- ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए की ऐतिहासिक पहल
- हरियाणा सरकार की गाईडलाईन के मुताबिक सबसे पहले निगरानी कमेटी बनाकर स्थापित किया कीर्तिमान
- हरियाणा की सभी ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी लोहारी राघो की पंचायत
- नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत ने चार्ज संभालते ही सबसे पहले बनाई निगरानी समिति
संदीप कम्बोज/प्रवीन खटक
लोहारी राघो। गाँव के विकास
कार्यों को तीव्र रफ्तार देने व ग्राम पंचायत में किसी भी तरह के
भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा के जिला हिसार के नारनौंद उपमंडल
के गाँव लोहारी राघो ने ऐतिहासिक पहल कर दी है। हरियाणा सरकार की गाइडलाईन
के मुताबिक गाँव में सबसे पहले निगरानी समिति बनाने वाली नवनिर्वाचित ग्राम
पंचायत लोहारी राघो हरियाणा की पहली ग्राम पंचायत बनने जा रही है। हाल ही
के पंचायत चुनाव में प्रदेश की नवनिर्वाचित 6228 ग्राम पंचायतों में से
सबसे पहले निगरानी कमटी गठित करने का कीर्तिमान स्थापित कर गाँव लोहारी
राघो की छोटी सरकार ने न केवल भ्रष्टाचार के प्रति कड़ा संदेश दिया है अपितु
यह ग्राम पंचायत प्रदेश के अन्य गाँवों के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बनी है।
नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा व गाँव के सभी 18 पंचों ने 14 दिसंबर को अपना
चार्ज संभालते ही सबसे पहले निगरानी समिति को अंतिम रुप दिया। सरपंच सोनू
सरोहा ने बताया कि रविवार को होने जा रही ग्राम पंचायत की बैठक में चर्चा
के बाद निगरानी समिति पर फाइनल मुहर लगा दी जाएगी। ग्राम सचिव राजपाल ने
बताया कि वे ग्राम पंचायत की आगामी बैठक में सरकार द्वारा तय मापदंडों के
मुताबिक निगरानी कमेटी को फाइनल व अंतिम रुप दे देंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार रोकने व गाँवों के विकास कार्यों में सहयोग के लिए हाल ही में 3 दिसंबर 2022 को नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रदेश की सभी पंचायतों को गाँवों में निगरानी समितियां बनाने की सलाह दी थी। सीएम मनोहर लाल के इसी सुझाव पर अमल करते हुए गाँव लोहारी राघो की नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत ने चार्ज ग्रहण करते ही सबसे पहले गाँव में निगरानी समिति का गठन कर ऐतिहासिक पहल कर दी है।
भ्रष्टाचार पर लगाम तो विकास कार्यों में सहयोग करेगी निगरानी समिति : सरपंच
सरपंच
सोनू सरोहा के मुताबिक वे मनोहर सरकार के फार्मूले की तर्ज पर ग्राम
पंचायत का हर कार्य पारदर्शिता के साथ करना चाहते हैं। इसी मकसद से सबसे
पहले निगरानी समिति गठित करने का काम किया है। सरपंच के मुताबिक पंचायत के
किसी भी कार्य में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। इस नवगठित निगरानी कमेटी से गाँव के विकास कार्यों में भी मदद ली जाएगी। गाँव के हर विकास कार्य में यह निगरानी कमेटी कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी।
कमेटी में एससी, बीसी व महिला पंचों समेत होंगे ये सदस्य
नवचयनित ‘लोहारी राघो निगरानी समिति’ में सरपंच सोनू सरोहा, पंच कविता खटक, पंच विजय कम्बोज, सुरेश सैनी, डॉ. राजकुमार मुंडा, पूर्व सरपंच चंद्रकांता चांदना, पूर्व पंच बनवारी लाल, अशोक कुमार इंदौरा, दिलबाग सिंह नायक, कृष्ण जांगड़ा पुत्र मान सिंह , गुलशन पुत्र राजेंद्र कुमार, सात्वीक चावला(छाजू), हरीकृष्ण कम्बोज व कृष्ण कुमार पूनिया समेत कई अन्य सदस्य शामिल हैं।
लोहारी राघो के नाम होगी बड़ी उपलब्धि
सरपंच
सोनू सरोहा का मानना है कि संभवत: गाँव लोहारी राघो निगरानी कमेटी बनाने
वाला हरियाणा का पहला गाँव बनेगा क्योंकि अब से पहले किसी भी नवनिर्वाचित
पंचायत द्वारा निगरानी कमेटी बनाए जाने बारे में कोई समाचार सुनने को नहीं
मिला है। यदि हरियाणा सरकार ग्राम पंचायत लोहारी राघो को सबसे पहले निगरानी
कमेटी बनाने का खिताब देती है तो यह गाँव लोहारी राघो व जिला हिसार के लिए
बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाएं लागू करने वाला हरियाणा का पहला गाँव बनेगा लोहारी राघो
रविवार को आयोजित होने जा रही ग्राम पंचायत की पहली बैठक कई मायने में काफी अहम होगी। बैठक को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। ग्राम पंचायत की इस बैठक में एक तो निगरानी समिति को अंतिम रुप दिया जाना है जो ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करेगी व पंचायत के कार्यों पर निगरानी रखेगी। इसके अलावा गाँव में नशा छुड़ाओ समिति, पौधारोपण समिति, स्वच्छता समिति का भी गठन किया जाना है। हरियाणा
सरकार की गाइडलाईन के मुताबिक बहुत जल्द ही गांव में जल प्रबंधन समिति का
भी गठन किया जाएगा जिसे पानी के अवैध कनेक्शन काटने, पानी की दरें
निर्धारित करने व जुमार्ना लगाने का भी अधिकार होगा।ग्राम पंचायत लोहारी राघो पंचायत स्तर पर भी कई ऐसी योजनाएं शुरु करने जा रही है। इन योजनाओं को शुरु करने वाला गाँव लोहारी राघो हरियाणा का इकलौता व पहला गाँव होगा। इन योजनाओं में मुख्यत: ‘मेरा गाँव मेरा हक’ योजना, लोहारी राघो होनहार प्रोत्साहन योजना, न्यू लोहारी राघो जीर्णोद्धार योजना, ग्रीन या हरित लोहारी राघो अभियान, क्लीन या स्वच्छ लोहारी राघो अभियान तथा लोहारी राघो ट्रयू लाईफ योजना समेत कई योजनाएं व मुहिम ऐसी हैं जो ग्राम पंचायत स्तर पर लागू की जानी हैं। इनमें कई योजनाएं ऐसी हैं जिन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर शुरु करके लोहारी पंचायत एक मिसाल कायम कर सकती है जो कि राज्य में पहली बार होगा। इन योजनाओं को लागू कर ग्राम पंचायत लोहारी राघो पूरे देश-प्रदेश के अन्य गाँवों के लिए प्रेरणास्त्रोत तो बनेगी ही साथ ही इससे गाँव लोहारी राघो का नाम पूरे देश प्रदेश में सुर्खियों में आ जाएगा।
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
