Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

हिसार : ऑपरेशन सिंदूर के चलते ड्यूटी पर लौट रहे भारतीय वायुसेना के जवान को ट्रक ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत, जवान फौजी की शहादत से गम में डूबा लोहारी राघो

  • बस स्टेंड से लिफ्ट लेने वाली नवविवाहिता भी गंभीर रुप से घायल, हांसी सिविल अस्पताल में चल रहा उपचार
  • ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर रद्द की गई हैं जवानों की छुट्टियां
  • गाँव गढ़ी अजीमा के पास हुआ हादसा
  • जिला हिसार के गाँव लोहारी राघो के रहने वाले थे शहीद कमल कम्बोज

शहीद कमल कम्बोज का फाइल फोटो


संदीप कम्बोज
नारनौंद। ऑपरेशन सिंदूर के चलते जवानों की छुट्टियां रद्द करने के मद्देनजर मंगलवार दोपहर ड्यूटी पर लौट रहे भारतीय वायुसेना के जवान को एक तेजरफ्तार ट्रक ने बेरहमी से रौंद डाला। इस हादसे में 24 वर्षीय फौजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि रास्ते में लिफ्ट मांगने वाली एक नवविवाहिता गंभीर रुप से घायल हो गई जिसका सिविल अस्पताल हांसी में उपचार चल रहा है। मृतक सैनिक के शव को हिसार स्थित आर्मी अस्पताल भेजा गया है जहां उसका पोस्टमार्टम चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसा उपमंडल नारनौंद के गाँव मोठ-लोहारी राघो मार्ग पर हुआ। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शहीद फौजी की पहचान गाँव लोहारी राघो निवासी कमल कम्बोज पुत्र कश्मीरी लाल के रुप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गाँव लोहारी राघो निवासी कमल कम्बोज वर्ष 2022 से भारतीय वायुसेना में बतौर कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। कमल की पोस्टिंग लद्दाख में हुई थी। गत 28 अप्रैल को वह छुट्टी लेकर वह अपने गाँव लोहारी राघो आए थे। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर सेना के जवानों की छुट्यिां रद्द करने का संदेश पाकर वह आज वापिस ड्यूटी पर लौट रहे थे। शाम 5 बजे कमल ने नई दिल्ली से ट्रेन पकड़नी थी। ड्यूटी पर जाने के लिए कमल ने बाईक उठाई और घर से हांसी के लिए चल
पड़े। जैसे ही वह गाँव लोहारी राघो के बस स्टैंड पर पहुंचे तो वहां बस का इंतजार कर रही नवविवाहिता प्रीति उर्फ कोमल पुत्री सोनू भड़बूजा ने उससे लिफ्ट मांग ली। कमल ने प्रीति को बाईक पर बैठाया तथा माजरा प्याऊ की तरफ चल पड़े। जैसे ही वह गाँव गढी अजीमा के पास पहुंचे तो खेतों की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंफर  ने उनकी बाईक को टक्कर मारकर रौंद दिया। इस हादसे में कमल की मौके पर ही मौत हो गई  जबकि पीछे बैठी नवविवाहिता प्रीति भी बुरी तरह घायल हो गई। प्रीति के पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक फौजी की पहचान कर उसके शव को हिसार स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचाया जबकि गंभीर रुप से घायल प्रीति को हांसी स्थित सिविल अस्पताल भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है। जवान फौजी की मौत से गाँव लोहारी राघो में शोक की लहर है। समाचार लिखे जाने तक मृतक फौजी का शव गांव नहीं पहुंच पाया था। 

इकलौता लाल था कमल, माँ शीला देवी हैं मिड-डे-मिल वर्कर
शहीद कमल कम्बोज अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। जब वे दो वर्ष के थे तो पिता का देहांत हो गया। तो माता शीला देवी ने ही उनका पालन-पोषण किया। उन्होंने मेहनत-मजदूरी करके कमल को अच्छे स्कूल में पढाया और सेना के लिए तैयारी करवाई। बता दें कि माता शीला देवी गाँव लोहारी राघो स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे-मिल वर्कर हैं।

पाकिस्तान का नाम सुनते ही खौल उठता था कमल का खून                                            मृतक के दोस्त कमल वैद ने बताया कि शहीद कमल कम्बोज बहुत ही मिलनसार,दयालु व हंसमुख स्वभाव के थे। देशभक्ति तो उनमें कूट-कूट कर भरी थी। हमेशा बहादुरी की बातें करने वाले कमल का पाकिस्तान का नाम सुनते ही खून खौल उठता था। आज सुबह जब कमल को सूचना मिली की भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राईक कर पहलगाम का बदला ले लिया है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। कमल की माता शीला देवी पिछले सालभर से काला पीलिया से पीड़ित हैं। इस हादसे के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। कमल की मौत से पूरे गाँव लोहारी राघो में गम का माहौल है। 

छुट्टी पर आकर गरीब खिलाड़ियों की मदद करते थे कमल
शहीद कमल कम्बोज बचपन से ही दयालु स्वभाव के थे। गरीबों व जरुरतमंदों की मदद को वे हर समय तैयार रहते। जब भी वे छुट्टी पर गाँव आते तो अपना समय खेल मैदान में गरीब खिलाड़ियों के साथ बीताते तथा उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण देते। यह उनका हर बार का नियम था। अपनी सैलरी से वे गरीब खिलाड़ियों की मदद करना कभी नहीं भूले। उनका सपना था कि गाँव के ज्यादा से ज्यादा युवा उनसे प्रेरित हों तथा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करें। भारतीय वायुसेना में नौकरी लग जाने के बाद परिजन अब उनकी शादी की तैयारी मेंं जुटे थे।

 शहीदी दिवस के अवसर पर गाँव लोहारी राघो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद शहीद कमल कम्बोज।

नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय वायुसेना के वीर जवान कमल कंबोज के शहादत पर नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने दु:ख प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में विधायक जस्सी पेटवाड़ ने लिखा है कि गांव लोहारी राघो निवासी यह साहसी सपूत देश सेवा के लिए ड्यूटी पर लौटते समय सड़क हादसे में शहीद हो गया। आॅपरेशन सिंदूर के चलते अपनी छुट्टी बीच में ही समाप्त कर देश के प्रति कर्तव्य निभाने निकले थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में यह दु:खद घटना हो गई। जो अत्यंत दु:खद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति दे।

कल राजकीय सम्मान के साथ होगा शहीद कमल कम्बोज का अंतिम संस्कार
शहीद कमल कम्बोज का अंतिम संस्कार कल दोपहर करीब 11 बजे गाँव लोहारी राघो स्थित शमशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...


लो आ गई लोहारी राघो निशानदेही रिपोर्ट, 28 एकड़ पंचायती जमीन पर काबिज पाए गए 746 अवैध कब्जाधारी जिनमें 10 मौजूदा पंच, यहां देखें कब्जाधारकों की पूरी कुंडली

है कोई इस ‘‘धृतराष्ट्र नगरी’’ में सुनने वाला : क्या अब 745 अवैध कब्जाधारियों को कोर्ट घसीट ले जाएगी लोहारी राघो ग्राम पंचायत ?  

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं