Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

शुरू हुई सरपंच सोनू सरोहा की अग्निपरीक्षा : लोहारी राघो की इन सबसे बड़ी चुनौतियों से कैसे निपटेगी नई पंचायत, क्या अब टूटेगी नशे के सौदागरों की कमर या पहले से भी ज्यादा बढेगी नशाखोरी व गुंडागर्दी !

 

  • क्या अब पंचायती जमीन व जोहड़ों से छूटेंगे अवैध कब्जे ?
  • क्या अब उखाड़े जाएंगे पूर्व पंचायतियों व नंबरदारों के घर व आंगन में गलत तरीके से लगाए गए सरकारी ब्लॉक ?
  • क्या अब खत्म होगी सरकारी योजनाओं में बंदरबांट व भाई-भतीजावाद ?
  • क्या अब पंच-सरपंच अपने घरों, परिवार, रिश्तेदारों व चेले-चापलूसों के घर, आंगन व खेतों में तो नहीं लगवाएंगे सरकारी ब्लोक ?
  • क्या अब होगी पूर्व पंचायत कार्यकाल के दौरान हुए मनरेगा घोटाले की रिकवरी?  


संदीप कम्बोज

लोहारी राघो। पंचायत चुनाव का दौर आखिरकार खत्म हुआ। अब ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो में विकास के नए युग की शुरूआत है। (Fire-test-of-Lohari-Ragho-Sarpanch-Sonu-Saroha-started) लोहारी राघो में नई ग्राम पंचायत चुने जाने के साथ-साथ अब नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों की अग्निपरीक्षा भी शुरू हो गई है। अब नवचयनित सरपंच व पंचों के कंधों पर गाँव के बगैर भेदभाव समुचित विकास का दारोमदार है। लोहारी राघो में पिछले लंबे अरसे से अनेक ऐसी समस्याएं हैं जो गाँव के विकास में बाधा हैं। सरपंच सोनू सरोहा व पंचों को अब मिल-जुलकर बगैर किसी भाई-भतीजावाद, बगैर किसी भेदभाव के इन चुनौतियों से निपटना है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरपंच व पंचों को वह शपथ जरुर जहन में रखनी होगी जो 3 दिसंबर को पद संभालते हुए उन्होंने ली थी। इस शपथ में यही कहा गया था कि वे बिना डरे, बिना किसी भेदभाव के गाँव का निरंतर विकास करेंगे। तो सही मायने में नए सरपंच व पंचों की अग्निपरीक्षा अब शुरू हो चुकी है क्योंकि अब उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों को चाहिए कि सबसे पहले गाँव के विकास में आड़े आ रही सबसे मुख्य समस्या पंचायती जमीन व जोहड़ों से अवैध कब्जे छुड़वाएं। तत्पश्चात जोहड़ों का सौंदर्यकरण किया जाए और छुड़वाई गई पंचायती जमीन पर केंद्र व प्रदेश सरकार की मदद से विकास के नए प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएं। इसके अलावा सबसे अहम कार्य नशों की दलदल में धंसती जा रही गाँव की युवा पीढ़ी को इस नरक से बचाने के लिए गाँव में मौजूद नशे के सौदागरों की तसल्लीबख्श कमर तोड़ी जाए। ऐसे नशे के सौदागरों पर पूरी तरह से नजर रखी जाए कि वे किस तरह से गाँव में नशों की खेप लाकर या गाँव में दारु का दरिया बहाकर युवाओं को नशेड़ी बनाते आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोहारी राघो में अवैध शराब का कारोबार भी चरम पर है। ग्राम पंचायत यानि सरपंच व सभी पंचों को चाहिए कि ग्राम सभा की बैठक में गाँवहित में प्रस्ताव पारित करके सबसे पहले शराब के ठेकों को बंद किया जाए या सभी को गाँव से बाहर किया जाए। गाँव की सीमा के आस-पास भी कोई शराब ठेका नहीं होना चाहिए। इसके अलावा लोहारी राघो में जितने भी शराब के सौदागर अवैध रुप से शराब बेच रहे हैं, उनहें भी पुलिस की मदद से सबक सिखाया जाए। इसके अलावा लोहारी राघो में बढ़ रही गुंडागर्दी पर लगाम लगाना भी नई पंचायत के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। क्योंकि गाँव में जो असामाजिक तत्व गुंडागर्दी को अंजाम दे रहे हैं, उनमें से कई पूर्व पंचायतियों के परिवारों से हैं तथा उन्हें बचाने में पूर्व पंचायतियों का ही अहम रोल रहा है। या यूं कहा जा सकता है कि पूर्व पंचायतियों की खुली शह पर ही वे गाँव में सरेआम गुंडागर्दी करते आ रहे थे। अभी करीब दो माह पूर्व ही गाँव के सरकारी स्क्ूल में लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला हो या फिर गाँव के कुछ युवकों के पास अवैध पिस्टल मिलने का मामला। इसे पंचायत को बड़ी ही गंभीरता से लेना होगा कि गाँव में अवैध असलाह रखने वाले ये कौन बदमाश हैं और इनहें ये अवैध असलाह कौन उपलब्ध करवा रहा है। ये किन पूर्व पंचायतियों के परिवारों से हैं ? इनके उपर किन ताकतों का हाथ है।  पूर्व के पंचायती इन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करवाने में डर क्यों रहे थे? नए पंचों व सरपंचों को चाहिए कि ग्रामीणों के सहयोग से ऐसे सभी अपराधियों को चिन्ह्ति करें तथा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करवाएं वरना किसी दिन ये गाँव को गैंगवार का अड्डा बनाकर रख देंगे और गाँव का माहौल पूरी तरह से खराब हो जाएगा। ग्राम पंचायत को चाहिए कि गाँव में अवैध रुप से असलाह रखने वालों, नशे के सौदागरों, अवैध रुप से शराब बेचने वालों तथा गाँव में गैंग बनाकर बदमाशी करने वालों को जल्द से जल्द पुलिस की मदद से ठिकाने लगाया जाए ताकि भविष्य में गाँव में कोई वारदात न हो। इसके अलावा ग्राम पंचायत को चाहिए कि सबसे पहले ग्राम सभा की बैठक बुलाकर पूरे गाँव को आमंत्रित किया जाए। उस बैठक में ग्रामीणों के विचार लेकर विकास का सफर शुरू किया जाए।

ये हैं सरपंच सोनू सरोहा के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां, देखते हैं कितना खरा उतरेंगे सरपंच
1. लोहारी राघो में नशाखोरी को बढावा दे रहे नशे के सौदागरों की तसल्लीबख्श कमर तोड़ी जाए। सबसे पहला यही काम होना चाहिए गाँव में। अवैध रुप से शराब बेचने वालों का भी तसल्लीबख्श इलाज किया जाए।
2. पंचायती जमीन जोहड़ों से अवैध कब्जे हटवाए जाएं ताकि विकास के सफर को आगे बढ़ाया जा सके। क्योंकि नए-नए विकास प्रोजेक्ट के लिए गाँव में जमीन का होना बहुत जरुरी है जो कि गाँव के लोगों ने कब्जा रखी है।
3. जिन पूर्व पंचायतियों, नंबरदारों के घरों, आंगन, पशुओं के बाड़े, खेतों में सरकारी फंड का दुरुपयोग किया गया है, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। जिन पूर्व पंचायतियों, नंबरदारों व उनके परिवारों, चेले-चापलूसों के घर आंगन में सरकारी ब्लोक लगे हैं, उनहें ग्राम सभा की मीटिंग में प्रस्ताव पास करके तुरंत प्रभाव से उखड़वाया जाए। 

4. गाँव के जोहड़ों व डेनों की खुदाई करवाई जाए ताकि भविष्य में ओवरफ्लो की समस्या न हो और गाँव में जोहड़ों के आस-पास बाढ़ जैसे हालात न बनें। 

5. गरीब मजदूरों का हक डकारने वाले मनरेगा घोटालेबाजों से रिकवरी की जाए।  

6. ग्राम सचिवालय का निर्माण हो ताकि ग्रामीणों को सारी सुविधाएं एक छत के नीचे मिल सकें।  

7. गाँव लोहारी राघो को उप तहसील बनवाने के लिए प्रयास किए जाएं।

8. गाँव से नशाखोरी खत्म करके गाँव में कोई खेल स्टेडियम का निर्माण हो। बेहत्तर खेल सुविधाएं मिले।

9. गाँव में पुलिस चौकी का निर्माण करवाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित करके अपने स्तर पर प्रक्रिया शुरू की जाए। 

10. गाँव के सार्वजनिक स्थानों, मुख्य मार्गों, जोहड़ों-ड्रेनों की सफाई का विशेष प्रबंध किया जाए। सफाई कर्मचारियों की  निगरानी के  िलए एक कमेटी बनाई जाए जिसे उनके खिलाफ कार्रवाई का पूरा अधिकार हो।
11. हिसार-जींद स्टेट हाईवे के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रयास किए जाएं ताकि हमारे गाँव में विकास का पहिया और तेज गति से दौड़े।
12. हर्बल पार्क और लाईबे्ररी जो गाँव को मिली हुई है कितने सालों से लेकिन इन पर काम शुरू नहीं हुआ है, उसे जल्द शुरू करवाया जाए।
13. गाँव में पीएचसी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।
14. गाँव में कोई उच्च शिक्षण संस्थान हो, सरकारी स्क्ूल में सार्इंस, कोमर्स की कक्षांएं शुरू हों

15. सबसे अहम एक निगरानी कमेटी बनाई जाए जो नई ग्राम पंचायत के हर काम पर पूरी नजर रखे तथा गाँव के विकास में ग्राम पंचायत का सहयोग करे।

यह भी पढ़ें...

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं