- लोहारी राघो में चल रही रामलीला के दौरान जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने दिया आश्वासन
- रामलीला में बतौर मुख्यातिथि पधारे थे विधायक मिड्ढा
- श्री रामा कल्ब के कलाकारों ने विधायक डॉ. मिड्ढा को भेंट किया स्मृृति चिह्न
![]() |
| फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो |
![]() |
| फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो |
संदीप कम्बोज
लोहारी राघो । जींद से बरवाला वाया लोहारी राघो नए रुट पर बहुत जल्द बस सेवा शुरू होगी। यह आश्वासन दिया है जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने। गत रात्री वे गाँव लोहारी राघो में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में बतौर मुख्यातिथि पधारे थे। इस अवसर पर श्री रामा कल्ब के कलाकारों ने विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा का जोरदार स्वागत किया। श्री रामा कल्ब व ग्रामीणों द्वारा रखी गई जींद-बरवाला वाया लोहारी राघो रुट पर बस सेवा शुरू किए जाने की मांग पर विधायक डॉ. मिड्ढा ने हामी भरते हुए कहा कि वे इसे बहुत जल्द से जल्द शुरू करवाएंगे। विधायक द्वारा आश्वासन दिए जाने पर दर्शकों से खचाखच भरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गूंज उठा। उल्लेखनीय है कि पिछले लंबे समय से कई गाँवों के ग्रामीण जींद-बरवाला वाया लोहारी राघो मार्ग पर बस सेवा शुरू करवाए जाने की मांग करते आ रहे हैं। इस मार्ग पर बस सेवा न होने के कारण रोजाना सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि बरवाला जाने के लिए उन्हें धन के साथ-साथ समय का भी नुक्सान हो रहा है। विधायक डॉ. मिड्ढा द्वारा दिए आश्वासन के बाद अब इस समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अब इस समस्या इस अवसर पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भगवान श्री राम के आदर्शों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को उनके जीवन से सीख लेने का आह्वान किया। इस दौरान कल्ब द्वारा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को श्री राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, मुनीष चराया,सुभाष चावला, जयपाल, ईश्वर, डॉक्टर भूषण, रामप्रकाश उर्फ टीटी, कृष्ण कम्बोज, इंद्रजीत तनेजा, पुष्कर भ्याना, राजकुमार सेठी, वेद प्रकाश चांदना, मास्टर सूबे सिंह, कृष्ण बडगुजर, रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें


