Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

लोहारी राघो महासंग्राम : क्या आज लोहारी राघो में बजेगा विकास का डमरु या फिर भ्रष्टाचार पर लगेगा ताला ?

  • सोनू सरोहा को हराने के लिए विपक्षियों  ने बना लिया महागठबंधन, सभी मजबूत उम्मीदवारों ने भजन कम्बोज को दे डाला समर्थन
  • पिछले 24 घंटे में लछमन कलंदरी, कृष्ण कम्बोज व मंगल जांगड़ा ने बीच में ही मैदान छोड़ भजन कम्बोज को जिताने में झोंक दी ताकत
  • सभी विपक्षियों के एकजुट होने के बावजूद भी पूरी टक्कर दे रहे हैं सोनू सरोहा


संदीप कम्बोज

लोहारी राघो। कल के सुर्योदय के साथ ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो की नई सुबह का आगाज होने जा रहा है। आज शाम घोषित होने जा रहे पंचायत चुनाव के नतीजे यह तय कर देंगे कि भविष्य में लोहारी राघो में विकास का डमरू बजेगा या फिर लगने जा रहा है भ्रष्टाचार पर ताला। गाँव के 4912 वोटर इन सभी 12 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज करेंगे। (who-is-the-next-sarpanch-of-village-lohari-ragho-decided-today) चुनावी समीकरणों पर नजर दौड़ाएं तो यह पूरी तरह से साफ हो चुका है कि लोहारी राघो को इस बार युवा सरपंच मिलने जा रहा है। भले ही इस चुनाव ने भी पूर्व के चुनावों की ही भांति जातिगत रंग ले लिया हो और लेकिन इस सबके बावजूद सोनू सरोहा सब उम्मीदवारों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। सोनू सरोहा को हराने के लिए विपक्षी उम्मीदवार एकजुट हो चुके हैं तथा लगभग सभी मजबूत उम्मीदवारों ने पिछले दो दिनों में मैदान छोड़कर भजन कम्बोज का रथ थाम लिया है। इससे आप स्वंय अंदाज लगा सकते हैं कि सोनू सरोहा सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं जिसे हराने के लिए तमाम उम्मीदवारों को एकजुट होना पड़Þा। सोनू सरोहा के समर्थकों की मानें तो सोनू की जीत पक्की है। आज से लोहारी राघो में विकास का डमरू बजेगा, इसका उन्हें पूरा यकिन है। बता दें कि लोहारी राघो पंचायत चुनाव में कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें से 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस ले लिए थे। मैदान में बचे शेष 12 उम्मीदवारों में से तीन सबसे मजबूत उम्मीदवारों लछमन कलंदरी, कृष्ण कम्बोज व मंगल जांगड़ा ने भजन कम्बोज को समर्थन देने का ऐलान किए जाने के बाद अब लोहारी की जंग में 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। फिलहाल लोहारी राघो में त्रिकोणिय मुकाबला है। मुख्य मुकाबले में सोनू नाई, रमेश नम्बरदार व भजन कम्बोज हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज शाम को घोषित होने वाले चुनाव नतीजों में किसके सिर पर सरपंची का ताज सजता है और जीत का जश्न मनाता है।


क्या लोहारी राघो को आज मिलेगा युवा सरपंच ? सोनू नाई पर टिकी हैं युवाओं समेत सबकी निगाहें

यह सभी जानते हैं कि अरसे से पिछड़ेपन का दंश झेल रहे गाँव लोहारी राघो को भ्रष्टाचार रुपी घुन ने बुरी तरह से काट खाया है। अब गाँव को विकसित बनाने का सारा का सारा दारोमदार आज चुने जाने वाले नए सरपंच व पंचों के कंधों पर होगा। लोहारी राघो का विकास पिछले पांच साल से मनरेगा घोटाले के चक्रव्युह में इस कदर फंसा था कि बाहर निकल ही नहीं पाया। इस घोटाले ने गाँव लोहारी राघो को दुनियाभर में कलंकित करने के साथ-साथ कभी न मिटने वाला दाग भी गाँव के माथे पर लगा डाला। अब पूरे गाँव को नए चुने जा रहे पंच-सरपंचों से बहुत उम्मीदें हैं कि वे बिना किसी जातिवाद व बगड़वाद के गाँव का समपूर्ण विकास करवाएंगे न कि पूर्व के पंचायतियों(मनरेगा मंडली) की तर्ज पर अपने परिवारों, रिश्तेदारों व चेले-चापलूसों को गलत तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ देकर रेवड़ियां बांट देंगे। नई बनने जा रही पंचायत को ग्रामीणों को यह वचन देना होगा कि वे विकास कार्यों में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं करेंगे और न ही अपने, रिश्तेदारों व चेले चापलूसों के घरों, आंगन में सरकारी ब्लोक आदि लगवाकर या कोई अन्य योजना की फर्जी तरीके से बंदरबांट करेंगे।  ग्रामीणों को भी चाहिए कि वे भी उम्मीदवारों से गाँव के ईमानदारी से विकास का वचन लें और भविष्य में पंचायत के कामकाज पर नजर भी रखें कि वे आखिर कर क्या रहे हैं। नई पंचायत चुने जाने के बाद असल इम्तिहान ग्रामीणों का ही है क्योंकि यदि वे नए पंच-सरपंचों के कामकाज पर नजर नहीं रखेंगे तो गांव का नुकसान ही होना है।

यह भी पढ़ें...

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं