Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

शुरु हुआ लोहारी राघो के विकास का सफर, अब देशभर में चमकेगा गाँव का नाम, जानें पहली बैठक में क्या तैयार की गई रुपरेखा

  • ग्राम सचिव राजपाल की अध्यक्षता में नारनौंद बीडीपीओ कार्यालय मे आयोजित हुई बैठक
  • सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से किया गया परिचय
  • सरपंच ने गाँव की मुख्य 18 समस्याओं व पंचों ने वार्डों की समस्याओं बारे करवाया अवगत 
  • रविवार को गाँव लोहारी राघो में होगा ग्राम पंचायत की अगली बैठक का आयोजन 

नारनौंद। बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत लोहारी राघो की पहली बैठक की अध्यक्षता करते ग्राम सचिव राजपाल। फोटो : प्रवीन खटक 

प्रवीन खटक

नारनौंद/लोहारी राघो। नारनौंद स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में आज आयोजित ग्राम पंचायत की पहली बैठक के साथ ही ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो के विकास का सफर भी शुरू हो गया है। अब नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा गाँव में ग्राम पंचायत की बैठक बुलाकर विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव पारित कर सकते हैं। रविवार को गाँव में ग्राम पंचायत की बैठक भी बुलाई गई है जिसमें गाँव के विकास की आगामी रुपरेखा तैयार की जाएगी। रविवार को होने वाली ग्राम पंचायत की बैठक बहुत अहम व गाँव लोहारी राघो के भविष्य की बुनियाद रखने वाली होगी। इस बैठक में गााँव के विकास को लेकर कई अहम प्रस्ताव भी पारित किए जा सकते हैं साथ ही गाँव के विकास को लेकर विभिन्न समितियों का भी गठन किया जा सकता है। आज नारनौंद बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित ग्राम पंचायत की पहली बैठक की अध्यक्षता ग्राम सचिव राजपाल ने की। बैठक में ग्राम सचिव राजपाल ने सरपंच सोनू सरोहा व गाँव के सभी 18 पंचों से परिचय किया। इस अवसर पर सरपंच सोनू सरोहा ने गाँव की मुख्य 18 समस्याओं की सूची ग्राम सचिव राजपाल को सौंपी। साथ ही सभी पंचों ने भी अपने-अपने वार्डों की मुख्य समस्याओं बारे सरपंच व ग्राम सचिव को अवगत करवाया। इन समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा जल्द होने जा रही ग्राम सभा की पहली बैठक में की जाएगी। बता दें कि सोनू सरोहा ने लोहारी राघो के सरपंच पद का चार्ज दो दिन पहले ही संभाल लिया था।बैठक में पंच रमेश, कविता पत्नी प्रवीन, दीपक, प्रवीन जांगड़ा, सीमा सैनी,सुदेश बडेसरा, सोमी कुमार, नरेंद्र, निशा जांगड़ा, संजय भ्याणा, कविता पत्नी मनोज कुमार, महावीर सिंह, सुमन, विनीत चावला, विजय कम्बोज, नीतू खुराना व वीरेंद्र सैनी मौजूद रहे।   

 

ग्राम पंचायत स्तर पर अद्भुत योजनाएं लागू करने वाला हरियाणा का पहला गाँव बनेगा लोहारी राघो

रविवार को आयोजित होने जा रही ग्राम पंचायत की पहली बैठक कई मायने में काफी अहम होगी।  बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्राम पंचायत की इस बैठक में एक तो निगरानी समिति का गठन किया जाना है जो ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करेगी व पंचायत के कार्यों पर निगरानी रखेगी। यह समिति हरियाणा सरकार की गाईडलाईन के मुताबिक बनाई जा रही है। इसके अलावा गाँव में पौधारोपण समिति, स्वच्छता समिति का भी गठन किया जा सकता है। हरियाणा सरकार की गाइडलाईन के मुताबिक बहुत जल्द ही गांव में जल प्रबंधन समिति का भी गठन किया जाएगा जिसे पानी के अवैध कनेक्शन काटने, पानी की दरें निर्धारित करने व जुमार्ना लगाने का भी अधिकार होगा। ग्राम पंचायत लोहारी राघो पंचायत स्तर पर भी कई ऐसी योजनाएं शुरू कर सकती है जो हरियाणा के किसी गाँव में पहली बार शुरू होने जा रही हों। कहने का मतलब है कि इन योजनाओं को शुरू करने वाला गाँव लोहारी राघो हरियाणा का इकलौता व पहला गाँव होगा। इन योजनाओं में मुख्यत: ह्यमेरा गाँव मेरा हकह्ण योजना, लोहारी राघो होनहार प्रोत्साहन योजना, न्यू लोहारी राघो जीर्णोद्धार योजना, ग्रीन या हरित लोहारी राघो अभियान, क्लीन या स्वच्छ लोहारी राघो अभियान तथा लोहारी राघो ट्रयू लाईफ योजना समेत कई योजनाएं व मुहिम ऐसी हैं जो ग्राम पंचायत स्तर पर लागू की जानी हैं। इनमें कई योजनाएं ऐसी हैं जिन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू करके लोहारी पंचायत एक मिसाल कायम कर सकती है जो कि राज्य में पहली बार होगा। इन योजनाओं को लागू कर ग्राम पंचायत लोहारी राघो पूरे देश-प्रदेश के अन्य गाँवों के लिए प्रेरणास्त्रोत तो बनेगी ही साथ ही इससे गाँव लोहारी राघो का नाम पूरे देश प्रदेश में सुर्खियों में आ जाएगा।



यह भी पढ़ें...

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं