- आज अंतिम दिन होगा रावण वध का शानदार मंचन
- हांसी विधायक विनोद भ्याणा होंगे मुख्यातिथि
![]() |
| फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो |
![]() |
| फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो |
संदीप कम्बोज/राजेश भ्याणा
लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो में चल रही ऐतिहासिक रामलीला के आठवें दिन सीता खोज, श्री राम-सुग्रीव मिलन व बाली वध के भावुक मंचन की धूम रही। मंचन के दौरान भगवान राम सीता की खोज में वनों का भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान हनुमान ने उनकी मित्रता सुग्रीव से करवाई। सुग्रीव की मदद करते हुए भगवान ने बाली का वध कर दिया। इसके बाद सुग्रीव ने हनुमान समेत अन्य वानरों की मदद से सीता की खोज शुरू की। कलाकारों ने सभी लीलाओं का इस कदर सजीव मंचन किया जो खचाखच भरे पंडाल में मौजूद दर्शकों को बेहद पसंद आया। सभी ने इस मंचन का भरपूर आनंद लिया। मंचन को देखने के लिए शाम से ही लोगों की भीड़ मैदान में पहुंच गई थी। बाली को मरते ही लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। अंत में बाली की मौत पर दु:ख प्रकट करने के लिए रामलीला कलाकारों वेद्र प्रकाश चांदना व पुष्कर भ्याना द्वारा प्रस्तुत किए गए हास्य नाटक ‘बाली का स्यापा’ को देख सभी दर्शक हंसी से लोट-पोट हो गए। मंचन के दौरान श्री राम के किरदार में हर्ष भ्याना, लक्ष्मण के किरदार में साहिल अरोड़ा उर्फ टोनी, हनुमान कृष्ण भ्याना नंबरदार, सुग्रीव सुभाष चराया उर्फ सीटी तथा बाली का अभिनय गोपी राम ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर लोहारी राघो के श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया,सुभाष चावला, नंबरदार कृष्ण भ्याना, जयपाल, ईश्वर, डॉक्टर भूषण, रामप्रकाश उर्फ टीटी, कृष्ण कम्बोज, गोपी राम, इंद्रजीत तनेजा, राजकुमार सेठी, वेद प्रकाश चांदना, मास्टर सूबे सिंह, कृष्ण बडगुजर, रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
![]() |
| फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो |
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें


