Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

अंबेडकर जयंती पर लोहारी राघो में शिक्षा क्रांति की शुरूआत, विधायक जस्सी पेटवाड़ ने रखी डॉ. अंबेडकर लाइब्रेरी की नींव

  •  विधायक जस्सी पेटवाड़ ने विधायक निधि से 10 लाख तो  जिला पार्षद सुनील माजरा ने 11 लाख रुपए दिए जाने का किया ऐलान
  • कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, विजेताओं को विधायक ने किया सम्मानित
  • डॉ. अम्बेडकर युवा ट्रस्ट लोहारी राघो के पदाधिकारियों ने विधायक जस्सी पेटवाड़ को पगड़ी पहना किया सम्मानित
  • कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, शिक्षा, समानता और अधिकारों का गूंजा संदेश
लोहारी राघो। डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यातिथि नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित करते डॉ. अम्बेडकर युवा ट्रस्ट लोहारी राघो के पदाधिकारी।

जसविंद्र सिंह जस्सी । संदीप कम्बोज
नारनौंद। डॉ. अम्बेडकर व महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के अवसर पर मंगलवार को गांव लोहारी राघो में  ‘चलो शिक्षा की ओर’ के संदेश के साथ नई क्रांति का आगाज हो गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा ट्रस्ट लोहारी राघो के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पधारे नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मोठ रोड़ पर डॉ. अंबेडकर लाइब्रेरी की नींव रखी। विधायक ने लाइब्रेरी का शिलान्यास कर शिक्षा की ऐसी मशाल जलाई जो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य रोशन करेगी । इस अवसर पर विधायक जस्सी पेटवाड़ ने अपने विधायक फंड से लाईब्रेरी के लिए 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया वहीं जिला पार्षद सुनील माजरा ने 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित कुश्ती दंगल में अंडर-20 आयु वर्ग के पहलवानों ने भी अपना दम दिखाया जिन्हें विधायक जस्सी पेटवाड़ व कार्यक्रम आयोजकों ने शानदार ट्राफियां व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक जस्सी पेटवाड़ का डॉ. अम्बेडकर युवा ट्रस्ट लोहारी राघो के पदाधिकारियों उजाला राम संभरवाल, दारा सिंह, राजेंद्र, रणधीर, रामेसर, सोमनाथ संभरवाल, गुलशन, योगराज, द्वारा पगड़ी पहनाकर व मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया। गांव में शिक्षा और जागरूकता के नए अध्याय के शुभारंभ अवसर पर उमड़ी ग्रामीणों की अथाह भीड़ ने इस आयोजन को ऐतिहासिक व यादगार बना दिया। इस दौरान हर तरफ सिर्फ एक ही नारा गूंज रहा था ‘चलो शिक्षा की ओर’। यह पुस्तकालय आने वाले समय में क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा और ज्ञान का केंद्र बनेगा। आयोजकों ने बताया कि यह पहल गांव के बच्चों और युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने का प्रयास है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सोनू सरोहा कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक जस्सी पेटवाड़, सरपंच सोनू सरोहा व समाजसेवी रत्तन बड़गुजर द्वारा बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में केक भी काटा गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सुनील माजरा, समाजसेवी रत्तनलाल बड़गुजर, बनारसी राठी, जगदीश संभरवाल, जसविंद्र सिंह जस्सी, संदीप बडेसरा, संदीप संभरवाल, विजेंद्र बडेसरा, मनोज बडेसरा, सुरेंद्र बडेसरा, हरिकृष्ण संभरवाल, रोहताश,सत्यवान संभरवाल, संजय संभरवाल, ईश्वर बडेसरा, रामगोपाल, करतार सिंह, राकेश बाल्मीकि, रघुबीर, सुबे सिंह, अमर सिंह समेत गांव के अनेक गणमान्यजन, युवा, महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के चेहरे पर उत्साह, गर्व और एकता की झलक साफ दिखाई दे रही थी। आज का यह भव्य आयोजन साबित कर गया कि जब समाज एकजुट होता है, तो बदलाव की नई इबारत लिखी जाती है।

लोहारी राघो। डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यातिथि नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ को भारत के संविधान की प्रति भेंट करते डॉ. अम्बेडकर युवा ट्रस्ट लोहारी राघो के पदाधिकारी।

क्या मात्र फूल चढ़ाने तक और मोबाईल में स्टेटस लगाने तक ही सीमित रह गई है अम्बेडकर जयंती?

बाबा साहब के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर करना होगा काम : जस्सी पेटवाड़

इस अवसर पर विधायक जस्सी पेटवाड़ ने ग्रामीणों से खचाखच भरे पंडाल को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें केवल संविधान नहीं दिया, बल्कि एक ऐसा रास्ता दिखाया, जिस पर चलकर हर वर्ग सम्मान और समानता के साथ जी सकता है। उनका सपना था कि हर व्यक्ति शिक्षित बने, और आज यह पुस्तकालय उसी सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। आज इस पुस्तकालय का शिलान्यास सिर्फ एक भवन की शुरूआत नहीं है, बल्कि यह एक विचार है एक क्रांति है, जो आने वाली पीढ़ियों को जागरूक, शिक्षित और सशक्त बनाएगी। हमें बाबा साहेब के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज की हर बेड़ी को तोड़ सकती है। जब तक हमारे गांव का हर बच्चा पढ़-लिखकर आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक सच्चे अर्थों में आजादी अधूरी रहेगी। विधायक ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की तब तक संभव नहीं है, जब तक उसकी महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर नहीं बनतीं। बेटियों को बराबरी का हक देना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है। सरकार और समाज को नसीहत देते हुए विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा सरकार की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्राथमिकता दे। अगर हम बाबा साहेब के संविधान और उनके आदर्शों को सही मायने में लागू करें, तो देश में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। उनके भाषण ने युवाओं और ग्रामीणों में जोश भर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।

लोहारी राघो।  डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कुश्ती दंगल के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़।


कुश्ती दंगल ने किया रोमांचित, हर दांव पर बजी तालियां
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य कुश्ती दंगल रहा जिसमें दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों में रोमांच और उत्साह चरम पर रहा। दर्शकों ने हर दांव पर जोरदार तालियां बजाईं। विजेता और प्रतिभागी पहलवानों को विधायक जस्सी पेटवाड़ द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों का हौसला और बढ़ गया।

  • Ambedkar Jayanti 2026 Lohari Ragho Event
  • Dr BR Ambedkar Library Foundation Lohari Ragho
  • Ambedkar Jayanti Celebration Hisar Lohari Ragho
  • Lohari Ragho Kushti Dangal 2026
  • Jassi Petwad Naraund MLA Lohari Ragho Visit
  • Ambedkar Youth Trust Lohari Ragho Program
  • Haryana Ambedkar Jayanti Lohari Ragho Event
  • Dr Ambedkar Library Shilanyas Lohari Ragho
  • Kushti Dangal Lohari Ragho 14 April 2026
  • Jyotiba Phule Ambedkar Jayanti Lohari Ragho
  •  
     
     

    ऑर्डर-ऑर्डर ! लोहारी राघो में फिरनी पर काबिज 55 अवैध कब्जाधारी हाजिर हों


    यह भी पढ़ें...

    खबरदार लोहारी राघो ! 20 साल से कौन खराब करता आ रहा है गाँव का माहौल ? आज हर ग्रामीण जरुर जान ले यह पूरा सच ? 

    लोहारी राघो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरु, ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर भेजा  

          लोहारी राघो में फिर मनरेगा घोटाला, फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर मेट को हटाया

    लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,पढ़ें एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी 

    लोहारी राघो मनरेगा लूट कांड की कलंक कथा : मेटों ने पार कर दी थी भ्रष्टाचार की सारी हदें 

    सावधान ! लोहारी राघो, क्या गाँव के विकास कार्यों में हो रहा है भ्रष्टाचार, सबूतों समेत हमें बताएं, हमारा वादा हम करवाएंगे भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई

    लो आ गई लोहारी राघो निशानदेही रिपोर्ट, 28 एकड़ पंचायती जमीन पर काबिज पाए गए 746 अवैध कब्जाधारी जिनमें 10 मौजूदा पंच, यहां देखें कब्जाधारकों की पूरी कुंडली

    है कोई इस ‘‘धृतराष्ट्र नगरी’’ में सुनने वाला : क्या अब 745 अवैध कब्जाधारियों को कोर्ट घसीट ले जाएगी लोहारी राघो ग्राम पंचायत ?  

    History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास

     4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

    लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

    पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

    जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

    इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

    कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

    लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

    ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

     दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

     रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

    कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

     

    ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

     https://lohariraghonews.blogspot.com/

    लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

    https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

    लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

    https://www.facebook.com/groups/lohariragho

     लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

    https://www.instagram.com/lohariragho/

    लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

    https://twitter.com/LohariRagho

    लोहारी राघो को 
    pinterest पर फोलो करें

    https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

    लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

    https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZn


     


    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

    Top Post Ad

    Below Post Body

    Sandeep Kamboj

    Sandeep Kamboj

    "मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

    Hollywood Movies

    🔔 खबरदार भारत

    ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



    अभी नहीं