Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो रामलीला में विधायक विनोद भ्याना ने सांझा की बीती यादें, कड़कदार अंदाज में डायलोग सुनाया तो गूंज उठा पंडाल

  • बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक बोले इसी पंडाल में नीचे बैठकर देखता था रामलीला

  • फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो
    फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो
    फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

 संदीप कम्बोज

लोहारी राघो गाँव लोहारी राघो में श्री रामा कल्ब के बैनर तले चल रही ऐतिहासिक रामलीला लक्ष्मण मूर्छा व रावण वध के मंचन के साथ संपन्न हो गई। अंतिम दिन बतौर मुख्यातिथि पधारे विधायक विनोद भ्याना ने रामलीला से जुड़ी बीती यादें सांझा की तो पंडाल तालियों व किलकारियों से गूंज उठा। करीब 28 साल बाद विधायक के मुख से रावण व अंगद के डायलोग सुनकर हर कोई बीते लम्हों में खो गया। किसी को जैसे यकिन ही नहीं हो रहा था कि आज 30 साल बाद रामलीला की स्टेज पर फिर से वे उसी पुरानी कडकदार आवाज को सुन रहे हैं जिसने कभी लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। इससे पूर्व विनोद भ्याना ने रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। श्री रामा कल्ब के कलाकारों ने विनोद भ्याना का बुके प्रदान कर जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें श्री राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट किया। वंद प्रकाश चांदना ने स्वागत गीत के जरिए मुख्यातिथि विधायक भ्याना का स्वागत किया। मंचन के दौरान सीता की खोज करते हुए हनुमान लंका में पहुंच जाते हैं तथा सीता से मिलने के उपरांत भूख लगने पर अशोक वाटिका को उजाड़ देते हैं। मेघनाथ हनुमान जी को पकड़कर रावण के दरबार ले जाता है जहाँ उसकी पूंछ में आग लगा दी जाती है। रावण विभीषण को लंका से निकाल देता है तो विभीषण भगवान श्री राम की शरण पहुंच जाता है। तत्पश्चात अंगद को दूत बनाकर रावण को अंतिम चेतावनी देने के लिए भेजा जाता है। लेकिन रावण के न मानने पर युद्ध छिड़ जाता है। मंचन में दिखाया गया मेघनाथ के शक्ति बाण चलाने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। यह समाचार राम दल में पहुंचते ही हाहाकार मच जाता है।  राम इस मौके पर जीवंत प्रस्तुति करते हैं। अगले प्रसंग में लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त होती है, तो पूरा वातावरण राम, लखन और हनुमान के जयकारे से गूंजने लगता है। लीला में राम-कुंभकरण लड़ाई के दृश्य का मंचन किया जाता है। अंत में कुंभकरण मारा जाता है। इसके बाद लक्ष्मण जोरदार आवाज में मेघनाद को ललकारते हैं। दोनों में युद्ध होता है। लक्ष्मण लाल मेघनाथ का भी वध कर देते हैं। उसके बाद राम और रावण के बीच लंबा युद्ध चलता है। इसी बीच विभीषण ने बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। उसे भेदकर ही रावण की मृत्यु हो सकती है। इसके बाद रामबाण चलाकर रावण की नाभि में पड़े अमृत को सूखा देते हैं। रावण के गिरते ही पंडाल जय श्रीराम के गगन भेदी नारों से गूंजने लगता है। दूर दराज से आए लोगों ने लीला का मंचन देख कलाकारों की जमकर सराहना की। लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, कुंभकरण वध के बाद रावण बध तक की लीला में लोग तरह-तरह की संवेदनाओं और भावनाओं में डूबते उतराते रहे। 

फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

मंचन के दौरान श्री राम के किरदार में हर्ष भ्याना, लक्ष्मण के किरदार में साहिल अरोड़ा उर्फ टोनी, हनुमान कृष्ण भ्याना नंबरदार, सीता विजय कुमार, अंगद के किरदार में मास्टर नवीन यादव, रावण विक्रम चावला, विभिक्षण टीटी उर्फ रामप्रकाश मलिक, सुग्रीव सुभाष चराया उर्फ सीटी ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर लोहारी राघो के श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया,सुभाष चावला, नंबरदार कृष्ण भ्याना, जयपाल, ईश्वर, डॉक्टर भूषण, रामप्रकाश उर्फ टीटी, कृष्ण कम्बोज, गोपी राम, इंद्रजीत तनेजा, राजकुमार सेठी, वेद प्रकाश चांदना, मास्टर सूबे सिंह, कृष्ण बडगुजर, रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।

फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

40-50 साल पहले इसी पंडाल में नीचे बैठकर रामलीला देखता था : भ्याना

इस अवसर पर विधायक विनोद भ्याना ने रामलीला से संबंधित अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि  आज इस स्टेज पर खड़े होकर बहुत सी पुरानी यादें ताजा हो रही हैं। आज से करीब 40-50 साल पहले बचपन में जब हम रामलीला देखने आते थे तब भी इसी पंडाल में मंचन देखा है। एक तरफ महिलाएं बैठती तो दूसरी तरफ पुरुष। दिन में हम यहां निशान लगाकर जाते कि आज यहां बैठकर रामलीला देखना है। गोल दायरा लगा देते कि यहां हमारा परिवार बैठेगा। बड़े हुए तो शौंक था अभिनय करने का। हंसराज चांदना डायरेक्टर हुआ करते थे। सार्इंदित्ता, लक्ष्मण दास जरगर ऐसा मनोरंजन करते थे कि यूं ही सारी रात बीत जाती और पता भी ना चलता। सुबह 4 बजे तक रामलीला चलती। बहुत मनोरंजन करते, मजा आ जाता।

रिहर्सल देखने जाता था तो पहली बार में मिला अंगद का रोल

विधायक विनोद भ्याना ने बताया कि रामलीला की रिहर्सल एक-दो महिना पहले ही शुरु हो जाती थी। ऐसे ही एक बार मैं रिहर्सल देखने चला गया। डेढ़ महिना तक लगातार रिहर्सल चली और मैं रोजाना वहां पहुंच जाता। एक दिन डायरेक्टर हंसराज चांदना ने मुझसे कहा कि क्या आप भी रामलीला में कोई रोल करना चाहते हो तो मैंने हां भर दी। उन्होंने मुझसे कुछ डायलोग बुलवाए जो उन्हें बहुत पसंद आए। सबसे पहले मुझे अंगद का रोल दिया गया जिसे जनत ने बहुत पसंद किया।अगले साल की रामलीला में दर्शकों की डिमांड होने लगी कि मुझे हनुमान या रावण का रोल दिया जाए। तो डायरेक्टर ने मुझे रावण के रोल के लिए चयनित कर लिया। रामलीला स्टेज पर ईशारा करते हुए विधायक भ्याना ने बताया कि यहाँ इस जगह पर सार्इंनाथ जी बैठे होते थे जिनका काम था सोए हुओं को जगाना।

फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

विधायक विनोद भ्याना ने सुनाए रावण व अंगद के डायलोग, तालियों से गूंज उठा पंडाल
लोहारी राघो रामलीला के अंतिम दिन बतौर मुख्यातिथि पधारे विधायक विनोद भ्याना के समक्ष रामलीला कलाकारों ने रावण व अंगद के रोल के डायलोग सुनाने की इच्छा जताई तो विनोद भ्याना ने पूरे जोश व उत्साह के साथ कुछ डायलोग सुनाए जिस पर पंडाल में खूब तालियां बजी। वही कड़ाकेदार आवाज, धमाकेदार अंदाज देख एक बार फिर तीन दशक पुरानी यादें ताजा हो आई। विधायक विनोद भ्याना द्वारा सुनाया गया अंगद के रोल का एक डायलोग इस प्रकार है, ‘ए लंकपति सुन धीरमति मैं सागर तट से आया हूँ, युवराज अंगद है नाम मेरा, बाली का पुत्र कहलाया हूँ’

श्री रामा कल्ब का दिल से जताया आभार

विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि श्री रामा कल्ब ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखा है। जिसकी बदौलत ग्रामीणों से एक बार फिर रुबरु होने का मौका मिला। उन्होंने इसके लिए श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना समेत कल्ब प्रबंधन व समस्त कलाकारों का आभार जताया।

फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

लोहारी राघो गाँव का एक छोटा सा संदेश भी मेरे लिए आदेश : विनोद भ्याना

इस अवसर पर विधायक विनोद भ्याना ने कहा कि लोहारी राघो गाँव का एक छोटा सा संदेश भी मेरे लिए आदेश है। मैं समझता हूँ आपका संदेश आ गया समझो भगवान का आदेश आ गया। आप लोगों ने मुझे, मेरे पिता जी व मेरे परिवार को जो भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है। उसकी ही बदौलत हांसी ने भी मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया। आज मैं और मेरा परिवार जो कुछ भी है, लोहारी गाँव की ही वजह से है। लोहारी गाँव का कर्ज मैं और मेरा परिवार कभी नहीं उतार सकते। मैं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूँ कि आप सबका प्यार और आशीर्वाद इसी तरह हमारे परिवार पर बना रहे। हमारे दिलों में भी हमेशा लोहारीके लिए प्यार रहेगा और हम आपके संदेश को आदेश मानकर आपकी सेवा करते रहेंगे।

फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

हर हाल में होगा बसों की समस्या का समाधान, विधायक विनोद भ्याना ने दिया आश्वासन

इस अवसर पर विधायक भ्याना ने श्री रामा कल्ब व ग्रामीणों द्वारा रखी बसों की समस्या की मांग के संबंध में विश्वास दिलाया कि वे इसे हर हाल में पूरा करवाएंगे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को रामलीला का ही एक उदाहरण देते हुए कहा कि ये रामलीला की वो स्टेज है, यहां जो कोई भी मन्नत मांगकर जाता था, भगवान श्री राम की कृपा से वो जरुर पूरी होती थी। मुझे आज भी याद है कि उस समय कर्मचंद चुघ स्टेज संभालते थे। इसलिए आपने भगवान राम के दरबार में अपनी समस्या रखी है, जिसे हर हाल में पूरा करवाया जाएगा।

फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

श्री रामा कल्ब द्वारा पत्रकारों का सम्मान  

 गाँव लोहारी राघो की ऐतिहासिक रामलीला के अंतिम दिन श्री रामा कल्ब द्वारा नारनौंद के पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर हांसी विधायक विनोद भ्याना तथा कल्ब प्रबंधन ने पत्रकारों को गिफ्ट प्रदान किए। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में नारनौंद से शामसुंदर, सुनील मान, लालबीर गौतम, रमेश जांगड़ा,घनश्याम दास, रोहित, दीपक गिरधर तथा लोहारी राघो से फोटो जर्नलिस्ट एवं भ्याणा डिजिटल स्टूडियो वाले राजेश भ्याणा रहे। 

फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो

 

यह भी पढ़ें...

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं