Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

जोहड़ों व ड्रेनों पर हुए अवैध कब्जों ने डुबोया लोहारी राघो, चंद घंटे की बारिश में ही हांफने लगे गाँव के जोहड़, पानी-पानी हुआ लोहारी, देखें तस्वीरें

  • अवैध कब्जों की वजह से सिमटकर 50 फीसद से भी कम रह गया गाँव के जोहड़ों का दायरा
  • कब्जाधारकों ने मिटा डाला बस स्टैंड वाली ड्रेन का नामोनिशान
  • अगर 4-5 दिन लगातार हुई बरसात तो पूरे गाँव का डूबना तय
  • भविष्य में गांव कोे डूबने से बचाना है तोे ग्रामीणों को समय रहते जोहड़ों से छुड़वाने होंगे अवैध कब्जे


संदीप कम्बोज

हिसार/लोहारी राघो। जोहड़ों व ड्रेेेेनों पर अवैध कब्जों का नतीजा क्या होता है,यह देखना है तो जिला हिसार के उपमंडल नारनौंद अंतर्गत आने वाले गाँव लोहारी राघो चले आईए। गाँव के चारों और चक्कर लगाईए, जहाँ तक नजर जाएगी दिखाई देगा तो सिर्फ पानी ही पानी, बाढ़ में डूबे दर्जनों घर और अस्त-व्यस्त जन-जीवन। कब्जाधारी डकैतों ने गाँव के जोहड़ों पर इस कदर कुंडली मार ली है कि आज वे महज चंद घंटे की बरसात भी नहीं झेल पाए। जोहड़ों से ओवरफ्लो हुआ पानी गाँव की सड़कों पर इस कदर बहने लगा मानो कोई दरिया बह रहा हो। जोहड़ों के आस-पास स्थित कई मोहल्लों व घरों में पानी भरी गया। सबसे ज्यादा विकट स्थिति हांसी वाले जोहड़ पर देखने को मिली। गौर करने वाली बात यह है कि महज छोटी सी बरसात ने गाँव लोहारी राघो को किस तरह से पानी-पानी कर डाला, अगर यही बरसात 4-5 दिन तक न थमी तो गाँव का क्या हाल होगा। गाँव को पूरी तरह से डूबने से फिर कोई नहीं बचा सकता। मामूली सी बरसात से उपजे इन हालातों के लिए अगर सीधे तौर पर कोई जिम्मेदार है तो वे हैं जोहड़ों को लूटने वाले डकैत। साथ ही साथ इन जोहड़ माफियाओं कोे शह देने वाले पंच-सरपंच, नंबरदार, प्रशासन व नेता भी उतने ही जिम्मेदार हैं क्योंकि इनहीं के आशीर्वाद और संरक्षण से ही पंचायती जमीन व जोहड़ों पर अवैध कब्जों जैसी गुंडागर्दी को अंजाम दिया जा रहा है। इसके अलावा कब्जाधारकों ने बस स्टैंड वाली ड्रेन पर अवैध कब्जे कर इस ड्रेन का पूरी तरह से नामोनिशान ही मिटा डाला है जो आज लोहारी राघो में बाढ़ जैसे हालात का असल जिम्मेदार है। वर्ष 1997 में आई प्रचंंड बाढ़ के वक्त इसी ड्रेन ने लोहारी को डूबने से बचाया था।



इस तरह होते हैं जोहड़ों पर अवैध कब्जे, तरीका जानकर हैरान रह जाएंगे आप
अवैध कब्जों की वजह से आज गाँव के जोहड़ों का दायरा सिमटकर 50 फीसद से भी कम रह गया है। जोहड़ कब्जाने वाले डकैतों का अवैध कब्जे का जो तरीका है, वह भी हैरान कर देने वाला है। जोहड़ों व पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कोई एक-दो दिन में नहीं हो जाता। इसके लिए कब्जाधारक पूरी प्लानिंग करते हैं। जोहड़ों किनारे बसे ये अवैध कब्जाधारक कब्जे के दायरे का साल-दर-साल विस्तार करते रहते हैं। सबसे पहले ये डकैत जोहड़ किनारे मिट्टी आदि डालकर समतल करते हैं। तत्पश्चात कब्जा करने वाली जगह पर गोबर या लकड़ियां आदि डाली जाती हैं। और साल-दो साल बाद इस जगह एक अस्थाई दीवार बनाई जाती है यानि सिर्फ नींव भरकर साधारण तारबंदी कर दी जाती है। उसके बाद जब पंचायतियों व नंबरदारों से ग्रीन सिग्नल मिलने के उपरांत पक्की दीवार कर दी जाती है। हर साल करीब जोहड़ों की 4-5 प्रतिशत जमीन कब्जाई जा रही है लेकिन ग्राम पंचायत व प्रशासन चादर तानकर गहरी नींद में सोए हैं। ग्रामीण यदि चाहते हैं कि जो आज मामूली सी बरसात में हालत गाँव की हुई है, भविष्य में ऐसा न हो तो जल्द से जल्द गाँवों के जोहड़ों से अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए बिना किसी भेदभाव के एक्शन प्लान तैयार करना होगाा। 
अब सवाल उठता है कि जब जोहड़ों पर अवैध कब्जे हो रहे होते हैं तो उस समय ग्राम पंचायत, पंच-सरपंच, नंबरदार या अपने आप को गाँव का चौधरी कहने वाले कहाँ सो रहे होते हैं। जब ये अस्थाई तौर पर गोबर, लकड़ियां आदि डालकर कब्जे की शुरुआत करते हैं, इन्हें उसी समय क्यों नहीं रोका जाता। क्या इन दिनों में वहां से कोई पंचायती नहीं गुजरा। देखते सभी हैं लेकिन जान-बूझकर अनदेखा किया जाता है। क्योंकि अधिकतर पंचायती, पूर्व पंचायती व नंबरदार खुद जोहड़ व पंचायती जमीन लूटने वाले डकैत हैं। उन्होंने खुद जोहड़ों व पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे किए हैं तो वे दूसरों को भला कैसे रोक सकते हैं।

जोहड़, ड्रेन कब्जाने वालोंं के खिलाफ कार्रवाई को एकजुट हों ग्रामीण
सबसे पहले गाँव के इमानदार व साफ छवि के लोग जो वास्तव में चाहते हैं कि गाँव में कोई सुधार हो वही आगे आएं एक्शन प्लान बनाते समय यह कदापि न देखा जाए कि फ्लां कब्जाधारक मेरा परिजन, यार-रिश्तेदार, जाति से या दोस्त, परीचित है। अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए इस तरह के भाई-भतीजावाद व भाईचारे को दरकिनार करना होगा तब कहीं जाकर जोहड़, ड्रेनों व पंचायती जमीन कब्जाने वाले डकैतों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।


 

यह भी पढ़ें...

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 
 

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं