- 18 उम्मीदवारों ने दाखिल किया था नामांकन जिनमें से 6 ने लिया वापिस
- सभी उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, घर-घर जाकर मांग रहे वोट
संदीप कम्बोज
लोहारी राघो। लोहारी राघो का चौधरी कौन होगा, इसका फैसला 25 नवंबर को देर शाम तक हो जाएगा। पंचायत चुनाव की जंग में सरपंच पद के लिए इस बार कुल 18 उम्मीद्वारों ने ताल ठोंकी थी। जिनमें से 6 उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन वापिस लिए जाने के बाद अब 12 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। सभी उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुर कर दिया है। सभी जोर-शोर से गाँव में जनसंपर्क कर वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई ग्रामीणों को विकास के सपने दिखा रहा है तो कोई उनके निजी फायदे गिनवा रहा है। कोई शराब पिलाकर वोटरों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है तो कोई जातिगत आधार पर वोट बटोरने में जुटा है। कुल मिलाकर सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के लिए सभी तरह के पैंतरे आजमा रहे हैं। सरपंच चुनाव के लिए मैदान में बचे 12 उम्मीदवारों की अगर बात की जाए तो उनमें सबसे ज्यादा कम्बोज समाज से 4 तथा जांगड़ा समाज से 3 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि नाई व कलंदरी समाज से एक-एक उम्मीदवार ने ताल ठोंकी है। बाकि दो उम्मीदवार कुम्हार समाज से तो एकमात्र उम्मीदवार बैरागी समाज से है। अब तक के समीकरणों पर नजर दौड़ाई जाए तो नाई समाज के सोनू सरोहा सबसे आगे चल रहे हैं जबकि कम्बोज समाज के भजन कम्बोज दूसरे नंबर पर हैं। वर्तमान समीकरणों के हिसाब से तो लोहारी राघो में सरपंच पद की जंग में इन दो ही महारथियों के बीच मुकाबला होता दिखाई दे रहा है। लेकिन अभी चुनाव में 9 दिन बाकी हैं। समीकरण बदलते देर नहीं लगेगी। जैसे-जैसे चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ेगा, कुछ भी हो सकता है। ये समीकरण बदल भी सकते हैं। वैसे लोहारी राघो में सरपंच पद के समीकरण सही मायने में चुनाव से कुछ घंटे पहले यानि चुनाव से पहली रात को ही बनते हैं। क्योंकि गाँव लोहारी राघो का पंजाबी समाज चुनाव से कुछ घंटे पहले ही अपने पत्ते खोलता है। जिससे पूरे चुनाव का रुख ही बदल जाता है। पंजाबी समाज जिस उम्मीदवार के पक्ष में खड़ा हो जाता है, उसी उम्मीदवार का जीतना तय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार पंजाबी समाज किस उम्मीदवार पर भरोसा जताता है और किसे अपना आशीर्वाद देकर सरपंच पद की कुर्सी पर विराजमान करवाता है। यह अभी भविष्य के गर्भ में है जिसका पता 25 नवंबर की सांय चुनाव नतीजों के साथ ही चल पाएगा कि पंजाबी समाज ने इस बार किस उम्मीदवार पर भरोसा जताया है और उनकी नजर में कौन उम्मीदवार सबसे ज्यादा ईमानदार और गाँवकी भलाई करने वाला है।
लोहारी राघो : सरपंच चुनाव में ये उम्मीदवार हैं मैदान में
1. सोनू सरोहा पुत्र चंद्रभान (10वीं)
2. लक्ष्मण दास कलंदरी पुत्र तारा चंद (10वीं)
3. रमेश कम्बोज नम्बरदार पुत्र गहला राम (10वीं)
4. भजन कम्बोज पुत्र बाग राम (10वीं)
5. पूर्ण कम्बोज पुत्र चांदी राम (10वीं)
6. कृष्ण कम्बोज पुत्र रामचंद्र कम्बोज (10वीं)
7. मंगल जांगड़ा पुत्र रामकुमार जांगड़ा (12वीं)
8. चांदी राम जांगड़ा पुत्र प्रताप सिंह (10वीं)
9. रामफल पुत्र फतेह सिंह (10वीं)
10. मुनीष पुत्र रामा (10वीं)
11. कृष्ण पुत्र मान सिंह (10वीं)
12. जयपाल पुत्र सूरत सिंह (10वीं)
इन सरपंच उम्मीदवारों ने वापिस लिया है नामांकन
1. कश्मीरी पुत्र रामचंद्र कम्बोज (10वीं)
2. श्रवण पुत्र पूर्ण कम्बोज (10वीं)
3. सुरेश पुत्र नत्थु राम (10वीं)
4. प्रवीन पुत्र रामफल (10वीं)
5. अशोक पुत्र सुबे सिंह (10वीं)
6. सुभाष पुत्र रामकला (10वीं)


इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
