संदीप कम्बोज
नारनौंद।धर्म, समाजसेवा व लोक कल्याण कार्यों के लिए गाँव लोहारी राघो में शहीद उधम सिंह धमार्थ ट्रस्ट का गठन किया गया है जिसका रजिस्ट्रड नंबर 1725 है। गत दिवस कम्बोज गुरुद्वारा में आयोजित मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति से पूर्ण चंद कम्बोज को ट्रस्ट का प्रधान बनाया गया है जबकि हरिकृष्ण कम्बोज को उपप्रधान चुना गया है। (Shaheed-Udham Singh-Charitable-Trust-was-formed-in-Lohari-Ragho-Purna-Chand-Kamboj-became-the-head-and-Harikrishna-Kamboj-became-the-vice-president) इसके अलावा सुरेंद्र कम्बोज सचिव, कश्मीर कम्बोज सह सचिव तो गौरव कम्बोज पुत्र देसराज कम्बोज को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा कृष्ण पुत्र मोहरी राम को ट्रस्ट का अध्यक्ष, आत्म प्रकाश पुत्र रुप चंद को उपाध्यक्ष, प्रकाश चंद कम्बोज पुत्र लाल चंद कम्बोज को संगठन सचिव, सतनाम पुत्र रुपचंद को वरिष्ठ सलाहकार,धर्मेंद्र कम्बोज पुत्र कुशाल चंद कम्बोज व पवन कम्बोज पुत्र रामप्रकाश को सदस्य चुना गया है। प्रधान पूर्ण चंद कम्बोज की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने ट्रस्ट द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रुपरेखा तैयार की। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने गाँव लोहारी राघो समेत आसपास के ग्रामीण इलाके में सामाजिक व धार्मिक कार्यों को रफ्तार देने का संकल्प लिया। ट्रस्ट न केवल समाज में दम तोड़ रहे नैतिक मूल्यों को पुर्नजीवित करने का कार्य करेगा बल्कि नशे व अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरुकता की अलख जलाएगा। समय-समय पर शहीदों की याद में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा टीम बनाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करवाने में भी ग्राम पंचायत व सरकार का सहयोग किया जाएगा ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी को मिल सके।
