- रामलीला के स्पेशल ब्लोग व यू-ट्यूब पर लाईव प्रसारण का आनंद ले रहे दूर-दराज के हजारों दर्शक
- क्लब द्वारा मात्र दो दिन में तैयार किया गया है लोहारी राघो रामलीला का अपना अलग ब्लोग
- आज रात्रि ताड़का वध मंचन व सीता स्वयंवर रहेगा आकर्षण का केंद्र
![]() |
| लोहारी राघो रामलीला में राम जन्म का मंचन करते कलाकार। |
संदीप कम्बोज
नारनौंद। श्री
रामा रामलीला कल्ब द्वारा आयोजित लोहारी राघो रामलीला में बुधवार को भगवान
श्री राम का जन्म होते ही श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पंडाल तालियों की
गड़गड़ाहट के साथ गुंजाएमान हो उठा। भगवान राम के जन्म की खुशी में क्लब
द्वारा श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पंडाल में मिष्ठान बांटे गए। इससे पूर्व
रामलीला में बतौर मुख्यातिथि पधारे अनाज मंडी लोहारी राघो स्थित पूनिया
फर्टीलाइजर के डायरेक्टर भरत सिंह पूनियां का क्लब द्वारा जोरदार अभिनंदन
किया गया। कल्ब ने उन्हें स्मृति चिह्न गदा भेंट कर सम्मानित किया। उनके
साथ आए मेहमानों धर्मबीर शर्मा डाटा, सूरजभान सैनी, बुद्धराम डाटा, सोनू
पूनियां, देवीलाल सिंधु व रामफल जांगड़ा लोहारी का भी क्लब की ओर से हार्दिक
स्वागत किया गया। कलाकारों ने राम जन्म का बेहद ही सुंदर मंचन किया। मंचन
के अनुसार राजा दशरथ राजदरबार में अपनी बढ़ती आयु को लेकर चिंता व्यक्त करते
हुए गुरु वशिष्ठ से कहते हैं कि उनके पास भगवान का दिया सब कुछ है लेकन
अभी तक वे संतान सुख से वंचित हैं। इस पर गुरु वशिष्ठ उन्हें श्रृंगी ऋषी
की अगुवाई में पुत्रेष्ठी यज्ञ करने की सलाह देते हैं। राजा दशरथ श्रृंगी
ऋषी को बुलवाकर पुत्रेष्ठी यज्ञ करवाते हैं। तत्पश्चात राजा दशरथ के घर
किलकारियां गूंज उठती हैं। गुरु वशिष्ठ राज दरबार में सभी पुत्रों का
नामकरण करते हैं। कौशल्या के पुत्र का नाम राम, सुमित्रा के दोनों पुत्रों
के नाम लक्ष्मण और शत्रुघन तथा कैकेयी के पुत्र का नाम भरत रखा जाता है।
राक्षसों का संहार करने को भगवान विष्णु द्वारा भगवान राम के रुप में अवतार
लेने पर रामलीला कलाकारों द्वारा मंगलगान गाए जाते हैं तथा उपस्थित सभी
श्रद्धालुओं को मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया जाता है। इस दौरान राजा
दशरथ के किरदार में संदीप संभरवाल नजर आए जबकि राजा दशरथ के किरदार में
संदीप संभरवाल, शृंगी ऋषी का किरदार वेद प्रकाश चांदना, गुरु वशिष्ठ का का
किरदार राम भ्याना तो मंत्री का किरदार कर्ण सैनी ने अदा किया। खास बात यह
है कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का लाईव प्रसारण ब्लॉग तथा यू ट्यूब
चैनल भी किया जा रहा है जहाँ दूर-दराज के हजारों दर्शक अपने घरों में
बैठे-बैठे ही लाईव मंचन का आनंद ले रहे हैं। रामलीला के इस ब्लॉग को क्लब
के मीडिया प्रभारी संदीप कम्बोज द्वारा मात्र दो दिन में तैयार किया गया
है। इस अवसर पर श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर
मुनीष चराया,अशोक चावला, डॉक्टर भूषण, रामप्रकाश उर्फ टीटी, इंद्रजीत
तनेजा, गोपी, गुलाब, राजकुमार सेठी, मास्टर सूबे सिंह व वेद प्रकाश चांदना
समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
समाज में खुशहाली लाते हैं रामलीला मंचन जैसे धार्मिक आयोजन : भरत सिंह पूनिया
इस
अवसर पर मुख्यातिथि भरत सिंह पूनिया ने श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा
इतना मान और सम्मान दिए जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं तहे दिल से
क्लब प्रबंधन का शुक्रगुजार हूँ। उन्होंने क्लब द्वारा पिछले 76 साल से
लगातार रामलीला मंचन किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास
वास्तव में काबिलेतारिफ है। क्लब वर्ष 1948 से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए
समाज में भाईचारे की मिसाल को कायम कर रहा है। ऐसे धार्मिक उत्सव हमारे
गाँव समाज को खुशहाली की सौगात देते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्लब
भविष्य में भी भाईचारे के इस उत्सव को इसी तरह हर्षोल्लास से मनाता रहेगा।
सभी गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। आप यहाँ रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनंद ले सकते हैं। लोहारी राघो रामलीला के ब्लोग पर जाने के लिए आप अपने मोबाईल के Google सर्च बार में जाएं। वहां बिना स्पेस दिए lohariraghoramlila टाईप करके एंटर करें। बस अब आपके सामने लोहारी राघो रामलीला का ब्लोग ओपन हो जाएगा। रामलीला का ब्लोग है https://lohariraghoramlila.blogspot.com/
इस ब्लोग पर आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कौन हैं कलाकार।
यह भी पढ़ें...
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

