Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो में दशहरा उत्सव पर बना नया कीर्तिमान, जानें क्यों स्पेशल बन गया इस बार का रावण दहन, देखें यादगार तस्वीरें

  • मुख्यातिथि आदर्श रामा कल्ब के पूर्व डायरेक्टर व रावण का किरदार निभा चुके राजकुमार भट्टी  ने धनुष से बाण चलाकर किया रावण दहन
  • लक्ष्मण मूर्छा व रावण दहन का हुआ धमाकेदार मंचन, राम का किरदार रहा सबसे बेस्ट
  • डा भूषण चावला भी रहे आज के मुख्यातिथि
  • दोनों मुख्यातिथियों को श्री रामा कल्ब द्वारा भेंट किया गया श्री राम दरबार का स्मृति चिह्न
    लोहारी राघो। दशहरा मैदान में धू-धू कर जलता रावण। फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो
लोहारी राघो। श्री रामा कल्ब द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यातिथि पधारे आदर्श रामा कल्ब के डायरेक्टर व रामलीला में रावण का किरदार निभा चुके राजकुमार भट्टी को सम्मानित करते कल्ब के सदस्य।     फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो
लोहारी राघो। श्री रामा कल्ब द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि डॉ. भूषण चावला को सम्मानित करते कल्ब के सदस्य।     फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

                                                        राजेश भ्याना 

दीपेश मुंडा, प्रवेश मुंडा व सार्थक भ्याणा

लोहारी राघो। हर बार की भांति इस बार भी गाँव लोहारी राघो में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। श्री रामा कल्ब द्वारा आयोजित इस बार का दशहरा उत्सव पहले की बजाए स्पेशल व यादगार बन गया। इस बार लोहारी राघो के दशहरा उत्सव पर रावण दहन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मुख्यातिथि ने रावण दहन धनुष से बाण चलाकर किया हो। गाँव लोहारी राघो के दशहरा उत्सव के नाम यह नया रिकॉर्ड जुड़ गया जिसे देख हजारों दर्शक दंग रह गए। रावण दहन पर बतौर मुख्यातिथि पधारे आदर्श रामा कल्ब के डायरेक्टर रहे व लोहारी राघो रामलीला में रावण का धमाकेदार किरदार निभा चुके राजकुमार भट्टी ने किया। राजकुमार भट्टी तथा डॉ भूषण चावला दोनों दशहरा उत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पीछे स्थित दशहरा ग्राउंड में श्री रामा कल्ब के कलाकारों द्वारा लक्ष्मण मूर्छा व रावण वध का शानदार आयोजन किया गया। दोनों मुख्यातिथियों का श्री रामा क्लब द्वारा जोरदार स्वागत किया गया तथा उन्हेंं राम दरबार का स्मृती चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि राजकुमार भट्टी ने रामलीला की यादें  ताजा करते हुए रावण़ के एक के बाद एक कई डायलोग सुनाए जिस पर हजारों दर्शकोें से खचाखच भरे पंडाल में तालियों पर तालियां बजती रही। सूर्यास्त होते ही रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर श्री रामा क्लब द्वारा गाँव में भगवान श्री राम की विजय यात्रा निकाली गई। इस दौरान कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया था जिसमें अनेक पहलवानों ने दम दिखाया। गाँव के बाजार भी पूरी तरह से सज-धजकर तैयार थे। छोटे-छोटे बच्चों में भी दशहरा पर्व का क्रेज इस कदर दिखाई दे रहा था कि वे भी राम, लक्ष्मण के परिधान में दिखाई दे रहे थे। दीपेश मुंडा, प्रवेश मुंडा व सार्थक भ्याणा ने राम, लक्ष्मण की वेशभूषा में खूब वाहवाही बटोरी। ग्रामीणों ने जमकर मिठाईयां खरीदी और धूमधाम से पर्व मनाया। मंचन के दौरान श्री राम के किरदार में हर्ष भ्याना, लक्ष्मण के किरदार में साहिल अरोड़ा उर्फ टोनी, हनुमान कृष्ण भ्याना नंबरदार, सीता विजय कुमार, अंगद के किरदार में मास्टर नवीन यादव, रावण जतिन भ्याणा , विभिक्षण टीटी उर्फ रामप्रकाश मलिक, सुग्रीव सुभाष चराया उर्फ सीटी ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर लोहारी राघो के श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया,सुभाष चावला, नंबरदार कृष्ण भ्याना, जयपाल, ईश्वर, हरीकृष्ण कम्बोज, मंजीत भट्टी, संजय भाटी, रामस्वरुप सरोहा,रामप्रकाश उर्फ टीटी, कृष्ण कम्बोज, गोपी राम, इंद्रजीत तनेजा, राजकुमार सेठी, वेद प्रकाश चांदना, मास्टर सूबे सिंह, कृष्ण बडगुजर, रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।

लोहारी राघो। श्री रामा कल्ब द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मण मूर्छा का मंचन करते कलाकार। फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

लोहारी राघो। श्री रामा कल्ब द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को संबोधित करते मुख्यातिथि राजकुमार भट्टी। फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

 










यह भी पढ़ें...

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं