Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

भारत में पहली बार सेल्फी विद फार्मर ‘Selfie-with-Farmer’ ऐतिहासिक मुहिम का आगाज करेगी ग्राम पंचायत लोहारी राघो

  • खेतों में होगा अभियान का आयोजन, खेतों में काम करते किसानों संग सेल्फी लेने के साथ-साथ जागरुक करेंगे युवा
  • राष्ट्रीय किसान दिवस पर 23 दिसंबर को नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा की अगुवाई में होगी अभियान की शुरुआत
  • धरतीपुत्रोंं के सम्मान में ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत कर इतिहास रचने को तैयार हुई लोहारी राघो ग्राम पंचायत
  • ग्राम पंचायत के नाम बनेगा नया कीर्तिमान, अभियान को लेकर गाँव के युवाओं व किसानों में भी दिखाई दे रहा जबरदस्त क्रेज
  • ऐतिहासिक मुहिम का अनुसरण कर सकती हैं देशभर की ग्राम पंचायतें, केंद्र व राज्यों की सरकारें
  • सरपंच सोनू सरोहा ने युवाओं से की बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

 

संदीप कम्बोज/प्रवीन खटक

 लोहारी राघो। धरतीपुत्रों को सम्मान देने व उन्हें परंपरागत फसलों के साथ-साथ बागवानी, औषधीय व फल-फूल सब्जी आदि की खेती करने के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से जिला हिसार की ग्राम पंचायत लोहारी राघो राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर 23 दिसंबर शुक्रवार को ‘‘सेल्फी विद फार्मर’’ अद्भुत व ऐतिहासिक मुहिम की शुरुआत करने जा रही है।(For-the-first-time-in-India-Selfie-with-Farmer-will-start-the-historic-campaign-Gram-Panchayat-Lohari-Ragho) भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहे इस एक दिवसीय अनोखे अभियान के तहत ग्राम पंचायत के पंच व युवा खेतों में काम कर रहे किसानों संग सेल्फी लेंगे। इसके साथ ही धरतीपुत्रों संग कुछ लम्हे बीताकर खेती संबंधी समस्याओं की जानकारी लेंगे बल्कि उनसे क़षि कार्य के दौरान आ रही समस्याओं की भी जानकारी लेंगे। इस दौरान ग्राम पंचायत के पंच व युवा किसानों को परंपरागत कृषि(गेहूं, बाजरा, कपास,धान,मक्का,सरसों, गन्ना आदि) के साथ-साथ फल-फूल सब्जियाँ, आर्गेनिक,  बागवानी व औषधीय फसलों  व जड़ी-बूटियों की खेती करने के लिए भी जागरूक करेंगे ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत सरकार का सपना भी पूरा हो। इस ऐतिहासिक मुहिम की अगुवाई कर रहे लोहारी राघो के नवनिर्वाचित युवा सरपंच सोनू सरोहा ने बताया कि ‘सेल्फी विद फार्मर’ अभियान का मुख्य मकसद किसानों से खेती संबंधी करना व उनकी परेशानियों-समस्याओं को समझना भी है। केवल सेल्फी लेने भर तक ही यह महाभियान सीमित नहीं है। राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर किसानों के सम्मान में आयोजित होने जा रहे इस अभियान के आगाज के साथ ही ग्राम पंचायत लोहारी राघो के नाम नया कीर्तिमान जुड़ जाएगा। क्योंकि इस तरह का आयोजन करने वाला गाँव लोहारी राघो हरियाणा ही नहीं अपितु देश का पहला गाँव बनने जा रहा है। मुहिम के आयोजनकर्ता सरपंच सोनू सरोहा का दावा है कि किसानों के सम्मान में ‘सेल्फी विद फार्मर’ अभियान इससे पहले पूरे भरतवर्ष में कहीं ओर नहीं चलाया गया है। सरपंच द्वारा शुरु की जा रही इस मुहिम से गाँव के युवाओं व किसानों में भी जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है।

खेतों में काम कर रहे किसानों संग सेल्फी लेंगे युवा, आनलाईन होगी मोनिटरिंग   
सरपंच सोनू सरोहा के मुताबिक इससे पहले कभी भी देश के किसी गाँव-शहर में किसी सामाजिक संस्था या सरकारों ने इस तरह का अद्भुत अभियान नहीं चलाया है। यह मुहिम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इसे खेतों में ही चलाने जा रहे हैं। ग्राम पंचायत के सदस्य पंच व युवा इस दिन खेतों में जाकर काम करे रहे किसानों संग सेल्फी लेंगे व किसानों को जागरुक करेंगे। मुहिम की मोनिटरिंग आनलाईन होगी। सेल्फी भेजने के लिए ग्राम पंचायत की तरफ से व्हाट्सअप नंबर  9467067068  व 9050260147 ई-मेल lohari.ragho@gmail.com भी जारी की गई है।   

समूचे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक होगी मुहिम, इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नाम : सरपंच
सरपंच सोनू सरोहा ने कहा है कि यह मुहिम समूचे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक होगी। उन्होंने गाँव के युवाओं को इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा किसानों संग सेल्फी लेकर व हमारे पास भेजकर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। सरपंच सोनू सरोहा ने केंद्र, हरियाणा व अन्य राज्यों की सरकारों से भी अपील की है कि भविष्य में वे भी मुहिम का अनुसरण कर इसे गति दें ताकि हम किसानों को जागरुक करने के साथ-साथ उनका मान-सम्मान बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा है कि स्मार्टफोन रखने वाले गाँव के सभी युवा इस महाभियान में भाग लेकर गाँव लोहारी का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाने के लिए आगे आएं।


ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाएं लागू करने वाला हरियाणा का पहला गाँव बनेगा लोहारी राघो
ग्राम पंचायत लोहारी राघो पंचायत स्तर पर भी कई ऐसी योजनाएं शुरु करने जा रही है जिन्हें शुरु करने वाला गाँव लोहारी राघो हरियाणा का इकलौता व पहला गाँव होगा। इन योजनाओं में मुख्यत: ‘मेरा गाँव मेरा हक’ योजना, लोहारी राघो होनहार प्रोत्साहन योजना, न्यू लोहारी राघो जीर्णोद्धार योजना, ग्रीन या हरित लोहारी राघो अभियान, क्लीन या स्वच्छ लोहारी राघो अभियान तथा लोहारी राघो ट्रयू लाईफ योजना समेत कई योजनाएं व मुहिम ऐसी हैं जो ग्राम पंचायत स्तर पर लागू की जानी हैं। इनमें कई योजनाएं ऐसी हैं जिन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर शुरु करके लोहारी पंचायत एक मिसाल कायम कर सकती है जो कि राज्य में पहली बार होगा। इन योजनाओं को लागू कर ग्राम पंचायत लोहारी राघो पूरे देश-प्रदेश के अन्य गाँवों के लिए प्रेरणास्त्रोत तो बनेगी ही साथ ही इससे गाँव लोहारी राघो का नाम पूरे देश प्रदेश में सुर्खियों में आ जाएगा।

यह भी पढ़ें...

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं