- विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहर ने विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर दी हार्दिक बधाई
- विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की भी की कामना
हिसार। कौन कहता है पढ़ाई सिर्फ प्राईवेट स्कूलों में ही होती है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कल घोषित 10+2 के परीक्षा परिणाम ने इस भ्रम को पूरी तरह से तोड़ डाला है।(Jyoti-of-Lohari-Ragho-Government-Senior-Secondary-School-who-was-the-topper-in-the-12th-results) इस बार के 12वीं के नतीजों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराकर जमाने को दिखा दिया है कि सरकारी विद्यालय भी निजी विद्यालयों से कम नहीं हैं। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब प्राईवेट स्कूलों के विद्यार्थियों को पूरी टक्कर देने लगे हैं। गाँव लोहारी राघो स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी 10+2 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 471 अंक हासिल कर ज्योति पुत्री विनोद ने विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया है जबकि 457 अंकों के साथ शंकी पुत्र राजकुमार दूसरे तो 456 अंकों के साथ संगीता पुत्री रामपाल तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा, प्रवक्ता जितेंद्र चावला समेत समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो से 10+2 की बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 46 विद्यार्थी बैठे थे जिनमें से 3 विद्यार्थियों ने जहाँ 90 फीसद से अधिक अंक हासिल किए हैं वहीं 9 विद्यार्थियों ने 80 फीसद से ज्यादा, 13 विद्यार्थियों ने 75 फीसद से ज्यादा, 08 विद्यार्थियों ने 70 फीसद से ज्यादा तो 07 विद्यार्थियों ने 60 फीसद से ज्यादा अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इतिहास विषय में ज्योति व शीनू 100 में से 99 अंक हासिल कर टॉपर रही हैं वहीं हिंदी विषय में 99 अंकों के साथ शंकी टॉपर रहा। 46 में से 40 छात्र उतीर्ण हुए हैं जबकि 6 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। उल्लेखनीय है कि बीते कई सालों से लोहारी राघो स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराते आ रहे हैं जो कि गाँव के लिए बेहद ही गर्व व खुशी की बात है। लोहारी राघो स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने निजी स्कूलों के प्रचार-प्रसार और महिमा मंडन वाले उस मिथक को भी तोड़ डाला है जिसके द्वारा वे आमजन के मस्तिष्क में यह साबित करने का प्रयास कर रहे हैं कि पढ़ाई केवल निजी विद्यालयों में ही हो रही है जबकि वास्तविकता इससे परे है जो आप इस बार के बोर्ड नतीजों में साफ देख पा रहे हैं। सबसे बड़ी बात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेषकर समाज के मध्यम व अल्प आय वर्ग के बालक-बालिकाएं पढ़ते हैं। ये बालक-बालिकाएं अपनी पढ़ाई के साथ-साथ परिवार के कार्यों में हाथ बंटाकर परिवार के प्रति अपने दायित्वों को भी भली-भांति पूरा करते हैं। ये सब करके भी सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में जो परचम लहराया है वो निश्चित रूप से काबिल-ए-तारिफ है।
अगली बार आएगा इससे भी बेहतर परिणाम, सरकारी स्कूल में करवाएं बच्चों का दाखिला : प्राचार्य
विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने कहा कि आगामी सत्र में इससे ओर अच्छा परिणाम रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने गाँव लोहारी राघो व आस-पास के गाँवों के ग्रामीणों से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लोहारी राघो में अपने बच्चों के ज्यादा से ज्यादा दाखिले करवाने की अपील की है। विद्यालय प्राचार्य ने बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ की मेहनत की सराहना की है। उन्होंने 12वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए तमाम शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई और साधुवाद दिया है।
History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
