![]() |
| लोहारी राघो। नामांकन दाखिल करने से पूर्व गाँव के बुजुर्गों से जीत का आशीर्वाद लेते सरपंच पद उम्मीदवार सोनू सरोहा। तस्वीर : www.lohariragho.in |
प्रवीन खटक /संदीप कम्बोज
लोहारी राघो। जैसे-जैसे पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। सरपंच पद के लिए अब तक गाँव लोहारी राघो से 5 उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। लोहारी राघो में सरपंच पद के लिए चुनावी जंग में उतरे सोनू सरोहा ने आज बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। सोनू सरोहा के मैदान में आने से लोहारी राघो में सरपंच पद का मुकाबला कड़ा होने के आसार बन गए हैं। सोनू सरोहा नाई समाज से इकलौते सरपंच उम्मीदवार हैं जिससे उनका पलड़ा भारी होता दिखाई दे रहा है। सोनू को मिल रहे अपार जनसमर्थन ने विरोधियों के दिन का चैन और रातोें की नींद अभी से उड़ा दी है। आज नामांकन दाखिल करने से पहले सोनू सरोहा ने बुजुर्गों के चरण छूकर जीत का आशीर्वाद लिया। नामांकन के दौरान उनके साथ रामसरुप सरोहा, रामकिशन सरोहा, राजकुमार भट्टी, बारु राम सैन, दलीप सैन, दलबीर, जयपाल लोहार, प्रभु सैन, महेंद्र सैनी, रामचंद्र सैनी, रामसिंह सैनी, सूरत सिंह सैनी, जयप्रकाश सैन, हन्नी भ्याना, छज्जू चावला, कर्मबीर सिंह,हवासिंह, प्रेम, कृष्ण सैन, चरण सिंह, चौधरी रामकुमार सैन तथा बलराज सैन सहित भारी तादात में ग्रामीण मौजूद रहे।
लोहारी राघो को कोई पिछड़ा गाँव कहता है तो बड़ी पीड़ा होती है : सोनू सरोहा
नामांकन दाखिल करने से पहले सोनू सरोहा ने ग्रामीणों से वादा किया है कि वे गाँव लोहारी राघो को भारत के नक्शे पर चमकाना चाहते हैं। उनका कहना है कि वे लोहारी के स्वर्णिम भविष्य की सोच लेकर ही सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। सोनू ने कहा कि वे गाँव के बदत्तर हालात से काफी दु:खी हैं। मन में बड़ी पीड़ा होती है जब कोई गाँव लोहारी राघो को पिछड़ा गाँव कहकर संबोधित करता है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण उनका साथ दें तो वे उनके साथ मिलकर गाँव का कायाकल्प करने को तैयार हैं।
ग्रामीणों संग मिलकर लिखेंगे लोहारी राघो की तरक्की की इबारत
सोनू सरोहा ने कहा कि गाँव के विकास का जो रोडमैप तैयार किया है, वास्तव में वह लोहारी राघो की तरक्की की इबारत लिखेगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए खेल मैदान, जीम, योगशाला व खेल सुविधाओं के प्रबंध के साथ-साथ गाँव के जोहड़ों की खुदाई करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सोनू सरोहा ने बताया कि जोहड़ों को ओवरफ्लो होने से रोकने का जो ड्रीम प्रोजेक्ट उन्होंने तैयार किया है उसे सरपंच बनते ही अमल में लाया जाएगा। उन्हें पूरा विश्वास है कि इस प्रोजेक्ट के लागू हो जाने से गाँव के जोहड़ों में ओवरफ्लो जैसी समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। इसके अलावा गाँव में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। गाँव में सरकारी पुस्तकालय खुलवाने के साथ-साथ सरकारी स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा गाँव के सरकारी स्क्ूल में सार्इंस व कोमर्स की कक्षाएं भी शुरू करवाई जाएंगी।
जात-पात के नाम पर नहीं करेंगे भेदभाव : सोनू सरोहा
सरपंच पद उम्मीदवार सोनू सरोहा ने कहा कि वे गाँव में जात-पात के नाम पर कोई भेदभाव नहीं करेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ हर लाभपात्र को दिया जाएगा चाहे वह किसी भी जाति से हो। किसी से किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें


