- सरपंच सोनू सरोहा ने ध्वजारोहण कर किया रामलीला का शुभारंभ
- श्री रामा रामलीला कल्ब के बैनर तले हो रहा है रामलीला का आयोजन
![]() |
| लोहारी राघो रामलीला में भगवान राम का वंदन करते कलाकार। |
नारनौंद। कभी देश-प्रदेश में अपनी विशेष पहचान बना चुकी गाँव लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन इस बार भी शुरु हो गया है। श्री रामा रामलीला कल्ब लोहारी राघो के बैनर तले रविवार को गाँव के सरपंच सोनू सरोहा ने ध्वजारोहण कर रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलाकारों ने भगवान श्री राम की आरती की और प्रार्थना की भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर क्लब के कलाकारों द्वारा मुख्यातिथि सरपंच सोनू सरोहा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया, इंद्र तनेजा, अजमेर सिंह, ईश भ्याणा कैशियर राजकुमार सेठी, क्लब के मीडिया प्रभारी संदीप कम्बोज, पूर्व सरपंच ध्यान सिंह, नंबरदार सतपाल गिनोत्रा, कृष्ण भ्याणा, मुनीष भ्याणा, गौशाला प्रधान बनारसी राठी, राम कम्बोज, फूल सिंह, शाम चावला, डॉ. विरेंद्र, विक्रम चावला, ईश्वर सिंह, गोपी, सुनील भ्याणा, रामप्रकाश उर्फ टीटी, गुलाब सिंह, बंटी लिखा, रवि खीरबाट,विजय कम्बोज, रवि कम्बोज समेत सभी कलाकार व गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गाँव लोहारी राघो में ऐतिहासिक रामलीला की शुरुआत वर्ष 1948 में हुई थी। गाँव की रामलीला की इस कदर धूम रही है कि इसे देखने के लिए हर साल अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु भी पहुंचते हैं।
श्री रामा रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याणा ने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि वे अगले 10 दिन तक चलने वाले भगवान श्री राम के इस उत्सव का प्रेम व शांति से आनंद लें। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रार्थना करते हुए कहा कि रामलीला का समय रोजाना रात्रि 8 बजे से है। अत: वे समय पर पंडाल में पहुंचकर भगवान श्री राम की लीलाओं का आनंद लें और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं। उन्होंने रामलीला मंचन में सहयोग करने पर नारनौंद पुलिस खासकर थाना प्रभारी बलवान सिंह का भी विशेष आभार जताया।
दशहरे पर जलाए जाएंगे रावण के साथ मेघनाथ व कुंभकरण के भी पुतले
इस
बार लोहारी राघो में दशहरा उत्सव स्पेशल होगा। इस बार दशहरा पर्व पर रावण
के साथ-साथ मेघनाथ व कुंभकरण के भी पुतले जलाए जाएंगे। अब से पूर्व गाँव मे
सिर्फ रावण का ही पुतला दहन किया जाता था। एलईडी स्क्रीनें भी रामलीला
पंडाल की शोभा बढ़ा रही हैं।
पाठकों के लिए जरुरी सूचना : लोहारी राघो रामलीला का अलग से ब्लोग तैयार, अभी करें लोगिन
सभी पाठकोंं को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। अब आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी इस ब्लोग पर प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कलाकार कौन हैं और सबसे बड़ी बात आप यहाँ अपनी रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा खुद भी लोगिन करें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनंद ले सकते हैं। हमारा ब्लोग है https://lohariraghoramlila.blogspot.com/
यह भी पढ़ें...
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
