Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

राखीगढ़ी को हिसार से जोड़ने के लिए लिंक रोड परियोजना पर पुनर्विचार की मांग, जनआंदोलन की चेतावनी

  •  सीएम घोषणा वाली हिसार–जींद रूट-4 परियोजना 11 साल बाद रद्द होने से जनता में आक्रोश

 Rakhigarhi Link Road Project Cancelled After 11 Years | Demand to Restore Hisar-Jind Route 4

संदीप कम्बोज
नारनौंद।दुनिया की सबसे बड़ी हड़प्पाकालीन नगरी राखीगढ़ी को हिसार और जींद से सीधे जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित लिंक रोड मसूदपुर–मंडी लोहारी राधो–राखीगढ़ी (रूट नंबर-4) परियोजना को हरियाणा सरकार द्वारा 11 वर्ष बाद रद्द किए जाने से क्षेत्र में गहरा रोष है। इस मुद्दे को एक बार फिर सर्व जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने जोरदार ढंग से उठाते हुए मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को पुनर्विचार हेतु विस्तृत ज्ञापन भेजा है। उन्होंने सरकार को चेताया है कि यदि इस परियोजना को बहाल कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता जनआंदोलन के लिए मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।ी।  मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक हिसार सावित्री जिंदल, उपायुक्त हांसी राहुल नरवाल, हांसी विधायक विनोद भ्याणा, एसडीएम नारनौंद विकास यादव व एसडीओ नारनौंद को भेजे पत्र में नंद किशोर चावला ने बताया है कि यह सड़क परियोजना वर्ष 2016 में नारनौंद रैली के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा घोषित की गई थी। तत्कालीन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा भरी सभा में मांग रखे जाने के बाद इसे हिसार से जींद वाया मसूदपुर, लोहारी राधो, मंडी राखीगढ़ी रूट-4 के रूप में स्वीकृति दी गई थी। परियोजना के तहत सरकार ने वर्ष 2019 में 33 करोड़ 68 लाख रुपये की राशि मंजूर करते हुए प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति भी जारी की थी। परियोजना के लिए लगभग 60 एकड़ भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित था, जिस पर किसानों व भूमि मालिकों ने कलेक्टर रेट के दोगुने मुआवजे पर सहमति दे दी थी। यह सहमति ई-भूमि पोर्टल पर भी दर्ज की जा चुकी थी। इसके बावजूद 16 जनवरी 2026 में लोक निर्माण विभाग द्वारा इस परियोजना की घोषणा को औपचारिक रूप से वापस ले लिया गया, जिससे क्षेत्र की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। lohari ragho news

 CM Announcement Based Project Cancelled After a Decade

Why Is Government Blocking Development of Rakhigarhi?

 उत्तरी नारनौंद के लिए विकास की रीढ़ साबित हो सकती है यह सड़क

नंद किशोर चावला ने सवाल उठाया कि एक ओर केंद्र सरकार राखीगढ़ी को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर हरियाणा सरकार हिसार एयरपोर्ट से जोड़ने वाली सीधी सड़क को रद्द कर क्षेत्र के विकास को रोक रही है ताकि यह क्षेत्र पर्यटन, रोजगार व्यापार में आगे न बढ़ जाए। यह सरकार और उनके नेताओं की घटिया मानसिकता है जो क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

Route-4 Road Can Be Lifeline for North Narnaund Region

इस सड़क के न बनने से हिसार और जींद के बीच लोगों को हांसी और बरवाला होते हुए 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे समय, ईंधन और किराया बढ़ता है। विद्यार्थी, किसान और व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। मिर्जापुर, चनौत, मसूदपुर, लोहारी राधो और राखीगढ़ी जैसे गांवों के लिए यह सड़क विकास की रीढ़ साबित हो सकती थी।

निलंबन, बहाली और फिर घोटाला ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, पढ़ें लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी 

Start Compensation & Construction Soon, Else Protest

जल्द शुरु किया जाए मुआवजा वितरण का काम, वरना... 

नंद किशोर चावला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन की प्रतियां भेजते हुए मांग की है कि रूट नंबर-4 परियोजना पर तत्काल पुनर्विचार कर किसानों को मुआवजा वितरण और सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की वर्षों पुरानी मांग को नजरअंदाज किया तो मार्च से तीव्र जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...

  लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,पढ़ें एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी 

लोहारी राघो मनरेगा लूट कांड की कलंक कथा : मेटों ने पार कर दी थी भ्रष्टाचार की सारी हदें 

सावधान ! लोहारी राघो, क्या गाँव के विकास कार्यों में हो रहा है भ्रष्टाचार, सबूतों समेत हमें बताएं, हमारा वादा हम करवाएंगे भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई

लो आ गई लोहारी राघो निशानदेही रिपोर्ट, 28 एकड़ पंचायती जमीन पर काबिज पाए गए 746 अवैध कब्जाधारी जिनमें 10 मौजूदा पंच, यहां देखें कब्जाधारकों की पूरी कुंडली

है कोई इस ‘‘धृतराष्ट्र नगरी’’ में सुनने वाला : क्या अब 745 अवैध कब्जाधारियों को कोर्ट घसीट ले जाएगी लोहारी राघो ग्राम पंचायत ?  

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj






 

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं