Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो में धूमधाम से मनाया गया संत कबीर साहेब जी का पावन प्रकाश उत्सव, शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

  • समाज को सच्चाई का आइना दिखाती है संत कबीर जी की वाणी : एडवोकेट सुशील खर्ब उगालन
  • मुख्यातिथि सुशील खर्ब उगालन ने संत कबीर मंदिर के विस्तार के लिए किया 21 हजार का सहयोग



लोहारी राघो। प्रख्यात विचारक व हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि संत कबीर दास जी का 624 वां पावन प्रकाश उत्सव गाँव लोहारी राघो में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। (The-holy-light-festival-of-Sant-Kabir-Sahib-was-celebrated-in-Lohari-Ragho) इस अवसर पर संत कबीर मंदिर में श्रद्धालुओं का ऐसा जमघट लगा कि हर कोई देखता ही रह गया। इस दौरान गाँव में शोभायात्रा भी निकाली गई जिसका ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। गाँव लोहारी राघो स्थित कबीर मंदिर में समस्त धानक समाज युवा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संत कबीर दास को याद करने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु उमड़ पड़े। कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पधारे प्रमुख समाजसेवी एडवोकेट सुशील खर्ब उगालन ने संत कबीर दास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व कमेटी सदस्यों द्वारा फूल-मालाओं से मुख्यतिथि एडवोकेट सुशील खर्ब उगालन का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट सुशील खर्ब उगालन ने कहा कि कबीर दास जी एक ऐसे संत थे, जिन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों और बुराइयों को दूर करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। संत कबीर सभी वर्ग के लोगों के चहेते हैं, क्योंकि उन्होंने सभी को एकता व भाईचारे का संदेश दिया। देश में सौहार्द कायम करने के लिए हमें संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि संत कबीर जी की वाणी समाज को सच्चाई का आइना दिखाती है। हमें उनकी वाणी का अर्थ समझना चाहिए। इसमें नेकी, मानवता व भाईचारा की साफ झलक दिखाई पड़ती है। इसलिए आज के दौर में कबीर जी की वाणी की हर ओर जरूरत है। उन्होंने संत कबीर जी के प्रकाश दिवस पर लोगों को बधाई दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट सुशील खर्ब  ने संत कबीर मंदिर के विस्तार के लिए 21 हजार रुपए की  सहयोग राशि देने का भी ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन रामनिवास खटक ने किया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया। शाम को कमेटी सदस्यों द्वारा गाँव में शोभायात्रा निकाली गई जिसका गाँव के आजाद चौक समेत कई स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिसार जिला परिषद वार्ड नं. 29 से उम्मीदवार दीपक कुमार, रामनिवास नागर, रामकिशन बड़गुजर, सतबीर नागर, जीत नागर, अशोक इन्दौरा, आशाराम खटक, दयानंद खटक, आजाद नागर, सतीश इन्दौरा,रमेश इन्दौरा, वजीर किराड़, बलवान किराड़, सोनू नागर, देशराज नागर,सत्यवान कांत,रामनिवास कांत, पप्पू नागर, हवा सिंह इंदौरा, प्रेम बड़गुजर समेत भारी तादात में धानक समाज के लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे। 

 

यह भी पढ़ें...

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 
 

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं