- शरीर में जहर फैलने पर चिकित्सकों को काटना पड़ा बलजीत नायक का दाहिना पैर
- नवजीवन तो मिला लेकिन परिवार के सामने खड़ा हो गया रोजी रोटी का संकट
- छह लोगों के परिवार में इकलौते कमाने वाले थे बलजीत
- आप भी गरीब परिवार की मदद कर निभाएं इंसानियत का फर्ज
![]() |
| लोहारी राघो। तस्वीर में हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाते दिखाई दे रहा यह युवक बलजीत नायक है जो सर्पदंश के कारण अपना पैर गंवां चुका है। |
संदीप कम्बोज
लोहारी राघो। इंट भट्ठे पर मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहे लोहारी राघो निवासी 25 वर्षीय बलजीत नायक को यह बिल्कुल भी मालूम नहीं था कि उसका यही काम उसे व उसके परिवार को इतना मुश्किल में डाल देगा कि एक दिन उन्हें रोजी-रोटी के लाले पड़ जाएंगे। (Lohari-Ragho-Gram-Panchayat-fulfilled-the-duty-of-humanity-by-helping-in-the-treatment-of-a-youth-suffering-from-snakebite) करीब दो माह पूर्व बलजीत के दाहिने पैर पर उस समय सांप ने डस लिया जब वह इंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। जो घर में था सब इलाज में लग गया। ऊपर से लाखों का कर्ज सिर पर चढ़ गया सो अलग। सर्पदंश से बलजीत के शरीर में जहर फैलता जा रहा था तो चिकित्सकों ने दाहिने पैर को काटकर उसकी जान बचाई। ग्रामीणों के सहयोग से व चिकित्सकों की मेहरबानी से बलजीत को नवजीवन तो मिल गया लेकिन उनके विकलांग हो जाने से अब पूरे परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट आन खड़ा हुआ है क्योंकि बलजीत ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा थे। परिजनों को हर पल चिंता खाए जा रही है कि अब पैर कट जाने से बलजीत कोई काम भी नहीं कर पाएंगे तो पूरे परिवार का गुजारा कैसे होगा। बलजीत के परिवार में उसके अलावा दो छोटे भाई अजय, अक्षय, पत्नी पूजा, दादी ओम पति तथा बहन मौसम हैं। बता दें कि बलजीत नायक गाँव लोहारी राघो निवासी सुरेश नायक के बेटे हैं। माता-पिता के पहले ही दुनिया से चले जाने के बाद पूरे परिवार का भरण-पोषण का जिम्मा बलजीत के ही कंधों पर था लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। अब बलजीत भी सर्पदंश से पैर गंवां देने के बाद परिवार का गुजर-बसर करने में असमर्थ हो गए हैं।
इलाज ना मिलने से रेंगने लगे थे जख्मों पर कीड़े, ग्राम पंचायत ने करवाया पीजीआई में दाखिल
दो माह पूर्व जब श्रमिक बलजीत को र्इंट भट्ठे पर काम करते समय सांप ने काटा था तो समय पर इलाज न मिलने के कारण पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया। उनके शरीर पर बहुत ज्यादा जख्म हो गए थे और उन जख्मों में कीड़े रेंगने लगे थे। जब इस बाबत ग्रामीणों व ग्राम पंचायत को पता चला तो उन्होंने बलजीत नायक को आर्थिक मदद कर रोहतक स्थित पीजीआई में दाखिल करवाया। तब कहीं जाकर बलजीत की जान बची। हालांकि उपचार के दौरान उन्हें अपनी एक टांग गंवानी पड़ी लेकिन जिंदगी की जंग वे जीत गए। बलजीत को नवजीवन देने में पूरा सहयोग गाँव लोहारी राघो की नई पंचायत का ही है। नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों ने मिल जुलकर धनराशि एकत्रित की व बलजीत के इलाज में आर्थिक मदद कर मानवता का फर्ज अदा किया।
सरपंच व पंचों ने शपथ लेते ही सबसे पहले किया मानवता भलाई का यह काम
लोहारी राघो के सरपंच सोनू सरोहा तथा सभी पंचों ने नई पंचायत का काम काज संभालते ही सबसे पहले मानवता भलाई का जो कार्य किया है, वह वास्तव में बेमिसाल है। सरपंच सोनू सरोहा व पंच शपथ लेते ही शपथ ग्रहण समारोह से सीधे बलजीत नायक के घर पहुंचे तथा उनका हाल-चाल जाना व उनकी आर्थिक मदद की। इस अवसर पर सरपंच सोनू सरोहा व डॉक्टर अजमेर ने बलजीत नायक को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया है। सरपंच सोनू सरोहा ने कहा कि पूरी ग्राम पंचायत बलजीत नायक के हमेशा साथ खड़ी है। इस अवसर पर उन्होंने सरकार से भी बलजीत नायक के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। नवचयनित सरपंच-पंचों ने अपनी नेक कमाई में से पैसे एकत्रित कर बलजीत के इलाज में सहयोग कर इंसानियत का जो फर्ज निभाया है, उसको लेकर बलजीत व उसके परिजनों ने उनका तहे दिल से आभार जताया है।

बलजीत के परिजनों ने ग्रामीणों व समाजसेवियों से लगाई मदद की गुहार
बलजीत व उनके परिजनों ने समाजसेवियों, समाजसेवी संस्थाओं व ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई है ताकि उन्हें दो वक्त की रोटी मिलती रहे। हम भी सभी ग्रामीवासियों, समाजसेवियों व समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं से अपील करते हैं कि सभी इंसानियत व मानवता के नाते गरीब पीड़ित परिवार की मदद के लिए बढ़-चढ़ कर मदद करें।
यहाँ पेटीएम, गुगल पे या फोन पे करके कर सकते हैं बलजीत के परिवार की मदद
यदि आप भी बलजीत के परिवार की मदद करना चाहते हैं तो आप सीधे उनकी मदद कर सकते हैं। आप 9050070174 या 9813521082 पर पेटीएम या गुगल पे करके बलजीत के परिवार की मदद कर घर बैठे परोपकार कर सकते हैं।
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
