प्रवीन खटक। संदीप कम्बोज
हिसार/लोहारी राघो। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर हरियाणा के जिला हिसार के गाँव लोहारी राघो में आयोजित भारत का पहला ऐतिहासिक ‘सेल्फी विद फार्मर’ अभियान न केवल हमेशा के लिए यादगार बन गया बल्कि पूरे देश की ग्राम पंचायतों, सरकारों के लिए प्ररेणास्त्रोत भी। (India-s-first-Selfie-with-Farmer-campaign-starts-from-Gram-Panchayat-Lohari-Ragho-in-Haryana) नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा के साथ-साथ पंचों व युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ मुहिम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा खेत-खेत जाकर किसानों संग सेल्फयां ली। मुहिम के तहत सरपंच सोनू सरोहा, पंच विजय कम्बोज, सोमी, प्रवीन खटक समेत अन्य पंचों व युवाओं ने खेतों में जाकर न केवल धरतीपुत्रों संग सेल्फी ली बल्कि किसानों को परंपरागत फसलों के साथ-साथ बागवानी, औषधीय व फल-फूल सब्जी आदि की खेती करने के लिए भी जागरुक किया। सरपंच सोनू सरोहा स्वंय पूरी टीम के साथ अलग-अलग खेतों में गए तथा किसानों का हाल-चाल जाना व उनके संग सेल्फी ली। सरपंच, पंचों व युवाओं ने किसानों को परंपरागत कृषि(गेहूं, बाजरा, कपास,धान,मक्का,सरसों, गन्ना आदि) के साथ-साथ फल-फूल सब्जियाँ, आर्गेनिक, बागवानी व औषधीय फसलों व जड़ी-बूटियों की खेती करने के लिए प्रेरित किया ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत सरकार का सपना भी पूरा हो। इस दौरान युवाओं ने किसानों संग समय बिताया व उनसे कृषि कार्य के दौरान आ रही समस्याओं बारे भी जानकारी जुटाई जिसे वे कृषि अधिकारियों की मार्फत सरकार तक पहुंचाएंगे। इस ऐतिहासिक मुहिम को सफल बनाने में सरपंच सोनू सरोहा, दिलबाग डोलिया, प्रवीन खटक,पंच विजय कम्बोज, पंच सोमी, सुमित डोलिया, दीपक चावला,संजय भ्याणा, वीरेंद्र जांगड़ा, रोहित जांगड़ा, जगदीश जांगड़ा, देवेंद्र दुहन, कुलदीप दुहन, फतेह स्ािंह, श्ररनिवास, सुभाष, कृष्ण, शिवकुमार, दीपक, राजपाल, राजेंद्र, रामधारी, डॉ. दीपक, ऋषिपाल सैनी, अमर जांगड़ा, कृष्ण सैनी, रमेश पूनियां, प्रदीप पूनियां, जिले सिंह सैनी,सतबीर जांगड़ा, होशियार सिंह, चंद्रभान, प्रवीन भ्याणा, बलबीर पूनियां, भीरा सैनी, शिवा सैनी, धर्मपाल सैनी, बल्ली सैनी, राजू सैनी, कृष्ण सैनी, शंकर गिल, जगमेंदर, प्रेम सागर, सुरेश कुमार, ताराचंद सरोहा, इंदर सिंह, बंसी सैनी व राजकुमार समेत गाँव के सैकड़ों किसानों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
![]() |
History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास
जानें किसके नाम पर हुआ ऐतिहासिक गाँव ‘लोहारी राघो’ का नामकरण, पढ़ें दिलचस्प कहानी
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
























.jpg)



