- भारत विकास परिषद शाखा द्वारा नारनौंद के नवभारत हाई स्कूल में करवाया गया आयोजन
- मुख्यातिथि पार्षद कुलदीप गौतम व नवभारत स्कूल के संयोजक रामलाल ने किया सम्मानित
![]() |
| नारनौंद। भारत विकास परिषद शाखा द्वारा नवभारत हाई स्कूल में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि। गुलाबी रंग के गोले में दिखाई दे रहे हैं मयंक भ्याना। |
संदीप कम्बोज। www.lohariragho.in
लोहारी राघो। कहते हैं सच्चाई, ईमानदारी, मेहनत व लगन से अगर कोई भी कार्य किया जाए तो दुनिया की हर मुश्किल आसान है। ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो के मयंक भ्याना ने अपनी मेहनत के दम पर कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। (Mayank-Bhyana-of-Lohari-Ragho stood-second-in-section-Narnaund-in-Know-India-competition) भारत विकास परिषद शाखा द्वारा नारनौंद के नवभारत हाई स्कूल में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आरकेएसडी स्कूल की टीम ने पूरे नारनौंद खंड में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस टीम में लोहारी राघो निवासी मयंक भ्याना के अलावा वंशिका व आभा भी साथ रही। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों के विद्यार्थियों को मुख्यातिथि पार्षदकुलदीप गौतम व नवभारत स्कूल के संयोजक रामलाल ने संयुक्त रुप से सम्मानित किया। बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर आरकेएसडी विद्यालय प्राचार्या सोनिया ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। भारत विकास परिषद शाखा द्वारा हर साल भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है जिसमें खंड के लगभग सभी विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेती हैं। कल नारनौंद स्थित नवभारत हाई स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान अनेक विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बीपीएस सिंघवा के छात्र प्रथम रहे जबकि नवभारत हाई स्कूल द्वितीय तो आरकेएसडी के छात्र तीसरे स्थान पर रहे। वहीं प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में भी बीपीएस सिंघवा की टीम ने पहला, आरकेएसडी हाई स्कूल की टीम ने दूसरा तो नवयुग हाई स्कूल नारनौंद की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कृष्ण सिंगला, सचिव रोबिन शर्मा, कोषाध्यक्ष सुशील गौतम, संयोजक रामलाल समेत अनेक गणमान्य जन तथा अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
बड़े होकर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं मयंक भ्याना
बता दें कि 12 वर्षीय मयंक भ्याना गाँव लोहारी राघो निवासी राजेश भ्याना (भ्याना डिजिटल स्टूडियो ) के सुपुत्र हैं तथा वे आरकेएसडी हाई स्कूल में कक्षा छह के छात्र हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि के उभरते हुए सितारे मयंक भ्याना वो होनहार हैं जिनकी प्रतिभा को देख जमाना दांतों तले अंगुलियां दबा रहा है। इससे पूर्व भी मयंक भ्याना अनेक प्रतियोगिताओं में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। बड़े होकर वैज्ञानिक बनने का सपना संजोने वाले मयंक भ्याना के माता-पिता को बेटे की काबीलियत पर नाज है। उन्हें पूर्ण यकिन है कि मयंक एक दिन माता-पिता व गाँव लोहारी राघो का नाम अवश्य रोशन करेगा।
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

