- लाल डोरा के अंदर आने वाले जिन मकानों की होनी हैं रजिस्ट्रीयां, यहां देखें पूरी लिस्ट
संदीप कम्बोज
लोहारी राघो। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के गांवों में लाल डोरा के अंदर आने वाले मकानों को मालिकाना हक दिए जाने के लिए करवाए गए ड्रोन सर्वे की रिर्पोट के मुताबिक गाँव लोहारी राघो में 971 मकानों की रजिस्ट्री की जानी है। यानि की गाँव में 971 मकान लाल डोरा के अंदर आबाद हैं। इन मकानों में से कुछ मकान मालिकों को तो मालिकाना हक मिल चुका है लेकिन अभी भी 900 से ज्यादा मकानों की रजिस्ट्री का काम पेंडिंग है। आज हम आपको गाँव लोहारी राघो में लाल डोरा के अंतर्गत आने वाले सभी मकानों की कंपलीट सूची उपलब्ध करवा रहे हैं। यह सूची ग्रामीण मांगाराम कम्बोज ने आरटीआई के तहत ग्राम पंचायत लोहारी राघो से मांगी थी जिसे ग्राम पंचायत ने उन्हें उपलब्ध करवाया है। आप भी इस सूची को चेक कर सकते हैं कि आपके मकान का नाम इस सूची में है या नहीं ?
जल्द आने वाली है लाल डोरा के बाहर आबाद यानि अवैध कब्जाधारकों की लिस्ट
यहा बता दें कि गाँव लोहारी राघो में लाल डोरा से बाहर बसे मकानों की सूची भी एक सप्ताह के भीतर आने वाली है यानि जो लोग लाल डोरा से बाहर पंचायती शामलाती जमीन पर अवैध कब्जे कर आबाद हैं। जिला प्रशासन द्वारा गाँव लोहारी राघो में समस्त पंचायती, शामलाती जमीन, जोहडृÞों की निशानदेही करवाई गई है जिसकी रिपोर्ट बहुत जल्द आने वाली है। इस निशानदेही रिपोर्ट में उन सभी लोगों के नाम आने हैं जिन लोगों ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। यह लिस्ट भी आपको उपलब्ध करवा दी जाएगी। फिलहाल नारनौंद तहसील में कानूनगो व पटवारियों की टीम द्वारा इस सूची को तैयार किया जा रहा है। सूची तैयार है बस उसे अंतिम रुप देना यानि फाईनल किया जाना बाकि है।
ये है लोहारी राघो लाल डोरा के अंदर की पूरी सूची
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)