नारनौंद/लोहारी राघो। हरियाणा में पंचायत चुनाव के ऐलान के साथ ही प्रचार-प्रसार ने तेजी पकड़ ली है। उम्मीदवारों ने गाँवों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। हिसार जिला परिषद के वार्ड-29 से उम्मीदवार दीपक लोहारी को प्रचार की शुरूआत के साथ ही भारी जनसमर्थन मिलना शुरू हो गया है। दीपक लोहारी ने आज गाँव लोहारी राघो स्थित संत कबीर मंदिर से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर गाँव लोहारी राघो के धानक समाज ने दीपक लोहारी का सम्मान करते हुए उन्हें भरपुर समर्थन देने का वादा किया। इस अवसर पर धानक समाज के लोगों ने कहा कि यह चुनाव दीपक का नहीं बल्कि उनका अपना चुनाव है। दीपक की ईमानदर व साफ-सुथरी छवि की बदौलत ही समाज ने उसे सर आंखों पर बैठाया है। इस अवसर पर मास्टर सुबे सिंह इंदौरा ने दीपक को विजयी भव का आशीर्वाद देते कहा कि धानक समाज दीपक की जीत के लिए दिन-रात एक कर देगा और जीत सच्चाई और ईमानदारी की ही होगी। उन्होंने कहा कि दीपक के अंदर गाँव व समाज के लिए जो कर गुजरने का जज्बा है, उसे वह भली भांति जानते हैं। और दीपक की जीत के बाद वार्ड के सभी गाँवों में विकास का पहिया तेजी से दौड़ता हुआ दिखाई देगा। इस अवसर पर दीपक लोहारी ने ग्रामीणों से वादा किया कि गाँवों का अच्छा समय अब आ गया है, इसलिए सभी उनका साथ दें। उन्होंने मतदाताओं को आह्वान किया कि वे नोट और शराब बांटने वाले उम्मीदवारों से सावधान रहें। जो उम्मीदवार नोट बांटकर और शराब पिलाकर वोट लेगा वो आपके गाँव का कितना भला करेगा, यह आप सब जानते हैं। नोट और शराब बांटकर वोट लेने वाला उम्मीदवार जीत के बाद भ्र्रष्टाचार करेगा ही करेगा, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहना है। इस अवसर पर समाज के लोगों ने दीपक लोहारी का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाईयां बांटी गई। इस दौरान दीपक लोहारी को समर्थन देने वालों में मा. सूबे सिंह इंदौरा,जीत नागर, माहला नागर, सतबीर नागर, दयानन्द खटक, अशोक इंदौरा,कृष्ण नागर,सतबीर कांत , संदीप कांत, सोनू नागर, आजाद नागर, आशा खटक, पप्पी नागर, दीपक नागर, भान नागर ,रमेश इंदौरा, रोशन इंदौरा, बलवान किराड़, संजय किराड़, गोपी बड़गुजर, सतीश बड़गुजर, प्रेम बड़गुजर, विजय बड़गुजर, बलवीर बड़गुजर, कश्मीरी नागर, संदीप इंदौरा, ईश्वर कांत, कर्मबीर खटक, सुरेंद्र इंदौरा, दीपक इंदौरा, प्रेम इंदौरा,टीटा नागर, देशराज नागर, दीपक बड़गुजर, गोपी नागर, संजय नागर समेत लोहारी राघो के समस्त धानक समाज के लोग मौजूद रहे।
दीपक लोहारी को समर्थन देते लोहारी राघो धानक समाज के लोग, नीचे क्लिक कर देखें वीडियो
यह भी पढ़ें...जानें
क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे
होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं
था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा
History
of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद
हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास
4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1
लोहारी
राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले
नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें
लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी
लोहारी
राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद
भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें
पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी
पंचायत
चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में
जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान,
पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी
जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर
रामलीला
SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान,
दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक
ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू
कभी
लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं,
जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की
दुर्लभ तस्वीरें
ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें