Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

प्रेरणादायक : लोहारी राघो की बेटी ने ‘खेलो हरियाणा’ में फिर बनाया कीर्तिमान,आर्टिस्टीक सिंगल में पूरे हरियाणा में पाया पहला स्थान, सर्पदंश पीड़ित के इलाज को दान कर दी इनाम की राशि



प्रवीन खटक

लोहारी राघो। ‘कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों’...किसी शायर की इन पंक्तियों को एक बार फिर सच कर दिखाया है जिला हिसार के गाँव लोहारी राघो की बेटी प्रेरणा बड़गुजर ने।(Lohari-Ragho-Prerna-Badgujar-stood-first-in-Haryana-in-artistic-single-in-Khelo-Haryana) जींद स्थित चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित खेलो हरियाणा की आर्टिस्टीक सिंगल प्रतियोगिता के अंडर-18 वर्ग में गोल्ड मेडल झटक प्रेरणा बड़गुजर ने हरियाणा में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खास बात यह कि प्रेरणा ने प्रतियोगिता के दौरान इनाम में मिली राशि को सर्पदंश पीड़ित के इलाज के लिए दान कर प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जींद विधायक कृष्ण मिड्ढा ने प्रेरणा बड़गुजर को गोल्ड मेडल, प्रशस्ती पत्र व पुरस्कार स्वरुप नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से 66 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसके लिए सभी जिलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। गत माह 20 नवंबर को हिसार में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रेरणा बड़गुजर ने पहला स्थान हासिल किया था जिससे उनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया गया। बता दें कि योग खिलाड़ी प्रेरणा बड़गुजर पिछले तीन साल में राज्य, जिला व खंड स्तर की योग प्रतियोगिताओं में अब तक दर्जनों मेडल झटक चुकी है।


सर्पदंश पीड़ित के इलाज को दान कर दी इनाम की राशि

योग के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करती आ रही प्रेरणा बड़गुजर ने अपन नाम के मुताबिक जमाने के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बनी है। प्रेरणा ने आज प्रतियोगिता में जीती हुई इनाम राशि को गाँव लोहारी राघो निवासी सर्पदंश से पीड़ित बलजीत नायक के इलाज में सहयोग के लिए दान कर मानवता भलाई व परोपकार की गजब मिसाल पेश की है। बता दें कि बलजीत नायक को करीब दो माह पहले उस समय सांप ने काट लिया था जब वह इंट भट्टे पर काम कर रहे थे। शरीर में जहर फैलने के कारण पीजीआई में चिकित्सकों को बलजीत का एक पैर काटना पड़ा। बलजीत अब एक पैर गंवा चुके हैं तथा उनके परिवार की आर्थिक हालत बहुत ही खस्ता है। बेटी प्रेरणा ने बताया कि उसने पहले ही सोच रखा था कि यदि वे इस प्रतियोगिता में हरियाणा में प्रथम आती हैं तो वे इनाम राशि को सर्पदंश पीड़ित के इलाज के लिए दान कर देंगी।


पिछले माह भी योग में झटके थे दो गोल्ड
गत माह 18 से 21 नवंबर तक भिवानी में आयोजित योग प्रतियोगिता के दौरान भी प्रेरणा ने दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल हासिल किया था। यह प्रतियोगिता भिवानी स्थित कृष्ण प्रणामी विद्या मंदिर में 18-19-20 नवंबर को आयोजित की गई थी जिसमें अंडर-14 योग प्रतियोगिता में प्रेरणा ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता के अगले ही दिन 21 नवंबर 2022 को प्रेरणा का खेलो हरियाणा के लिए चयन हो गया था।


योगाचार्य अमित से मिली योग की प्रेरणा
31 अगस्त 2011 को गाँव लोहारी राघो निवासी नरेंद्र बड़गुजर के घर जन्मी प्रेरणा को शुरू से ही व्यायम का बहुत शौंक था। पिता नरेंद्र के साथ हिसार एचएयू स्थित फार्म हाउस में व्यायाम को जाना इनका नित्य का नियम था। यहाँ अमित नाम के योगाचार्य ने जब प्रेरणा की व्यायाम करने की प्रतिभा को देखा और इसकी सराहना करते हुए प्रेरणा को योगासनों का अभ्यास करने की सलाह दी। प्रेरणा ने लगातार दो माह तक योगाचार्य अमित से योग के गुर सीखे। लेकिन इस दौरान योगाचार्य अमित को जरूरी कार्य के चलते हिसार से बाहर जाना पड़ गया। जाने से पहले योगाचार्य अमित ने पिता नरेंद्र को सलाह दी कि प्रेरणा का योगाभ्यास कभी मत छोड़ने दें। प्रेरणा एक दिन विश्वस्तर की योग खिलाड़ी अवश्य बनेगी।

हरियाणा को पूरे भारत में दूसरा स्थान दिलवा चुकी प्रेरणा
योगाचार्य अमित के जाने के बाद पिता नरेंद्र बड़गुजर ने 2 जुलाई 2020 को प्रेरणा को आजाद नगर स्थित उड़ान योग स्टूडियो में प्रवेश दिला दिया। यहाँ योगाचार्य वीरेंद्र बडाला, रविन्द्र आर्य व गोविंद के सान्निध्य में प्रेरणा ने चार महीने तक अथक परिश्रम किया। प्रेरणा की मेहनत रंग लाई और नवंबर 2020 में आयोजित जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रेरणा ने जिलेभर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस जिलास्तरीय योग   प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसी फडरेशन का राज्यस्तरीय प्रदर्शन दिसंबर,2020 आनलाईन करवाया  गया जिसमें प्रत्येक जिले से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मे प्रेरणा ने अपनी आयुवर्ग (8-10 वर्ष) के खिलाड़ियों को हराते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा किया। जनवरी ,2021 को इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय प्रदर्शन हुआ यह भी कोविड की महामारी को मध्यनजर रखते हुए आनलाईन करवाया गया। इसमें लगभग पूरे देश से 10 हजार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई इसमें प्रेरणा ने हरियाणा को द्वितीय स्थान दिलाकर अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया।

कुछ यूं चला प्रेरणा की उपलब्धियों का सिलसिला
गांव बरखी खेड़ी में फरवरी 2021 में  आयोजित जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भी प्रेरणा प्रथम स्थान पर रही। इसी फडरेशन ने अपनी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता सोनीपत के गोहाना में करवाई जिसमें हरियाणा के सभी जिलों के लगभग 350 योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बार भी प्रेरणा ने सभी को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा किया। इस फडरेशन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता  3 मार्च 2021 को पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में रखी गई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण प्रेरणा उसमें भाग नहीं ले पाई। हरियाणा योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन(एचवाईएसए)द्वारा 23 मार्च 2021 को आयोजित करवाई गई योग प्रतियोगिता की जानकारी प्रेरणा को 22 मार्च की रात 10 बजे प्राप्त हुई। महज एक घण्टे के अभ्यास से इस प्रतियोगिता में भी प्रेरणा ने पूरे हरियाणा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गांव को फिर से गौरवान्वित किया। प्रेरणा ने इस फडरेशन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे प्रेरणा ने भाग लिया किंतु अभ्यास की कमी के कारण सैमीफाइनल मे नहीं पहुंच सकीं । अभी हाल ही में 3 अक्टूबर 2021 कोे दयानंद कॉलेज प्रांगण में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में एक बार फिर प्रेरणा नेसभी खिलीाड़ियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया। तत्पश्चात 16 व 17 अक्तूबर को आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप के सब जुनियर वर्ग में ट्रेडीशनल योगासन व आर्टिस्टिक सिंगल में पहला स्थान हासिल कर गाँव व जिला हिसार का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। इन दोनों ही मुकाबलों में प्रदेश के सभी जिलों से अनेक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।         


माता-पिता को है बेटी की उपलब्धियों पर नाज
पिता नरेंद्र बड़गुजर व माता को भी बेटी की इन उपलब्धियों पर नाज है। बेटी प्रेरणा द्वारा किए जा रहे शानदार प्रदर्शन से वे बेहद खुश हैं तथा उन्हें पूरा यकिन है कि प्रेरणा एक न एक दिन जरुर विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनेगी और योग के क्षेत्र में भारत का डंका पूरी दुनिया में बजाएगी। पिता नरेंद्र भी बेटी के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। वे स्वंय भी बेटी को रोजाना योगाभ्यास करवाते हैं।


लोहारी राघो की शान प्रेरणा बेटी को सम्मानित करे ग्राम पंचायत   
योग के क्षेत्र में पिछले दो साल से देश व प्रदेश स्तर पर धमाल मचाती आ रही लोहारी स्टार प्रेरणा बड़गुजर ने गाँव लोहारी राघो का नाम जिला हिसार ही नहीं अपितु राज्य स्तर पर भी रोशन किया है। प्रेरणा की उपलब्धियों में मेडलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जो लोहारी राघो गाँव के लिए गर्व की बात है। एक नन्ही सी बेटी ने अपनी काबिलियत के दम पर गाँव लोहारी राघो को किस स्तर पर पहुंचा दिया है, इस पर ग्राम पंचायत को मंथन जरुर करना चाहिए। ग्राम पंचायत व खासकर नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा से उम्मीद है कि वे गाँव की शान प्रेरणा बेटी को पंचायत स्तर पर सम्मानित करेंगे तथा जिला स्तर व राज्य स्तर पर सम्मानित करवाने के लिए भी प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें...

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं