Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

हिसार-जींद हाईवे लिंक रुट-4 के निर्माण के लिए किसानों की सरकार को धमकी, जमीन अधिग्रहण का काम जल्द शुरु हो, वरना छेड़ेंगे बड़ा आंदोलन

  • लोहारी राघो अनाज मंडी में उमड़े छह गांवों के हजारों किसानों व ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार को दिया अंतिम अल्टीमेट 
  • अनिश्चितकालीन धरना शुरु किए जाने के साथ-साथ रोड जाम की भी दी चेतावनी
  • किसानों ने अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद धरने को मीटिंग में बदला
  • बोले, बहुत हो चुका अब बार-बार बातों में नहीं आएंगे, हाईवे नहीं बना तो इस बार लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई  
  • किसान बोले, किसके इशारे पर सीएम घोषणा लागू होने से रोक रहे पीडब्ल्युडी बी एंड आर के अधिकारी
  • सर्वजन समाज पार्टी के अध्यक्ष नंद किशोर चावला की अगुवाई में रखी गई थी किसानों की बैठक

लोहारी राघो। Hisar-Jind Heighway Link Route-4 हिसार-जींद हाईवे लिंक रुट-4 (वाया मसूदपुर-लोहारी-राखी गढ़ी) के निर्माण के लिए अनाज मंडी में किसानों व ग्रामीणों की बैठक को संबोधित करते नंद किशोर चावला

Six Village Farmers Protest for Hisar-Jind Heighway Link Route-4 In Lohari Ragho

संदीप कम्बोज
नारनौंद। हिसार-जींद हाईवे लिंक रुट-4 (वाया मसूदपुर-लोहारी-राखी गढ़ी) के निर्माण के लिए किसानों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। शनिवार को अनाज मंडी लोहारी राघो में उमड़े छह गांवों के हजारों किसानों व ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार को अंतिम अल्टीमेटम देते हुए इस हाईवे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जल्द से जल्द शुरु किए जाने की मांग की। किसानों ने दो टूक कहा कि यदि अब भी सरकार इस हाईवे के निर्माण में लेट-लतिफि करती है तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ने को तैयार हैं। किसानों ने प्रदेश सरकार को अनिश्चितकालीन धरना शुरु किए जाने के साथ-साथ रोड जाम की भी चेतावनी दे डाली है। अनाज मंडी लोहारी राघो में गाँव राखी गढ़ी, डाटा, मसूदपुर, गामड़ा, चैनत, भाटला, सुलखनी व मिलकपुर समेत कई गाँवों से उमड़ा किसानों, ग्रामीणों व महिलाओं का जनसैलाब यह बताने के लिए काफी था कि अब किसान किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। हालांकि आज दिए जाने वाले धरने को पीडब्ल्युडी विभाग के अधिकारियों से मिले आश्वसन के बाद सामान्य मीटिंग में बदल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता सर्वजन समाज पार्टी के अध्यक्ष नंद किशोर चावला कर रहे थे। चावला ने कहा कि अगर सरकार अब भी मई 2016 में की गई सीएम घोषणा को पूरा करने में आनाकानी करती है तो वे आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्युडी विभाग के चंडीगढ़ चीफ इंजीनियर से मिले आश्वासन के बाद धरने को बैठक में तब्दील किया गया है। नंद किशोर चावला ने कहा कि इस हाईवे के लिए छह गाँवों की मात्र 59 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है जो कि सरकार पिछले 9 साल से नहीं कर पाई है। यदि अब भी सरकार और विभाग किसानों के साथ धोखा करता है और हाईवे निर्माण में लेट लतिफि करता है तो किसान बार-बार उनकी बातों में नहीं आएंगे। यदि इस बार सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। ( Hisar-Jind Heighway Link Route-4) हाईवे निर्माण के लिए धरने भी दिए जाएंगे, रोड जाम भी किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार सरकार और विभाग होगा। इस अवसर पर डिंपल मेहता सुलखनी ने भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। खुद सरकार के विधायक, पूर्व मंत्री तक भ्रष्ट सिस्टम की पोल खोल रहे हैं लेकिन सरकार भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई में पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। उन्होंने भ्रष्टचार पर कार्रवाई के लिए अन्ना हजारे वाले जनलोकपाल बिल को लागू किए जाने की भी मांग की। धरने के दौरान वक्ताओं ने डाटा-लोहारी सड़क मार्ग के पुर्ननिर्माण की भी मांग रखी। इसके अलावा गाँव लोहारी राघो के विकास कार्यों में जातिगत भेदभाव के भी आरोप लगाए गए। वक्ताओं का कहना था कि गाँव में जातिगत भेदभाव के चलते विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे। यदि ऐसा न होता तो आज गाँव में महिला कॉलेज, लाईब्रेरी, खेल स्टेडियम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व ग्राम सचिवालय जरुर होते। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था। बैठक में आए हजारों किसानों, ग्रामीणों ने भंडारे मेंं प्रसाद व भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर सर्वजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह नगोरा, मिलकपुर के सरपंच सूरभान, मास्टर दलबीर राखी गढ़ी, सुल्तान गामड़ा, दीपक लोहारी, अजमेर मिलकपुर, पदमा हिसार, रोहित जींद, राज रानी, वेद प्रकाश, सुभाष चंद्र, कोच साधु सरोहा सहित आस-पास के गाँवों से आए हजारों किसान, ग्रामीण, महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। 

लोहारी राघो। Nand Kishor Chawla हिसार-जींद हाईवे लिंक रुट-4 (वाया मसूदपुर-लोहारी-राखी गढ़ी) के निर्माण के लिए अनाज मंडी में किसानों व ग्रामीणों की बैठक को संबोधित करते नंद किशोर चावला

संघर्ष की कहानी : माँ ने झाडू पोचा कर पढ़ाया, लोहारी राघो की बेटी ने भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बन चमकाया गाँव का नाम

जानें क्या है पूरा मामला, क्यों आई धरने व आंदोलन की नौबत
पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा 7 मई 2016 को हिसार-जींद हाईवे लिंक रुट-4 (वाया मसूदपुर-लोहारी- राखी गढ़ी) बनाए जाने की घोषणा की गई थी। पीडब्ल्युडी बी एंड आर विभाग द्वारा इस नए हाईवे के लिए सर्वे से लेकर किसानों का डाटा पोर्टल पर चढ़ाने तक का कार्य पूरा किया जा चुका है लेकिन बावजूद इसके सरकार किसानों की जमीन अधिग्रहण का काम अभी तक शुरु नहीं कर पाई है। 21 जनवरी 2019 को 100 करोड़ का बजट मंजूर किया था जो कि 33 करोड़ व 66 करोड़ की दो किश्तों में जारी किया गया था।  लेकिन आज  5 साल बीत जाने के बाद भी कई गाँवों में जमीन अधिग्रहण का कार्य नहीं हो पाया है जबकि इलाके के किसानों ने जमीन अधिग्रहण की स्वीकृति भी दे दी है और किसानों का पोर्टल पर डाटा भी अपलोड हो गया है। अब सिर्फ मुआवजा वितरण का काम बाकी है। इस हाईवे के निर्माण के लिए नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ द्वारा 6 माह पूर्व हरियाणा विधानसभा में आवाज उठाए जाने के बावजूद भी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। Nand Kishor Chawla आज भी इस इलाके के हजारों किसान और ग्रामीण इस हाईवे के निर्माण की बाट जोह रहे हैं क्योंकि इस नए मार्ग के निर्माण से हिसार से जींद का रास्ता करीब 20 किमी तक कम हो जाएगा। हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक पुरातत्व स्थल राखी गढ़ी भी इसी नए हाईवे पर आ रहा है। सरकार इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने में जान बूझकर लेट लतिफि कर रही है। इसके निर्माण के लिए किसान पिछले 9 साल में सैकड़ों बार चंडीगढ़, हिसार, हांसी में विभाग के दफ्तरों में चक्कर काट चुके हैं लेकिन अभी तक भी विभाग काम को शुरु नहीं कर रहा है।

कपास किसानों के लिए खुशखबरी, मंडी लोहारी राघो में शुरु हुई कपास की सरकारी खरीद, जल्दी कीजिए सरकारी दाम पर बेचें कपास

 
लोहारी राघो। बैठक के दौरान भंडारे में भोजन व प्रसाद ग्रहण करते किसान व ग्रामीण।

लोहारी राघो समेत इन गांवों में पेंडिंग है जमीन अधिग्रहण का कार्य                         

(Masudpur,Datta, Lohari Ragho, Rakhi shahpur, Gamra Villagers Protest for Hisar-Jind Heighway Link Route 4) हिसार-जींद स्टेट हाईवे के निर्माण के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। काफी गाँवों में जमीन अधिग्रहण भी की जा चुकी है। मसूदपुर, डाटा, लोहारी राघो, राखी शाहपुर व गामड़ा समेत कुछ ही गाँवों में भूमि अधिग्रहण का कार्य शेष है। इस हाईवे के लिए सरकार ने 21 जनवरी 2019 को पहली बार 33.68 करोड़ रुपए  की राशि जारी की जबकि दूसरी किश्त में 66 करोड़ रुपए सितंबर 2021 में जारी किए गए। 23 दिसंबर 2021 को जिला सचिवालय हिसार में आयोजित सड़क समिति की बैठक के दौरान तत्कालीन उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने भी इस हिसार-जींद स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए थे। जिला प्रशासन द्वारा 31 दिसंबर 2021 को जारी वर्ष 2022 की विकास परियोजनाओं की सूची में भी हिसार से जींद मार्ग वाया (मसूदपुर, डाटा, लोहारी राघो, राखी शाहपुर मिसिंग लिंक रूट नंबर-4) के निर्माण का जिक्र किया गया था।

लोहारी राघो। बैठक के दौरान भंडारे में भोजन व प्रसाद ग्रहण करते किसान व ग्रामीण।

 

 विधानसभा में आवाज उठने के बाद भी शुरु नहीं हुआ हिसार-जींद हाईवे का काम, मजबूर किसान देंगे धरना, चैनत में लगाया जा सकता है जाम

 नीचे देखें किसानों की बैठक के वीडियो

 


 


 


 

यह भी पढ़ें...

 सावधान ! लोहारी राघो, क्या गाँव के विकास कार्यों में हो रहा है भ्रष्टाचार, सबूतों समेत हमें बताएं, हमारा वादा हम करवाएंगे भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई

लो आ गई लोहारी राघो निशानदेही रिपोर्ट, 28 एकड़ पंचायती जमीन पर काबिज पाए गए 746 अवैध कब्जाधारी जिनमें 10 मौजूदा पंच, यहां देखें कब्जाधारकों की पूरी कुंडली

है कोई इस ‘‘धृतराष्ट्र नगरी’’ में सुनने वाला : क्या अब 745 अवैध कब्जाधारियों को कोर्ट घसीट ले जाएगी लोहारी राघो ग्राम पंचायत ?  

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं