- गाँव को पहली बार मिला युवा सरपंच
- बीसी-ए के पहले सरपंच होने का रिकॉर्ड भी सोनू सरोहा के नाम
- सोनू की जीत पर जमकर झूमे समर्थक, रातभर खूब मना जश्न
संदीप कम्बोज। www.lohariragho.in
लोहारी राघो। पंचायत चुनाव के महासंग्राम में जिला हिसार की सबसे हॉट ग्राम पंचायत ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो ने इस बार बड़ा इतिहास रच दिया है।(Sonu-Saroha-elected-new-and-young-sarpanch-of-Lohari-Ragho) लोहारी राघो के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब यहाँ की चौधर किसी युवा व पिछड़ा वर्ग के ग्रामीण के हाथ में गई हो। सरपंच चुनाव के कड़े मुकाबले के बीच सोनू सरोहा ने अपने प्रतिद्वंदी भजन कम्बोज को 97 वोटों से मात देकर जीत का परचम लहराया। सोनू सरोहा को कुल 1980 वोट मिले जबकि भजन कम्बोज 1883 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 49 वोटों के साथ रमेश कम्बोज नम्बरदार तीसरे तो 11 वोटों के साथ लक्ष्मण दास कलंदरी व चांदी राम जांगड़ा चौथे स्थान पर रहे। रामफल पुत्र फतेह सिंह, जयपाल पुत्र सूरत सिंह व मंगल जांगड़ा छह वोटों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इसके अलावा कृष्ण कम्बोज पुत्र रामचंद्र कम्बोज व पूर्ण कम्बोज को पांच-पांच वोट तो मनीष पुत्र रामा व कृष्ण पुत्र मानसिंह को तीन-तीन वोट प्राप्त हुए। वहीं इस बार लोहारी राघो के 13 वोटरों ने नोटा (इनमें से कोई नहीं) के विकल्प को भी चुना है। सोनू सरोहा की प्रचंड जीत के साथ ही उनके नाम दो रिकॉर्ड भी जुड़ गए हैं। एक तो लोहारी राघो के युवा सरपंच होने का तो दूसरा पिछड़ा वर्ग से चुने गए पहले सरपंच का। रात्री करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही चुनाव अधिकारियों ने सोनू सरोहा की जीत का ऐलान किया तो सरकारी स्कूल विजयघोष के जयकारों से गूंज उठा। सोनू के समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने सोनू को कंधों पर बैठाकर विजय का जश्न मनाया। सोनू सरोहा के सरपंच चुने जाने पर समर्थक ढोल की थाप पर जमकर थिरके। सोनू की जीत पर समर्थकों द्वारा बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।
लोहारी राघो सरपंच चुनाव का परिणाम : जानें किसे मिले कितने वोट
उम्मीदवार का नाम वोट मिले
1. सोनू सरोहा पुत्र चंद्रभान 1980
2. भजन कम्बोज पुत्र बाग राम 1883
3. रमेश कम्बोज पुत्र गहला राम 49
4. चांदी राम जांगड़ा पुत्र प्रताप सिंह 11
5. लक्ष्मण कलंदरी पुत्र तारा चंद 11
6. रामफल पुत्र फतेह सिंह 06
7. जयपाल पुत्र सूरत सिंह 06
8. मंगल जांगड़ा पुत्र रामकुमार 06
9. पूर्ण कम्बोज पुत्र चांदी राम 05
10. कृष्ण कम्बोज पुत्र रामचंद्र कम्बोज 05
11. मुनीष पुत्र रामा 03
12. कृष्ण पुत्र मान सिंह 03
13. नोटा 13
पंच चुनाव का परिणाम : जानें किस वार्ड से कौन चुना गया पंच
वार्ड नंबर नवनिर्वाचित पंच
वार्ड नंबर-1 रमेश पुत्र मनफूल सिंह
वार्ड नंबर-2 कविता पत्नी प्रवीन
वार्ड नंबर-3 दीपक पुत्र रामनिवास
वार्ड नंबर-4 प्रवीन पुत्र पृथी जांगड़ा
वार्ड नंबर-5 सीमा सैनी पत्नी राजीव सैनी (सर्वसम्मति)
वार्ड नंबर-6 सुदेश बडेसरा पत्नी सुरेंद्र
वार्ड नंबर-7 सोमी पुत्र राकेश
वार्ड नंबर-8
वार्ड नंबर-9 निशा पत्नी विरेंद्र कुमार
वार्ड नंबर-10 संजय भ्याणा पुत्र बिशनदास भ्याणा
वार्ड नंबर-11 कविता पत्नी मनोज कुमार
वार्ड नंबर-12 महावीर सिंह पुत्र सुबा राम (सर्वसम्मति)
वार्ड नंबर-13
वार्ड नंबर-14 विनीत चावला पुत्र सतीश चावला (सर्वसम्मति)
वार्ड नंबर-15
वार्ड नंबर-16 विजय कम्बोज पुत्र देसराज कम्बोज (सर्वसम्मति)
वार्ड नंबर-17 नीतू खुराना पत्नी अश्वनी खुराना (सर्वसम्मति)
वार्ड नंबर-18 वीरेंद्र पुत्र धर्मबीर
जानें सरपंच चुने जाने के बाद सोनू सरोहा के सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां
लोहारी राघो को भले ही नए सरपंच के रुप में नया चेहरा मिल गया है लेकिन नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं। क्योंकि सभी जानते हैं कि अरसे से पिछड़ेपन का दंश झेल रहे गाँव लोहारी राघो को भ्रष्टाचार रुपी घुन ने बुरी तरह से काट खाया है। अब गाँव को विकसित बनाने का सारा का सारा दारोमदार नए सरपंच व पंचों के कंधों पर होगा। लोहारी राघो का विकास पिछले पांच साल से मनरेगा घोटाले के चक्रव्युह में इस कदर फंसा था कि बाहर निकल ही नहीं पाया। इस घोटाले ने गाँव लोहारी राघो को दुनियाभर में कलंकित करने के साथ-साथ कभी न मिटने वाला दाग भी गाँव के माथे पर लगा डाला। अब पूरे गाँव को नए चुने गए पंच-सरपंचों से बहुत उम्मीदें हैं कि वे बिना किसी जातिवाद व बगड़वाद के गाँव का समपूर्ण विकास करवाएंगे न कि पूर्व के पंचायतियों(मनरेगा मंडली) की तर्ज पर अपने परिवारों, रिश्तेदारों व चेले-चापलूसों को गलत तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ देकर रेवड़ियां बांट देंगे। सबसे पहले तो सोनू सरोहा को ग्रामीणों को यह वचन देना होगा कि वे विकास कार्यों में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं करेंगे और न ही अपने, रिश्तेदारों व चेले चापलूसों के घरों, आंगन में सरकारी ब्लोक आदि लगवाकर या कोई अन्य योजना की फर्जी तरीके से बंदरबांट करेंगे। ग्रामीणों को भी चाहिए कि वे भी नए पंच-सरपंचों से गाँव के ईमानदारी से विकास का वचन लें और भविष्य में पंचायत के कामकाज पर नजर भी रखें कि वे आखिर कर क्या रहे हैं। नई पंचायत चुने जाने के बाद असल इम्तिहान ग्रामीणों का ही है क्योंकि यदि वे नए सरपंच, पंचों के कामकाज पर नजर नहीं रखेंगे तो गांव का नुकसान ही होना है।
लोहारी राघो : अब तक सरपंच
- 1952-55 सुधन सैनी
- 1955-58 रत्तन चंद चावला
- 1958-61 रत्तन चंद चावला
- 1961-64 रत्तन चंद चावला
- 1964-69 रत्तन चंद चावला
- 1969-71 रत्तन चंद चावला
- 1971-77 महेश भ्याना
- 1977-82 महेश भ्याना
- 1982-87 महेश भ्याना
- 1987-1989 लाजपत भ्याणा
- 1989-1990 प्यारेलाल चावला
- 1990-1991 विनोद भ्याणा
- 1991-1994 विनोद भ्याणा
- 1994-1999 अजीत सिंह
- 1999-2006 ध्यान सिंह
- 2006-2011 सुदेश सैनी
- 2011-2016 ओमप्रकाश वाल्मीकि
- 2016-2022 चंद्रकांता चांदना
- 2022 ...... सोनू सरोहा
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
