- श्री रामा कल्ब के सदस्यों ने नारनौंद एडीएम विकास यादव तथा डीएसपी सेफुद्दीन का किया जोरदार स्वागत
- राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मान
![]() |
| फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो |
राजेश भ्याना/संदीप कम्बोज
लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो में श्री रामा कल्ब के बैनर तले चल रही ऐतिहासिक रामलीला के पांचवें दिन कलाकारों द्वारा बेहद ही सुदर मंचन किया गया। राम वनवास मंचन को देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। प्रसंग को देख किसी की आंख से अश्रुधारा बहने लगी तो किसी दर्शक का भर आया गला। बेटे राम के वन प्रस्थान से पूर्व कौशल्या व राम के बीच का संवाद सबसे ज्यादा काबिले तारिफ रहा। प्रसंग में दिखाया गया कि राजा दशरथ राम के राज्याभिषेक का ऐलान करवाते हैं। यह सुनकर दासी मंथरा कैकयी के पास पहुंंचकर उसे भड़काती है तथा राम को चौदह वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या का राज्य दिलाने की बात कहती है। इस पर दासी मंथरा के बहकावे में आकर कैकयी महल में रूठी हुई रहती है। राजा दशरथ जब कैकयी से रूठने का कारण पूछते हैं तो वह दो वरदान मांगती है। पहला वरदान तो दशरथ कैकयी को दे देते हैं लेकिन दूसरे वरदान में राम को चौदह वर्ष के लिए वनवास भेजकर भरत को गद्दी दिलाने की बात कहती है। कैकयी की बात सुन पुत्र वियोग में दु.खी होकर राजा दशरथ के आंखों से अश्रुओं की धारा बहने लगती है। राजा दशरथ और राम के चौदह वर्ष के वनवास मंचन को देख कई दर्शक भी अपनी आंखों से अश्रु नहीं रोक पाये। राम के वनवास जाने की बात सुन लक्ष्मण औेर सीता भी वन में जाने की बात कहते है। राम सीता व लक्ष्मण माता-पिता से आज्ञा लेकर सुमंत के साथ वन की ओर निकल पड़ते हंै। राम वनवास का मंचन देख लोग भाव विभार हो उठे। मंचन के दौरान मंथरा का किरदार वेद प्रकाश चांदना, कैकेयी विजय कुमार, कौशल्या राजेश भ्याना, श्री राम का किरदार हर्ष भ्याना, लक्ष्मण का किरदार साहिल अरोड़ा, राजा दशरथ का किरदार संदीप संभरवाल का किरदार हरीश भ्याना ने बाखूबी निभाया। इससे पूर्व श्री रामा कल्ब के सदस्यों ने नारनौंद एडीएम विकास यादव तथा डीएसपी सेफुद्दीन का रामलीला में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान कल्ब द्वारा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को श्री राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर लोहारी राघो के ग्राम सचिव राजपाल, श्री रामा कल्ब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, मुनीष चराया,सुभाष चावला, नंबरदार कृष्ण भ्याना, जयपाल, ईश्वर, डॉक्टर भूषण, रामप्रकाश उर्फ टीटी, कृष्ण कम्बोज, गोपी राम, इंद्रजीत तनेजा, पुष्कर भ्याना, राजकुमार सेठी, वेद प्रकाश चांदना, मास्टर सूबे सिंह, कृष्ण बडगुजर, रामगोपाल समेत गाँव के अनेक गणमान्यजन तथा भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
खुशखबरी : लोहारी राघो में बनेगा सार्वजनिक शौचालय
- नारनौंद एसडीएम ने विकास यादव ने दिया आश्वासन
- श्री रामा कल्ब द्वारा की गई भवन विस्तार की मांग को भी पूरा करने की भरी हामी
राजेश भ्याना/संदीप कम्बोज
लोहारी राघो। गाँव लोहारी राघो में ग्रामीणों के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। यह वादा किया है नारनौंद एसडीएम विकास यादव ने। शुक्रवार रात्रि वे यहाँ गाँव लोहारी राघो में चल रही रामलीला में पधारे थे। इस अवसर पर उन्होंने श्री रामा कल्ब द्वारा रखी रामलीला ग्राउंड के भवन विस्तार की मांग को भी जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को बहुत जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर उप पुलिस अधिक्षक सेफुद्दीन तथा लोहारी राघो ग्राम सचिव राजपाल भी उनके साथ मौजूद रहे।
![]() |
| फोटो : भ्याना डिजिटल स्टूडियो |
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें




