संदीप कम्बोज
लोहारी राघो। एक अप्रैल से शुरु होने जा रहे वित्त वर्ष 2025-26 में गाँव लोहारी राघो में विकास कार्यों का पहिया और तेजी से घूमता हुआ नजर आएगा। ग्राम पंचायत लोहारी राघो ने वर्ष 2025-26 में गाँव में किए जाने वाले विकास कार्यों की प्लानिंग का लेखा जोखा तैयार कर लिया है जिसे आप भारत सरकार की ई ग्राम स्वराज वेबसाईट पर देख सकते हैं। ग्र्राम पंचायत ने आगामी वित्त वर्ष के लिए जो प्रस्ताव पास कर भेजे हैं तथा जिन कामों के लिए सरकार से अनुमानित फंड की मांग की है, उसका पूरा लेखा-जोखा हम आपको यहां उपलब्ध करवा रहे हैं। ग्राम पंचायत की तरफ से पेयजल व आरओ फिल्टर वाटर सुविधा उपलब्ध करवाए जाने के लिए सरकार से 9.70 लाख तथा 592925 व 4 लाख रुपए की अलग-अलग मांग की गई है जबकि बस स्टेंड पर शेड की मुरम्मत के लिए 4.50 लाख रुपए, भवन निर्माण, चाहरदीवारी, कम्युनिटी सेंटर आदि के निर्माण के लिए 6.50 लाख, सड़कों के निर्माण के लिए 862925 रुपए, आवास योजना के लिए 520975, ग्रे वाटर व स्वच्छता के लिए 622925 रुपए, ड्रेन कंस्ट्रक्शन के लिए 9.40 लाख रुपए तथा सड़कों की मुरम्मत के लिए 7 लाख रुपए की मांग की गई है। इसके साथ ही 10 सड़कों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए जिनके 10 अलग-अलग एक्टिविटी कोड दर्शाए गए हैं। ग्राम पंचायत के बिजली बिल, इंटरनेट बिल व प्रिंटिंग खर्च के तौर पर 60 लाख रुपए का प्रपोजल डाला गया है, इसके भी दो अलग-अलग एक्टिविटी कोड हैं जिनमें एक में 35 लाख तो दूसरे में 25 लाख की डिमांड की गई है। दो अन्य एक्टिविटी कोड में 52.50 लाख व 10 लाख रुपए की डिमांड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के लिए की गई है। 30 लाख रुपए व 5.75 लाख रुपए की डिमांड गाँव में कम्युनिटी सेंटर, बाउंडरी वाल व अन्य निर्माण कार्यों के लिए की गई है, इनके भी 4 अलग-अलग एक्टिविटी कोड हैं। 8 एक्टिविटी कोड में अलग-अलग 11.50 लाख रुपए का प्रपोजल गाँव में पेयजल व ड्रेनेज सिस्टम के सुधार के लिए भेजा गया है जिसकी कुल राशि 90 लाख रुपए बन रही है।
इस साल इन योजनाओं पर भी काम करेगी लोहारी राघो ग्राम पंचायत
- विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को शामिल करने के बारे में जागरूकता
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं की पहचान और निगरानी
- विशेष बच्चों से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर जागरूकता शिविर
- कैरियर परामर्श शिविरों के माध्यम से जीपी में स्वरोजगार योजनाओं के लिए जागरूकता पैदा करना
- सामुदायिक खाद्य और कपड़ा बैंक बनाने और स्वयंसेवा करने तथा पशु आश्रयों में जागरूकता पैदा करना
- पोल्ट्री/पशु चारा
- स्वास्थ्य कार्ड/स्वास्थ्य बीमा की सूची में नाम शामिल करने के लिए शिविर स्वास्थ्य
- योजनाओं/आईसीडीएस कार्यक्रम पर जागरूकता अभियान
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य लाभार्थी उन्मुख योजनाओं की सूची में नाम शामिल करने के लिए शिविर
- दैनिक जीवन में प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग के लिए जागरूकता पैदा करना
- प्राथमिक/खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ/परियोजना
- कौशल विकास प्रशिक्षण
- पीएमएवाई के लिए वीपीआरपी की मांग
- बायो-गैस/पाइप्ड गैस आपूर्ति इकाई/संयंत्र
- स्कूल छोड़ने वालों/कॉलेज छोड़ने वालों/बेरोजगार युवाओं को अल्पकालिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से कौशल विकास प्रशिक्षण
- पीडीएस लाभार्थियों को लाभ
- किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देकर प्रोत्साहित करना
- जैविक उत्पादों की खेती और विपणन सहायता प्रदान करना
- पेयजल सुविधाएं/आरओ/वाटर फिल्टर की स्थापना
- बस स्टैंड शेड घाट कब्रिस्तान/कब्रिस्तान का निर्माण/रखरखाव/उन्नयन
- पीडीएस और अन्य योजनाओं में लाभार्थी का नाम शामिल करने के लिए शिविर
- एफपीओ पर जागरूकता सृजन/एफपीओ का निर्माण/एफपीओ को सहायता प्रदान करना/एफपीओ का हिस्सा बनने के लिए किसानों को प्रेरित करना
- आवास योजना का लाभ
- किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देकर प्रोत्साहित करना
- एसएचजी-पीआरआई अभिसरण पर जागरूकता अभियान
- सड़कों का निर्माण
- सामुदायिक संपत्तियों के भवन हॉल, सामुदायिक केंद्र, बाउंड्री वॉल, फर्श, दरवाजे, खिड़की, जुड़ना आदि का निर्माण/रखरखाव/उन्नयन
- ग्राम पंचायतों की साझा संपत्तियों में ठहरने की व्यवस्था
- पेयजल के मौजूदा स्रोतों का संवर्धन
- ग्रे वाटर प्रबंधन प्रणाली का संचालन और रखरखाव
- जल निकासी निर्माण
- सड़कों की मरम्मत और रखरखाव
- तकनीकी और प्रशासनिक व्यय
नीचे दी गई सूची में देखें ग्राम पंचायत लोहारी राघो द्वारा वर्ष 2025-26 में करवाए जाने वाले विकास कार्यों का ब्यौरा

आप भी चेक करें आपके गाँव में कितना पैसा आया और खर्च हुआ या नहीं
यदि आप भी भारत की किसी भी ग्राम पंचायत द्वारा चालू वित्त वर्ष में करवाए जाने वाले विकास कार्य या इससे पहले के वर्षों में करवाए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा देखना चाहते हैं तो आप जल्दी से इस नीले रंग https://egramswaraj.gov.in/actionPlanReportForGP.do# के लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी सब्मिट करके व कैप्चा दर्ज करके देख सकते हैं। आप इन कार्यों की एक्सल फाइल डाउनलोड भी कर सकते हैं। आपके गाँव के लिए सरकार ने किस कार्य के लिए कितना बजट मंजूर किया है व वर्तमान में आपके गाँव में किन प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। ये सब जानकारी आप किसी भी वक्त ग्राम स्वराज पोर्टल व मोबाईल एप्प पर देख सकते हैं। इस लिंक https://egramswaraj.gov.in/actionPlanReportForGP.do# को ओपन करें व पूरी जानकारी सब्मिट कर देखें आपके गाँव में सरकार ने विकास के लिए कितनी राशि भेजी है। सूची में दिए गए विवरण के मुताबिक आप गाँव में जांच-पड़ताल कर सकते हैं कि ये सब काम गाँव में हुए भी हैं या नहीं। यदि आपको विकास कार्यों में किसी तरह की गड़बड़ी लग रही है तो आप अपने गाँव के सरपंच से इस बाबत पूछ सकते हैं कि फ्लां-फ्लां विकास कार्य इस लिस्ट में दिखाए गए हैं, इन पर गाँव में काम हुआ है या नहीं। अगर नहीं तो क्यों नहीं हुआ? यदि ग्राम पंचायत सही जानकारी नहीं देती है या किसी भी तरह की आनाकानी करती है तो आप अपने जिला के जिला पंचायत विकास अधिकारी या जिला उपायुक्त से इस बाबत शिकायत कर सकते हैं।
नीचे दी गई सूची में देखें ग्राम पंचायत लोहारी राघो द्वारा वर्ष 2025-26 में करवाए जाने वाले विकास कार्यों का ब्यौरा
नीचे दी गई सूची में देखें ग्राम पंचायत लोहारी राघो द्वारा वर्ष 2023-24 में करवाए गए विकास कार्यों का ब्यौरा



