Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो के होनहारों ने फिर राज्य स्तर पर चमकाया गाँव का नाम, हरियाणा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में राज्य में पाया 8वां व नौवां स्थान, जानें कौन हैं ये प्रतिभावान

  • न्यू आदर्श सी. सैकेंडरी स्कूल लोहारी राघो के हैं विद्यार्थी
  • 491 अंक हासिल कर आशीष टूटेजा प्रदेशभर में आठवें तो 490 अंकों के साथ मनीषा नौवें स्थान पर
  • विद्यालय प्रबंधन ने दी मुबारकबाद, प्राचार्या राकेश कुमारी ने की उज्जवल भविष्य की कामनाएं


लोहारी राघो। ग्रामीण इलाके में शिक्षा क्षेत्र में लगातार नई इबारत लिखते आ रहे न्यू आदर्श सी. सैकेंडरी स्कूल लोहारी राघो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत के बूते नया कीर्तिमान स्थापित किया है। (Students-of-Lohari-Ragho-again-created-a-record-in-the-10th-results) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के10वीं के पुनर्मूल्यांकन नतीजों में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने पूरे हरियाणा राज्य में 8वां तथा 9वां स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम गर्व से ऊंचा किया है। हाल ही में घोषित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के10वीं के पुनर्मूल्यांकन परिणाम में न्यू आदर्श सी. सैकेंडरी स्कूल लोहारी राघो के आशीष टूटेजा पुत्र प्रवीण टूटेजा ने 491 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया है जबकि मनीषा पुत्री विजय कुमार 490 अंकों के साथ प्रदेशभर में नौवें स्थान पर रही। दोनों विद्यार्थियोंं की इस अपार सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय संस्थापक बलवंत यादव तथा प्राचार्या राकेश कुमारी ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बता दें कि लोहारी राघो स्थित न्यू आदर्श सी. सैकेंडरी स्कूल ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। पिछले 8-10 वर्षों से लगातार विद्यालय के विद्यार्थी 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहरीन प्रदर्शन कर शिक्षण संस्थान का नाम जिला हिसार के साथ-साथ राज्य भर में रोशन करते आ रहे हैं। वर्ष 2019-20 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में अंजु वर्मा पुत्री बारु राम ने पूरे हरियाणा राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर गाँव लोहारी राघो के साथ-साथ हल्का नारनौंद व जिला हिसार का मान बढ़ाया। वहीं वर्ष 2019-20 में ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में अनिता ठकराल पुत्री सुभाष ठकराल ने पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर विद्यालय को सुर्खियों में ला दिया। इसके अलावा वर्ष 2022 में नीट (नेशनल इलिजीबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा को उतीर्ण करने वाले कशिश भ्याना पुत्र संजय भ्याना भी इसी विद्यालय के छात्र रहे हैं।

1984 से ज्ञान की लौ जला रहा आदर्श विद्यालय, कई सालों से स्टेट लेवल पर टॉप टेन में आ रहे विद्यालय के होनहार
गाँव लोहारी राघो स्थित न्यू आदर्श सी. सैकेंडरी स्कूल रुपी पौधे की नींव वर्ष 1984 में  गाँव ढ़ाना खुर्द से आए मास्टर बलवंत यादव ने रखी थी जो आज वट वृक्ष बनकर पूरे इलाके को ज्ञान की खुशबू से महका रहा है। लोहारी राघो में आदर्श एजुकेशन सोसायटी की स्थापना कर एक धर्मशाला में आदर्श विद्यालय की शुरुआत की गई थी। विद्यालय का उद्घाटन तत्कालीन सरपंच महेश भ्याना ने किया था। शुरूआत में संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी विद्यालय का परिणाम चौंका देने वाला रहा। विद्यालय के विद्यार्र्थियों ने नवोदय सैनिक स्कूल की परीक्षा व छात्रवृत्ति परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुआ सफर आज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक पहुंच चुका है। ग्रामीणों के अथाह सहयोग से विद्यालय को वर्ष 1998 में मिडल स्कूल में अपग्रेड कर दिया गया जबकि वर्ष 2002 में 10वीं तो वर्ष 2014 में सीनियर सैकेंडरी की कक्षाएं शुरू हो गई। विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन काबिले तारिफ रहा है। अब तक विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पिछले कई सालों से विद्यालय के होनहार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तर पर टॉप टेन में जगह बनाते आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें...

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 
 

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं