- नारनौंद एसडीएम ने विकास यादव ने दिया आश्वासन
- श्री रामा कल्ब द्वारा की गई भवन विस्तार की मांग को भी पूरा करने की भरी हामी
![]() |
| फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो |
राजेश भ्याना/संदीप कम्बोज
लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो में ग्रामीणों के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। यह वादा किया है नारनौंद एसडीएम विकास यादव ने। शुक्रवार रात्रि वे यहाँ गाँव लोहारी राघो में चल रही रामलीला में पधारे थे। इस अवसर पर उन्होंने श्री रामा कल्ब द्वारा रखी रामलीला ग्राउंड के भवन विस्तार की मांग को भी जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को बहुत जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर उप पुलिस अधिक्षक सेफुद्दीन तथा लोहारी राघो ग्राम सचिव राजपाल भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पूर्व श्री रामा कल्ब के सदस्यों ने नारनौंद एडीएम विकास यादव तथा डीएसपी सेफुद्दीन का रामलीला में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर लोहारी राघो के ग्राम सचिव राजपाल, श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, मुनीष चराया,सुभाष चावला, नंबरदार कृष्ण भ्याना, जयपाल, ईश्वर, डॉक्टर भूषण, रामप्रकाश उर्फ टीटी, कृष्ण कम्बोज, गोपी राम, इंद्रजीत तनेजा, पुष्कर भ्याना, राजकुमार सेठी, वेद प्रकाश चांदना, मास्टर सूबे सिंह, कृष्ण बडगुजर, रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
![]() |
| फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो |
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

