- श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा मुख्यातिथि रविंद्र वधवा उर्फ टीटू को गदा भेंट कर किया गया सम्मानित
- विशिष्ट अतिथियों राजू वधवा,मदन भ्याना, रवि मलिक नंबरदार मुनीष भ्याना का भी किया गया अभिनंदन
- आज होना है राम बनवास का मार्मिक व भावुक मंचन, दशरथ वियोग का होगा जबरदस्त दृश्य
- लोहारी राघो के ब्लोग व जस्सी मीडिया ग्रुप के यू ट्यूब चैनल पर दूर-दराज के हजारों दर्शकों ने लाईव देखी रामलीला
![]() |
| लोहारी राघो रामलीला में सीता सव्यंबर का मंचन करते कलाकार। |
संदीप कम्बोज
नारनौंद। लोहारी
राघो में श्री रामा रामलीला क्लब द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में
वीरवार रात ताड़का वध मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। इस दृश्य में ताड़का के
अभिनय में युवा कलाकार ने बिल्कुल नए व अनोखे अंदाज में अभिनय कर दर्शकों
को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर भगवान शिव के दिव्य धनुष को तोड़कर भगवान
श्री राम माता सीता के साथ परिणय सूत्र में बंधे। दर्शकों ने सीता सव्यंवर
का भी भरपूर लुत्फ उठाया। बतौर मुख्यातिथि पधारे रविंद्र वधवा उर्फ टीटू का
कल्ब द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। क्लब प्रबंधन ने मुख्यातिथि को
स्मृति चिह्न के रुप में गदा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अति
विशिष्ट अतिथियों राजू वधवा,मदन भ्याना, रवि मलिक नंबरदार मुनीष भ्याना व
सुभाष चावला का भी जोरदार स्वागत किया गया। मंचन के अनुसार विश्वामित्र जब
तपस्या कर रहे होते हैं तो मारिच व सुबाहू नाम के राक्षस उनके हवन कुंड
में मांस व मदिरा डाल देते हैं। राक्षसों की घोर प्रताड़ना से तंग आकर
विश्मामित्र राजा दशरथ के दरबार में जाते हैं तथा अपनी समस्या बताते हुए
राम तथा लक्ष्मण को राक्षसों के संहार के लिए ले जाने का प्रस्ताव रखते हैं
। एक बार तो राजा दशरथ इस प्रस्ताव को अस्विकार कर देते हैं लेकिन गुरु
वशिष्ठ के कहने पर राम तथा लक्ष्मण को विश्मामित्र के साथ भेज देते हैं।
मारिच तथा सुबाहु तथा ताड़का का वध करने के उपरांत गुरु विश्वामित्र राम तथा
लक्ष्मण को राजा जनक द्वारा रचाए सीता के सव्यंवर में ले जाते हैं। जहाँ
भगवान श्री राम भगवान शिव के दिव्य धनुष को एक झटके में उठाकर तोड़ देते
हैं। इसके साथ ही आकाश से पुष्पा वर्षा हहोने लगती है तथा आकाश जय श्रीराम
के गगनभेदी नारों से गूंज उठता है। जब इस बात का पता परशुराम को चलता है तो
वे भगवान श्री राम पर बहुत क्रोधित होते हैं। मंचन के दौरान विश्वामित्र व
राक्षसों के साथ व परशुराम तथा लक्ष्मण के बीच हुए संवाद ने सबसे ज्यादा
तालियां बटोरी। मंचन के दौरान श्री राम का किरदार हर्ष भ्याना, लक्ष्मण का
किरदार साहिल अरोड़ा टोनी, ताड़का कर्ण सैनी, सीता मनप्रीत गाबा,
विश्वामित्र तथा परशुराम टीटी मलिक, मारीच डॉक्टर जिंदर मुंडा, सुबाहु
पुष्कर भ्याना,राजा जनक नोना, मारीच वेद प्रकाश, रावण मुकुलभ्याना, राजा
दशरथ संदीप संभरवाल, मंत्री अशोक चावला, दरबान गुलाब तो वहीं राक्षसों के
किरदार मुकूल, राहुल, गोपी व ईश्वर ने बाखूबी निभाए। इस अवसर पर श्री रामा
कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, मुनीष चराया, रामप्रकाश उर्फ टीटी,
पुष्कर भ्याना, वेद प्रकाश चांदना, कैशियर जयपाल बिल्लु,डॉ. जिंदर मुंडा,
गोपी राम, डॉक्टर भूषण,मास्टर सूबे, इंद्रजीत तनेजा, रवि कम्बोज समेत गाँव
के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
![]() |
लोहारी राघो रामलीला में सीता सव्यंबर का मंचन करते कलाकार। |

सभी गाँववासीयों को जानकर खुशी होगी कि लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला का अपना ब्लॉग बनकर तैयार हो गया है। आप यहाँ रामलीला को लाईव भी देख सकते हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हों, आप हमारे इस ब्लोग को ओपन करके लाईव रामलीला देख सकते हैं। आप सभी इस ब्लोग को नोट कर लें तथा अपने दूर दराज के सभी रिश्तेदारों, परिचितों को दे दें जो लोहारी राघो की रामलीला देखने के इच्छुक हैं लेकिन यहां आ नही सकते। वे अपने घर में बैठकर ही रामलीला का आनंद ले सकते हैं। लोहारी राघो रामलीला के ब्लोग पर जाने के लिए आप अपने मोबाईल के Google सर्च बार में जाएं। वहां बिना स्पेस दिए lohariraghoramlila टाईप करके एंटर करें। बस अब आपके सामने लोहारी राघो रामलीला का ब्लोग ओपन हो जाएगा। रामलीला का ब्लोग है https://lohariraghoramlila.blogspot.com/
इस ब्लोग पर आप लोहारी राघो रामलीला से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि रामलीला का अब तक इतिहास, रामलीला के समाचार, पुराने कलाकरोें के बारे में, रामलीला में आज की नाईट और आगे के कार्यक्रम, मैनेजमैंट, रामलीला के पुराने फोटो, वर्तमान में कौन हैं कलाकार।
यह भी पढ़ें...
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

