- आज दोपहर 11 बजे सीएम मनोहर लाल आनलाईन लाईव होकर लेंगे शपथ ग्रहण कार्यक्रमों में हिस्सा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया है कार्यक्रम
प्रवीन खटक
लोहारी राघो। ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो में गाँव की छोटी सरकार यानि ग्राम पंचायत का कामकाज आज से शुरु हो जाएगा। (Panch-and-Sarpanch-of-Lohari-Ragho-will-take-oath-today-and-the-journey-of-village-development-will-begin) मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली आज दोपहर 11 बजे प्रदेश के सभी पंच-सरपंचों व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान आॅनलाइन इंटरनेट सुविधा के माध्यम से लाइव रहेंगे। शपथ ग्रहण और प्रबंधों के लिए पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहेगा। गाँव लोहारी राघो में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया है। इस अवसर पर ग्राम संरक्षक पंचों-सरपंच को शपथ दिलवाएंगे।लोहारी राघो के पंच व स्शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम के लिए सरपंच सोनू सरोहा द्वारा गाँव लोहारी राघो के पूर्व पंचायतियों एवं गणमान्यजनों को भी न्यौता दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली भी पंच-सरपंचों को लाईव संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम पर सरकार द्वारा 10 हजार रुपये तक खर्च करने की अनुमति प्रदान की गई है। वहीं इंटरनेट कनेक्टीविटी, बिजली सप्लाई बाधित ना हो इसके लिए सख्त निर्देश दिए हैं। हरियाणा लोक संपर्क विभाग इस दौरान मुख्यमंत्री और विकास एवं पंचायत मंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण वेब लिंक से कराने की व्यवस्था भी की गई है।
आचार संहिता हटी, अब शुरु होगा विकास का सफर
हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र से पंचायती राज चुनाव के तहत लगाई गई आदर्श आचार संहिता को हटा लिया है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव ने पत्र जारी किया है। पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए सामान्य चुनाव -2022 सम्पन्न हो चुके हैं। ऐसे में राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश सरकार को तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता हटाने के निर्देश दिया है। अब प्रदेशभर में कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक हट गई है, साथ ही सरकार विकासात्मक घोषणाएं भी कर सकेगी।
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

