
- ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो में कल होगा विकास की नई सुबह का आगाज
संदीप कम्बोज
लोहारी राघो। इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्म हुई। पंचायत चुनाव के महासंग्राम का वक्त आ गया है और वोटिंग में अब चंद घंटे ही शेष हैं। लोहारी राघो में भी सरपंच पद के लिए 12 उम्मीदवार तो पंच पद के लिए 13 वार्डों में 33 उम्मीदवार मैदान में हैं। गाँव के 4912 वोटर इन सभी 45 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज करेंगे। चुनाव भले ही कल हों लेकिन उम्मीदवारों को आज की रात काटना भारी पड़ रहा है। आज सभी की आंखों से नींद गायब है और वे अपनी-अपनी जीत के लिए हर तरह के पैंतरे आजमा रहे हैं। सरपंच पद की अगर बात करें तो गाँव लोहारी राघो से कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला चार उम्मीदवारों के बीच होता दिखाई दे रहा है क्योंकि तीन मुख्य उम्मीदवारों क्रमश: कृष्ण कम्बोज, पूर्ण कम्बोज व लक्ष्मण दास कलंदरी ने भजन कम्बोज को समर्थन कर दिया है। इसलिए इस बार लोहारी राघो में सरपंच पद का मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। जिन सरपंच उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला है उनमें सोनू सरोहा,भजन कम्बोज, रमेश कम्बोज नम्बरदार तथा मंगल जांगड़ा हैं। इस बार के पंचायत चुनाव में नाई समाज ने सबसे पहले अपने उम्मीदवार का ऐलान किया था जिसके कारण सोनू सरोहा को काफी समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। धानक समाज, सैनी समाज समेत कई अन्य समाजों ने भी सोनू सरोहा को खुला समर्थन दिया है। वहीं पंजाबी समाज की अगर बात करें तो वह इस बार अभी तक किसी भी उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर सामने नहीं आया है। हां, पंजाबी समाज के एक धड़े ने रमेश कम्बोज नम्बरदार में अपनी आस्था जताते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। लोहारी राघो के समीकरण आज की रात काफी हद तक बदल भी सकते हैं। हो सकता है देर रात्री पंजाबी समाज अपने पत्ते खोल दे और पूरे चुनाव का पासा ही पलट जाए। इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि फलां उम्मीदवार सबसे आगे चल रहा है। लोहारी राघो का नया सरदार कौन होगा, कल सांय तक इसका फैसला हो जाएगा। युवा होगा या शिक्षित या फिर कोई उम्रदराज, अभी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। अब जीत का लड्डू कल कौन-कौन खाता है, तो इसके लिए कल शाम को होने वाली मतगणना के नतीजों का इंतजार करते हैं।
लोहारी राघो में अब हैं कुल 4912 मतदाता
पुरुष मतदाता : 2658
महिला मतदाता : 2254
कुल मतदाता : 4912
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
