Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो में शहीद दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा ने दिल में देशभक्ति व रगों में भरा जोश

  •  मुख्यातिथि सरपच सोनू सरोहा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ 
  • नशों को छोड़ शहीदों के बताए मार्ग पर चलें नौजवान : सरपंच सोनू सरोहा 
लोहारी राघो। शहीद दिवस के मौके पर सुभाष चंद्रा फाउंडेशन खेल एकेडमी द्वारा पीएमश्री विद्यालय के पास स्थित खेल एकेडमी में तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पूर्व मंच पर मौजूद प्रतिभागी व गाँव के गणमान्यजन।

संदीप कम्बोज

नारनौंद। शहीद-ए-आजम भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर गाँव लोहारी राघो में निकाली गई तिरंगा यात्रा ने ग्रामीणों व युवाओं के दिल में देशभक्ति तो रगों में जोश भर दिया। (tiranga-yatra-orgenised-by-subhash-chandra-foundation-lohari-ragho) तिरंगा यात्रा में एकेडमी के खिलाड़ियों के अलावा गाँव के सैकड़ों युवाओं, गाँव के गणमान्यजनों ने हिस्सा लिया। सुभाष चंद्रा फाउंडेशन खेल एकेडमी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा गाँव के पीएमश्री विद्यालय स्थित खेल एकेडमी से प्रारंभ होकर गाँव के मुख्य बाजार व गलियों से होकर गुजरी। तिरंगा यात्रा के दौरान आयोजक युवाओं में बढ़ रही नशा प्रवृति को खत्म कर उन्हें सेहतमंद बनाने का भी संदेश दे रहे थे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गाँव के सरपंच सोनू सरोहा ने किया। खेल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच सोनू सरोहा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद शहीदों की कुर्बानी को याद कर ग्रामीणों में चेतना व देशभक्ति की भावना को जगाना है। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों और क्रांतिकारियों के बलिदान ने समाज को नई राह दिखने का काम किया। शहीदों के इस बलिदान को कृतज्ञ राष्टÑ सर्वदा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि ये ऐसे मौके होते हैं जो हमें याद दिलाते हैं कि आखिर कितने सेनानियों ने हमारी आजादी के लिए प्राण न्यौछाावर किए हैं। आजादी का मतलब केवल विदेशी शासकों से मुक्ति नहीं बल्कि खुद को पहचानना भी है कि आखिर हम क्या हैं और हमारी विरासत क्या है और उस  गौरवशाली विरासत को दोबारा उससे भी ज्यादा गौरवशाली बनाने के लिए हम क्या करें, ये हमारा दायित्व है। इन बलिदानियों के सपनों का भारत बनाना हमारा परम कर्तव्य बनता है। सरपंच ने कहा कि गाँव के अधिकतर नौजवान नशों में अपनी जवानी बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें नशों का त्याग कर शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर पंच संजय भ्याना, एकेडमी कोच साधु सरोहा, गौरव कम्बोज, ईश्वर जांगड़ा, गुलशन वधवा समेत भारी तादात में ग्रामीण व गाँव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं शिव मंदिर में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक ट्रस्ट व युवा संगठन टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान गाँव के सरपंच सोनू सरोहा, पंच संजय भ्याना जगदीश संभरवाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

लोहारी राघो। शहीद दिवस के अवसर पर बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक ट्रस्ट व युवा संगठन टीम द्वारा शिव मंदिर में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते गाँव के सरपंच सोनू सरोहा व पंच संजय भ्याना।



यह भी पढ़ें...

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास 

 Gadar आफ लोहारी राघो : जानें 77 साल पहले क्यों दहाड़े थे अंग्रेज सेना के टैंक और कैसे टूटा था गाँव लोहारी राघो, पढ़ें बंटवारे की खौफनाक कहानी

आजाद हिंद फौज में क्या थी ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो की हिस्सेदारी, जानें लोहारी राघो से कौन थे नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथी ?

 लोहारी राघो के मुसलमानों का इतना खौफ कि अंग्रेजों को यहाँ खोलनी पड़ी थी पुलिस चौकी, 75 साल बाद फिर उठी लोहारी राघो में पुलिस चौकी खोलने की मांग  

ब्रिटिश पुलिस में था लोहारी राघो का यह बहादुर जाबांज,अंग्रेज पुलिस अफसर की धुनाई कर छोड़ दी थी नौकरी, पढ़ें बहादुरी का रोचक किस्सा  

 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम : लोहारी राघो पर कब्जा नहीं कर पाए थे अंग्रेज, रांगड़ व लुहार मुसलमानों ने गाँव के बाहर से ही खदेड़ डाली थी ब्रिटिश सेना

  जानें किसके नाम पर हुआ ऐतिहासिक गाँव ‘लोहारी राघो’ का नामकरण, पढ़ें दिलचस्प कहानी 






 

4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें


 
 






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं