- सभी नवनिर्वाचित पंचों व सरपंच ने एलईडी पर लाईव सुना मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का संदेश
- मैं शपथ लेता हूँ...अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और शुद्ध अंत:करण से निर्वहन करुंगा
प्रवीन खटक
लोहारी राघो। ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो में गाँव की छोटी सरकार के लिए चुने गए सरपंच व सभी पंचों ने आज अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और शुद्ध अंत:करण से निर्वहन करने की शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है। (Sarpanch-Sonu-Saroha-of-Lohari-Ragho-and-all-18-Panches-started-the-work-of-Panchaat-by-taking-the-oath-of-office) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा ने सरपंच सोनू सरोहा व सभी 18 वार्डों के नवनिर्वाचित पंचों को शपथ ग्रहण करवाई। इससे पूर्व सभी नवचयनित पंचायत प्रतिनिधियों को एलईडी पर आनलाइन इंटरनेट सुविधा के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का संदेश लाईव सुनाया गया। शपथ ग्रहण और प्रबंधों के लिए पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंच पर सरपंच सोनू सरोहा, विद्यालय प्राचार्य सतेंद्र नेहरा, मास्टर सुबे सिंह इंदौरा, सूरत सिंह डोलिया, रघुबीर सिंह व चरण सिंह फौजी विराजमान रहे। इस अवसर पर अजमेर सिंह, हरीकृष्ण कम्बोज,संजय भ्याना, मास्टर जितेंद्र चावला, सूरत सिंह, शंकर गिल, मास्टर सूबे सिंह इंदौरा, मास्टर सुमेर, रत्न सैनी, दिलबाग डोलिया, अमित डोलिया, सुमित डोलिया, पप्पू खेत्रपाल, चिमन कम्बोज समेत भारी तादात में गाँव के गणमान्यजन तथा पूर्व पंचायती मौजूद रहे।
सभी पंचों व सरपंच को दिलाई गई यह शपथ
मैं सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं पंच व सरपंच पद के रुप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और शुद्ध अंत:करण से निर्वहन करुंगा। मैं सभी प्रकार के लोगों के साथ बिना किसी भय, पक्षपात, स्नेह या वमनस्य के संविधान तथा विधि के अनुसार न्याय करुंगा। 



इन नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को दिलवाई गई शपथ
सरपंच सोनू सरोहा
पंच वार्ड-1 रमेश पुत्र मनफूल सिंह
वार्ड-2 कविता पत्नी प्रवीन
वार्ड-3 दीपक पुत्र रामनिवास
वार्ड-4 प्रवीन पुत्र पृथी जांगड़ा
वार्ड-5 सीमा सैनी पत्नी राजीव सैनी
वार्ड-6 सुदेश बडेसरा पत्नी सुरेंद्र
वार्ड-7 सोमी पुत्र राकेश
वार्ड-8 नरेंद्र पुत्र चंद्रभान
वार्ड-9 निशा पत्नी विरेंद्र कुमार
वार्ड-10 संजय भ्याणा पुत्र बिशनदास भ्याणा
वार्ड-11 कविता पत्नी मनोज कुमार
वार्ड-12 महावीर सिंह पुत्र सुबा राम
वार्ड-13 सुमन पत्नी रोहताश
वार्ड-14 विनीत चावला पुत्र सतीश चावला
वार्ड-15 सीमा पत्नी दिनेश कुमार
वार्ड-16 विजय कम्बोज पुत्र देसराज कम्बोज
वार्ड-17 नीतू खुराना पत्नी अश्वनी खुराना
वार्ड-18 वीरेंद्र सैनी पुत्र धर्मबीर
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें






