कोई देरी नहीं है। जैसे ही गाँव में पुस्तकालय के लिए भवन का इंतजाम हो जाएगा, तुरंत लाईब्रेरी खोल दी जाएगी।
हांसी व नारनौंद के पुस्तकालयों में जाने को मजबूर लोहारी के सैकड़ों छात्र
बता दें कि गाँव लोहारी राघो में पुस्तकालय न होने के कारण गाँव के सैकड़ों बच्चे रोजाना हांसी व नारनौंद के पुस्तकालयों में जाने को मजबूर हैं जिस कारण उन्हें धन व समय की बर्बादी करनी पड़ रही है। कुल दीप संभरवाल ने बताया कि वह लोहारी से 12 किमी दूर नारनौंद के पुस्तकालय में पढ़ने के लिए आते हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं जिस कारण रोजाना उनके करीब 2 घंटे सफर में ही बर्बाद हो जाते हैं। यह अकेले उनकी नहीं, लोहारी राघो के सैकड़ों बच्चों की मजबूरी है।
यह भी पढ़ें...History
of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद
हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास
जानें
क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे
होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं
था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा
4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1
लोहारी
राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले
नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें
लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी
लोहारी
राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद
भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें
पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी
पंचायत
चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में
जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान,
पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी
जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर
रामलीला
SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान,
दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक
ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू
कभी
लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं,
जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की
दुर्लभ तस्वीरें
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें