- 2019 का घोटाला दबा, 2026 में फिर वही खेल ! क्या राजनीतिक संरक्षण सब कुछ बचा लेगा ?
- किन नेताओं के इशारे पर चल रहा खेल, कौन नेता अपने दल्लों को लुटवा रहे सरकारी खजाने की तिजोरी
Lohari Ragho MGNREGA scam-2
संदीप कम्बोज
नारनौंद। हरियाणा के लोहारी राघो गांव में मनरेगा घोटाले की कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। वर्ष 2019 में लाखों रुपये की सरकारी धनराशि की लूट का मामला सामने आने के बावजूद दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देकर बचा लिया गया था। (Haryana MGNREGA corruption) अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मनरेगा में चल रही कथित धांधली की पोल खोल दी है, जिससे पूरे प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गांव के स्थानीय मजदूर बेरोजगार बैठे हैं, जबकि दूसरे गांवों से मजदूरों को लाकर मनरेगा कार्य करवाया जा रहा है। मनरेगा जैसी योजना का उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को रोजगार देना है, लेकिन यहां योजना गरीबों के बजाय भ्रष्टाचारियों के लिए कमाई का साधन बनती नजर आ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थानीय मजदूरों की उपेक्षा कर बाहरी मजदूरों से काम करवाना मनरेगा नियमों की भावना के खिलाफ है और यह फर्जी हाजिरी, मास्टर रोल में गड़बड़ी और सरकारी धन के गबन की ओर इशारा करता है। जब मौके पर पहुंचे एक यूट्यूबर ने मजदूरों से बात करने की कोशिश की, तो किसी भी मजदूर ने खुलकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। (Haryana village corruption news) मजदूरों का कहना था कि उन्हें केवल दिहाड़ी से मतलब है, उन्हें यह नहीं पता कि उन्हें क्यों और कैसे यहां काम पर लगाया गया है। यह चुप्पी कई सवाल खड़े करती है क्या मजदूरों को डराया गया है? क्या उन्हें बोलने से रोका गया है? या फिर उन्हें सिस्टम का हिस्सा बना दिया गया है?
आज भी चल रहा फर्जी हाजरी का खेल !
सूत्रों के अनुसार, लोहारी राघो में मनरेगा के तहत आज भी फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों रुपये का गबन किया जा रहा है। मास्टर रोल में भारी गड़बड़ी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इस पूरे खेल में ग्राम सचिव, मनरेगा मेट और बीडीपीओ कार्यालय की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
नेताओं ने पहले वाले घोटालेबाजों को बचाया, अब फिर खुलवाया लूट का रास्ता
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में तत्कालीन सरपंच चंद्रकांता चांदना के कार्यकाल में भी 6.13 लाख रुपये से अधिक का बड़ा मनरेगा घोटाला सामने आया था। उस समय सरपंच, ग्राम सचिव और मेट को निलंबित किया गया था, लेकिन बाद में राजनीतिक दबाव के चलते सभी को बहाल कर दिया गया। सबसे हैरानी की बात यह है कि वर्तमान पंचायत ने उन्हीं कथित घोटालेबाज मेटों को दोबारा नियुक्त कर दिया, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि सिस्टम में सुधार के बजाय फिर से लूट का रास्ता खोल दिया गया है।
राजनीतिक संरक्षण की मेहरबानी
ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा मामला राजनीतिक संरक्षण के बिना संभव नहीं है। सूत्र बताते हैं कि कुछ स्थानीय नेता और रसूखदार लोग इस पूरे प्रकरण को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर यह आरोप सही हैं, तो यह लोकतंत्र और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।
उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी करी उठी मांग
अब सवाल यह है कि क्या इस बार भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होगी या राजनीतिक पहुंच एक बार फिर दोषियों को बचा लेगी? ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों की गिरफ्तारी, और लूटी गई सरकारी राशि की रिकवरी की मांग की है।
लोहारी राघो मनरेगा लूट कांड की कलंक कथा : मेटों ने पार कर दी थी भ्रष्टाचार की सारी हदें
सरपंच का फोन बंद तो बीडीपीओ ने नहीं उठाया फोन, डीडीपीओ और ग्राम सचिव ने ब्लैक लिस्ट में डाला नंबर
जब इस संबंध में सरपंच सोनू सरोहा का पक्ष लेने के लिए उन्हें फोन किया गया तो उनका फोन स्विच आॅफ आया और बीडीपीओ सत्यवान दूहन न कॉल रिसीव ही नहीं की। ग्राम सचिव मनोज व डीडीपीओ नरेंद्र कुमार ने तो पहले से ही पत्रकार का मोबाईल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल रखा है। अब सवाल पूछे जाएंगे तो नंबर ब्लैक लिस्ट में ही डाले जाएंगे। इसी से पता चल रहा है कि अधिकारी कितनी जिम्मेदारी से अपना काम कर रहे हैं। एक पत्रकार का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देना वो भी इसलिए कि कभी पंचायती जमीन पर कब्जों के लिए तो कभी विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन का पक्ष लेने के लिए कॉल की जाती थी तो जान बूझकर नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया। ताकि न कोई फोन आएगा और न सवाल सवाल पूछे जाएंगे और न जवाब देना पड़ेगा। यह सब भी नेताओं के ईशारे से ही संभव हो पाया है।
लोहारी राघो मनरेगा लूट कांड की कलंक कथा : मेटों ने पार कर दी थी भ्रष्टाचार की सारी हदें
यह भी पढ़ें...
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

