![]() |
| नारनौंद। गाँव पेटवाड़ में विधायक जस्सी पेटवाड़ के आवास पर विधायक से मुलाकात कर ट्रस्ट द्वारा किए जाने वाले कार्र्यों की जानकारी देते शहीद उधम सिंह धमार्थ ट्रस्ट लाहारी राघो के पदाधिकारी। |
संदीप कम्बोज
नारनौंद। मानवता भलाई व समाजसेवा के लिए गठित किए गए शहीद उधम सिंह धमार्थ ट्रस्ट लोहारी राघो के पदाधिकारी आज नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ से उनके पेटवाड़ स्थित आवास पर मिले तथा उन्हें ट्रस्ट के गठन व भविष्य में किए जाने वाले जनहित कार्यों बारे विस्तार से जानकारी दी। (members-of-Shaheed-Udham-Singh-Dharmarth-Trust-met-MLA-Jassi-Petwar) इस अवसर पर विधायक जस्सी पेटवाड़ ने ट्रस्ट का गठन किए जाने पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता भलाई व समाजसेवा के कार्यों में वे सदैव तैयार हैं तथा हमेशा पूरे तन-मन-धन से नारनौंद की जनता के साथ हैं। विधायक ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि नारनौंद हल्के के लोग जागरुक होने लगे हैं तथा जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को जनहित व मानवता भलाई कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शहीद उधम सिंह धमार्थ ट्रस्ट के उप प्रधान हरीकृष्ण कम्बोज, वरिष्ठ सलाहकार सतनाम कम्बोज, कोषाध्यक्ष गौरव कम्बोज व मदन कम्बोज सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गाँव लोहारी राघो में हाल ही में शहीद उधम सिंह धमार्थ ट्रस्ट का गठन किया गया है जो न केवल समाज में दम तोड़ रहे नैतिक मूल्यों को पुर्नजीवित करने का कार्य करेगा बल्कि ग्रामीण परिवेश में बढ़ रही नशा प्रवृत्ति व अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरुकता की अलख जलाएगा। ट्रस्ट के द्वारा समय-समय पर शहीदों की याद में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा टीम बनाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करवाने में भी ग्राम पंचायत व सरकार का सहयोग किया जाएगा ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी को मिल सके।
